क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन- Christopher Nolan एक ब्रिटिश और अमेरिकी फिल्म निर्माता हैं. वह कम्लेक्स स्टोरीलाइन हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए जाने जाने जाते हैं. उनकी फिल्मों ने दुनिया भर में 5 बिलियन डॉलर की कमाई की है. उन्हें पांच अकादमी पुरस्कार, पांच बाफ्टा पुरस्कार और छह गोल्डन ग्लोब पुरस्कारों के लिए नामांकित किया गया है. 2015 में, उन्हें टाइम द्वारा दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक के रूप में सूचीबद्ध किया और 2019 में, उन्हें फिल्म में उनके योगदान के लिए कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर नियुक्त किया गया था- Christopher Nolan Awards.
30 जुलाई 1970 को वेस्टमिंस्टर लंदन में जन्में नोलन को छोटी उम्र से ही फिल्म निर्माण में रुचि थी. यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन में अंग्रेजी साहित्य का अध्ययन करने के बाद, उन्होंने कई लघु फिल्में बनाईं.
बाद में नोलन ने फिचर फिल्में बनानी शुरू की. उनकी दूसरी फिल्म, मेमेंटो (2000) से उनको अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिली, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ ओरिजिनल स्क्रीनप्ले के लिए अकादमी पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था.
उनकी फिल्मों में इंसोम्निया (2002), द डार्क नाइट ट्रिलॉजी (2005-2012), द प्रेस्टीज (2006), इंसेप्शन (2010), इंटरस्टेलर (2014), डनकर्क (2017), टेनेट (2020), और ओपेनहाइमर (2023) शामिल हैं- Christopher Nolan Movies.
क्रिस्टोफर नोलन की शादी एम्मा थॉमस से हुई है और उनके चार बच्चे हैं और वे लॉस एंजिल्स में रहते हैं- Christopher Nolan Family.
डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन ने अपने हालिया इंटरव्यू में कह डाला है कि द ओडिसी बनाते समय उनका शरीर काफी दबाव झेल चुका था. ऐसे में अब वो एक ब्रेक लेने का मन बना चुके हैं. फैंस को उनकी अगली पिक्चर कुछ सालों बाद ही देखने मिलेगी.
हॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है और इसे देखकर सिर्फ एक ही बात जेहन में आती है— 'दिस इज़ सिनेमा'. 2 घंटे 55 मिनट की ये फिल्म कमाल के विजुअल्स, शानदार बैकग्राउंड स्कोर और दमदार परफॉर्मेंस से आपको वो एक्सपीरियंस देगी जिसके लिए बड़ा पर्दा बना है.
डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' को लेकर इस समय पूरी दुनियाभर में चर्चा हो रही है. फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. अगर आप इसे देखने का प्लान बना रहे हैं, तो जानें कैसी है ये फिल्म.
हॉलीवुड के मास्टर डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म 'द ओडिसी' भारत में एक ऐतिहासिक ओपनिंग के लिए तैयार नजर आ रही है. खुद नोलन के भारत आकर फिल्म प्रमोट करने का असर एडवांस बुकिंग पर साफ दिख रहा है. उनकी ये फिल्म 2026 की कई हिट बॉलीवुड फिल्मों से भी तगड़ी ओपनिंग करने वाली है.
हॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' 17 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज होने के लिए तैयार है. इस बीच फिल्म में 'ओडीसियस' का लीड रोल निभा रहे सुपरस्टार मैट डेमन ने अपने हैरान करने वाले बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन का राज खोला है. उन्होंने बताया कि उनका वजन स्कूल के बाद कभी इतना नहीं गिरा था जितना अब है.
फर्ज कीजिए कि आप क्रिस्टोफर नोलन की आने वाली फिल्म द ओडिसी IMAX में देखने का मन बना रहे हैं. आपने उसकी एक टिकट के लिए थिएटर वालों को 3000-4000 रुपये चुकाए हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इंडिया में जो IMAX सिनेमा मौजूद हैं, वो रियल IMAX नहीं है. आपके हाथों थोड़ी निराशा लगने वाली है.
इंडिया में हॉलीवुड फिल्ममेकर क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म द ओडिसी का प्रीमियर रखा गया, जिसे कई सारे जाने-माने लोगों ने देखा. यूट्यूबर आशीष चंचलानी भी वहीं थे और उन्होंने सोशल मीडिया पर नोलन की पिक्चर से जुड़ा बड़ा हिंट दिया.
क्रिस्टोफर नोलन की मच-अवेटेड फिल्म द ओडिसी का प्रीमियर मुंबई में हुआ, जहां कई सारे लोग और फिल्म की कास्ट मौजूद थी. वहां डायरेक्टर और हॉलीवुड एक्टर्स ने लोगों का धन्यवाद किया, जिन्होंने उनकी ये एपिक फिल्म को एक्सपीरियंस किया.
17 जुलाई को रिलीज होने जा रही 'द ओडिसी' की एडवांस बुकिंग शुरू होते ही मुंबई और पुणे जैसे शहरों में थिएटर्स भरने लगे हैं. पुणे के एक थिएटर में इस फिल्म का टिकट 3400 रुपये में बिका है, जिसने भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे महंगा रेगुलर टिकट बेचने का नया रिकॉर्ड बना दिया है.
डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. इसमें इथाका के राजा ओडीसियस, ट्रॉय के युद्ध के बाद घर वापस लौटने की कोशिश में कई कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं. ट्रेलर में आज के जमाने के डायलॉग ने सभी का ध्यान खींचा है.
हॉलीवुड डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' का ट्रेलर भी रिलीज हो गया. प्राचीन ग्रीक कवि होमर की लिखी एपिक 'द ओडिसी' पर आधारित इस फिल्म का ट्रेलर आपके रोंगटे खड़े कर देगा. ये गाथा 3000 साल पुरानी है. इसमें ग्रीक और ट्रॉय के बीच हुई ट्रोजन वॉर के बाद की कहानी दिखाई गई है.
अमेरिका के लॉस एंजलिस स्थित डॉल्बी थिएटर में 96वें अकैडमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर्स 2024 का आयोजन हुआ. इस सेरेमनी में ओपनहाइमर फिल्म को बड़ी जीत हासिल हुई. फिल्म के एक्टर रॉबर्ट डाउनी जूनियर, एक्टर किलियन मर्फी और डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन ने अपना पहला ऑस्कर अवॉर्ड जीता. पढ़ें सारी अपडेट्स.
16 जुलाई 1945 को दुनिया के पहले परमाणु बम का परीक्षण किया गया था. इसका कोड नेम 'ट्रिनिटी' रखा गया था. इसकी कमान वैज्ञानिक जूलियस रॉबर्ट ओपेनहाइमर के पास थी. आखिरी सेकंड तक ओपेनहाइमर बुरी तरह नर्वस थे. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था- 'अब मैं काल बन गया हूं, दुनिया का विनाशक.'