scorecardresearch
 

4000 का टि‍कट खरीदकर भी नहीं देख सकेंगे वो ओडिसी, जो क्रिस्टोफर नोलन ने बनाई

फर्ज कीजिए कि आप क्रिस्टोफर नोलन की आने वाली फिल्म द ओडिसी IMAX में देखने का मन बना रहे हैं. आपने उसकी एक टिकट के लिए थिएटर वालों को 3000-4000 रुपये चुकाए हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इंडिया में जो IMAX सिनेमा मौजूद हैं, वो रियल IMAX नहीं है. आपके हाथों थोड़ी निराशा लगने वाली है.

Advertisement
X
IMAX के लिए बनी नोलन की द ओडिसी (Photo: IMDb)
IMAX के लिए बनी नोलन की द ओडिसी (Photo: IMDb)

हॉलीवुड फिल्ममेकर क्रिस्टोफर नोलन अपनी फिल्में उन लोगों के लिए बनाते हैं जिनके अंदर एक सच्चा सिनेमा प्रेमी छिपा होता है. यही वजह है कि वो अपनी फिल्मों को दुनिया के सबसे बेहतरीन कैमरा और फिल्म फॉर्मेट में शूट करते हैं. नोलन की नई पिक्चर द ओडिसी भी दुनिया के सबसे महंगे मगर शानदार सिनेमा एक्सपीरियंस का वादा करने वाले IMAX कैमरा से बनाई गई है. 

आपको शायद ये जानकर हैरानी होगी, लेकिन क्रिस्टोफर नोलन की आने वाली फिल्म द ओडिसी को लेकर मार्केट में अच्छा खासा क्रेज है. इसकी एडवांस बुकिंग भी शानदार है. लोग IMAX में लगी इस फिल्म का 2500-3000 रुपये का टिकट आराम से खरीद रहे हैं, ताकि वो थिएटर में बैठकर एक बेहतरीन सिनेमा का मजा उठा सकें. मगर इंडिया वाले नोलन का वो जादू अभी भी नहीं देख सकेंगे, जिसे उन्होंने इतने साल लगाकर तैयार किया है. 

क्यों इंडिया में द ओडिसी का नहीं दिखेगा असली जादू?

सबसे पहली बात अगर की जाए, तो वो फिल्म के फॉर्मेट से शुरू होता है. नोलन का पसंदीदा 1570 फॉर्मेट, यानी 70mm स्क्रीन जिसमें हर फ्रेम में 15 परफोरेशन होते हैं, पहली बार किसी पूरी फीचर फिल्म की शूटिंग के लिए इस्तेमाल किया गया है. जो लोग पहले फिल्म रील, फिर स्ट्रीमिंग और अब 4K स्क्रीन के दौर में बड़े हुए हैं, उनके लिए इसे सिनेमा की दुनिया का 'विनाइल रिकॉर्ड' बताया जा रहा है.

Advertisement

यानी एक ऐसा फॉर्मेट जो सिनेमा में देखने के लिए सबसे बेस्ट हो और एक शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस दे. लेकिन इंडिया वालों को ये एक्सपीरियंस पूरी तरह नहीं मिल पाएगा. क्योंकि यहां फिल्म सिर्फ स्टैंडर्ड डिजिटल IMAX फॉर्मेट में दिखाई जाएगी, जिसमें असली 1570 फॉर्मेट की तुलना में स्क्रीन पर दिखने वाली तस्वीर का एक बड़ा हिस्सा दिखाई ही नहीं देगा. 

दुनिया में यहां मिलेगा द ओडिसी का बेस्ट एक्सपीरियंस

द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, दुनियाभर में सिर्फ 41 ऐसे IMAX सिनेमा हैं जिनमें आप 1570 फॉर्मेट स्क्रीन पर असली IMAX मूवी देखने का मजा उठा सकते हैं. दुनिया में सिर्फ ऑस्ट्रेलिया का शहर मेलबर्न ही है, जहां 1570 फॉर्मेट वाला प्रोजेक्टर बचा हुआ है. वैसे फिल्म देखने के लिए लोग तुर्की, सिंगापुर, मलेशिया, जर्मनी और लॉस एंजेलिस तक जा रहे हैं.

मगर ऑस्ट्रेलिया का IMAX मेलबर्न भी लोगों की पसंदीदा जगह बन गया है, क्योंकि दक्षिणी हेमिस्फियर में यही इकलौता ऐसा थिएटर है जहां द ओडिसी को 1570 फॉर्मेट में दिखाया जाएगा. द गार्जियन की रिपोर्ट अनुसार इस रील की लंबाई 17 किलोमीटर से भी ज्यादा है और इसका वजन करीब 240 किलोग्राम है. IMAX मेलबर्न के टेक्निकल मैनेजर डैन ड्रोबिक ने इसे अमूल्य बताया है. 

कम होगा नोलन की फिल्म का एक्सपीरियंस

द ओडिसी जिस 1570 फॉर्मेट में शूट हुई है, उसे इंडिया के किसी भी IMAX थिएटर में नहीं देखा जा सकेगा. नोलन की फिल्म को जिस तरह 70mm IMAX के लिए शूट किया गया है, उसका पूरा एक्सपीरियंस इंडियन ऑडियंस को नहीं मिल पाएगा. यहां डिजिटल स्क्रीन पर फिल्म दिखाने के लिए फोटो के ऊपर और नीचे का हिस्सा काट दिया जाएगा, ताकि वो स्क्रीन पर फिट हो सके. 

Advertisement

यही वजह होगी कि आप ओडीसियस और उसके साथियों की समुद्री यात्रा, ट्रोजन युद्ध के भव्य दृश्य और राक्षसों और रहस्यमयी शक्तियों के साथ होने वाली लड़ाइयों का पूरा नजारा नहीं देख पाएंगे. आसमान कितना बड़ा है, बड़े पैमाने पर फिल्माए गए सीन्स और वो शानदार विजुअल्स, जिन्हें नोलन ने खास इन IMAX कैमरे से कैद करने के लिए तैयार किया था, उनका असर काफी कम हो जाएगा. 

नोलन लंबे समय से 1570 IMAX फॉर्मेट के समर्थक रहे हैं, क्योंकि उनका मानना है कि ये सबसे बेहतरीन मूवी एक्सपीरियंस दिलाता है. नोलन कई बार कह चुके हैं कि आज भी यही सबसे हाई-रिजॉल्यूशन फिल्म फॉर्मेट है. उन्हें इस फिल्म को शूट करने में जो दिक्कतों का सामना करना पड़ा है. जिन IMAX कैमरा का इस्तेमाल इसमें किया गया, वो इतने भारी थे कि कोई एक आदमी उसे उठा नहीं सकता. अफसोस इंडियन ऑडियंस शायद उसका एक छोटा सा अंश भी नहीं देख सकेगी.

इंडिया में कहां-कहां है IMAX थिएटर?

इंडिया में कई बड़े शहरों के अंदर IMAX थिएटर मौजूद हैं, जो असली तो नहीं मगर एक ठीक-ठाक मूवी व्यूइंग एक्सपीरियंस दिला सकते हैं. दिल्ली-एनसीआर में कुल 8, मुंबई में 9 IMAX थिएटर हैं. वहीं पुणे, कोलकाता, बेंगलुरु, सूरत, चेन्नई, कोची, समेत देश में कुल 34 IMAX थिएटर हैं जहां आप क्रिस्टोफर नोलन की द ओडिसी देख सकते हैं. ये फिल्म 17 जुलाई को थिएटर्स में लगेगी. 

---- समाप्त ----
स्टोरी इनपुट: अनुराग सिंह बोहरा
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement