प्रसिद्ध फिल्मकार क्रिस्टोफर नोलन की अगली फिल्म ‘द ओडिसी’ (The Odyssey) एक भव्य एक्शन-फैंटेसी महाकाव्य होगी. यह फिल्म प्राचीन यूनानी कवि होमर के प्रसिद्ध महाकाव्य द ओडिसी पर आधारित है. फिल्म की कहानी ट्रोजन युद्ध के बाद इथाका के राजा ओडिसियस की लंबी और खतरनाक घर वापसी की यात्रा को दर्शाती है.
फिल्म में मैट डेमन ओडिसियस की मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, जबकि उनकी पत्नी पेनेलोप के किरदार में ऐनी हैथवे नजर आएंगी. इसके अलावा फिल्म की स्टार कास्ट में टॉम हॉलैंड, रॉबर्ट पैटिनसन, लुपिता न्योंगो, ज़ेंडाया और चार्लीज थेरॉन जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं. इस फिल्म का निर्माण क्रिस्टोफर नोलन और उनकी पत्नी एमा थॉमस अपनी प्रोडक्शन कंपनी सिनकॉपी (Syncopy) के बैनर तले कर रहे हैं.
नोलन ने इस फिल्म की पटकथा पर काम मार्च 2024 में शुरू किया था. अक्टूबर 2024 तक यूनिवर्सल पिक्चर्स के साथ प्रोजेक्ट को अंतिम रूप दे दिया गया और दिसंबर 2024 में आधिकारिक घोषणा की गई. कास्टिंग प्रक्रिया 2024 के अंत तक चली, जबकि फरवरी 2025 में मैट डेमन के लीड रोल की पुष्टि हुई. खास बात यह है कि यह नोलन की पहली फिल्म होगी, जिसे पूरी तरह IMAX 70 मिमी कैमरों से शूट किया गया है.
‘द ओडिसी’ को यूनिवर्सल पिक्चर्स द्वारा 17 जुलाई 2026 को अमेरिका में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.
डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन ने अपने हालिया इंटरव्यू में कह डाला है कि द ओडिसी बनाते समय उनका शरीर काफी दबाव झेल चुका था. ऐसे में अब वो एक ब्रेक लेने का मन बना चुके हैं. फैंस को उनकी अगली पिक्चर कुछ सालों बाद ही देखने मिलेगी.
हॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है और इसे देखकर सिर्फ एक ही बात जेहन में आती है— 'दिस इज़ सिनेमा'. 2 घंटे 55 मिनट की ये फिल्म कमाल के विजुअल्स, शानदार बैकग्राउंड स्कोर और दमदार परफॉर्मेंस से आपको वो एक्सपीरियंस देगी जिसके लिए बड़ा पर्दा बना है.
फिल्म रैप में पढ़ें बॉलीवुड की बड़ी खबरें- फिल्म हेरा फेरी 3 को लेकर अक्षय कुमार से चल रहे विवाद पर परेश रावल ने चुप्पी तोड़ी है. इसके अलावा सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड ने बड़ा ही शॉकिंग दावा किया है.
डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' को लेकर इस समय पूरी दुनियाभर में चर्चा हो रही है. फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. अगर आप इसे देखने का प्लान बना रहे हैं, तो जानें कैसी है ये फिल्म.
हॉलीवुड के मास्टर डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म 'द ओडिसी' भारत में एक ऐतिहासिक ओपनिंग के लिए तैयार नजर आ रही है. खुद नोलन के भारत आकर फिल्म प्रमोट करने का असर एडवांस बुकिंग पर साफ दिख रहा है. उनकी ये फिल्म 2026 की कई हिट बॉलीवुड फिल्मों से भी तगड़ी ओपनिंग करने वाली है.
हॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' 17 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज होने के लिए तैयार है. इस बीच फिल्म में 'ओडीसियस' का लीड रोल निभा रहे सुपरस्टार मैट डेमन ने अपने हैरान करने वाले बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन का राज खोला है. उन्होंने बताया कि उनका वजन स्कूल के बाद कभी इतना नहीं गिरा था जितना अब है.
फर्ज कीजिए कि आप क्रिस्टोफर नोलन की आने वाली फिल्म द ओडिसी IMAX में देखने का मन बना रहे हैं. आपने उसकी एक टिकट के लिए थिएटर वालों को 3000-4000 रुपये चुकाए हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इंडिया में जो IMAX सिनेमा मौजूद हैं, वो रियल IMAX नहीं है. आपके हाथों थोड़ी निराशा लगने वाली है.
क्रिस्टोफर नोलन, टॉम हॉलैंड और मैट डेमन ने 'The Odyssey' के मुंबई प्रीमियर से पहले कोलाबा के मशहूर कैफे में चाय और बन मस्का का लुत्फ उठाया. होटल मालिक ने बाद में गूगल कर पहचाना कि उनके यहां हॉलीवुड सुपरस्टार आए थे.
इंडिया में हॉलीवुड फिल्ममेकर क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म द ओडिसी का प्रीमियर रखा गया, जिसे कई सारे जाने-माने लोगों ने देखा. यूट्यूबर आशीष चंचलानी भी वहीं थे और उन्होंने सोशल मीडिया पर नोलन की पिक्चर से जुड़ा बड़ा हिंट दिया.
इंडियन मूल के एक्टर हिमेश पटेल ने डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' में यूरिलोचस का किरदार निभाया है. यह फिल्म होमर की महाकाव्य कविता पर आधारित है. आइए, इस एक्टर के बैकग्राउंड, पढ़ाई-लिखाई और प्रोफेशनल सफर पर एक नजर डालते हैं.
17 जुलाई को रिलीज होने जा रही 'द ओडिसी' की एडवांस बुकिंग शुरू होते ही मुंबई और पुणे जैसे शहरों में थिएटर्स भरने लगे हैं. पुणे के एक थिएटर में इस फिल्म का टिकट 3400 रुपये में बिका है, जिसने भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे महंगा रेगुलर टिकट बेचने का नया रिकॉर्ड बना दिया है.
डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. इसमें इथाका के राजा ओडीसियस, ट्रॉय के युद्ध के बाद घर वापस लौटने की कोशिश में कई कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं. ट्रेलर में आज के जमाने के डायलॉग ने सभी का ध्यान खींचा है.
हॉलीवुड डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' का ट्रेलर भी रिलीज हो गया. प्राचीन ग्रीक कवि होमर की लिखी एपिक 'द ओडिसी' पर आधारित इस फिल्म का ट्रेलर आपके रोंगटे खड़े कर देगा. ये गाथा 3000 साल पुरानी है. इसमें ग्रीक और ट्रॉय के बीच हुई ट्रोजन वॉर के बाद की कहानी दिखाई गई है.