अक्षय कुमार के लिए साल 2026 काफी अच्छा साबित होता दिख रहा है. उनकी पिछली फिल्म भूत बंगला बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी. लॉकडाउन के बाद अक्षय थोड़ा स्ट्रगल कर रहे थे. लेकिन इस फिल्म के क्लीन हिट हो जाने के बाद उन्हें राहत की सांस मिली. अब क्लीन हिट लिस्ट में उनकी नई फिल्म वेलकम टू द जंगल भी आती हुई नजर आ रही है.
अक्षय की फिल्म का कमाल
वेलकम टू द जंगल फिल्म, जिसमें 32 स्टार एक्टर्स की टोली शामिल है वो बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर रही है. इसे क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से मिक्स रिस्पॉन्स मिले. लेकिन जनता ने उनकी परवाह किए बिना, फिल्म को एक मौका देने का फैसला किया जिसमें मेकर्स की मेहनत रंग लाती दिखी.
अक्षय की फिल्म पेड-प्रीव्यूज मिलाकर बॉक्स ऑफिस पर 19 करोड़ रुपये की नेट ओपनिंग लेती है. वहीं वीकेंड में वेलकम टू द जंगल की मैडनेस बॉक्स ऑफिस पर और भी ज्यादा देखी गई. फिल्म ने पहले वीकेंड में 63 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया था. कामकाजी वाले दिन यानी सोमवार को फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखी गई. करीब 8.50 के नेट कलेक्शन के साथ, फिल्म की टोटल कमाई 69.50 करोड़ रुपये पहुंची थी.
छठे दिन गिरी कमाई
लेकिन असली जादू मंगलवार को देखा गया. टिकटों पर ऑफर की वजह से फिल्म ने अच्छा जंप लिया. सोमवार के मुकाबले, मंगलवार को फिल्म ने 9.25 करोड़ रुपये कमाए. अब बुधवार को फिर से वेलकम टू द जंगल ने अपनी कमाई में गिरावट देखी है. सैकनिल्क की रिपोर्ट अनुसार, फिल्म ने अपने छठे दिन 6.15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. अभी तक फिल्म की टोटल कमाई 87.65 करोड़ रुपये हो चुकी है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन 129.37 करोड़ रुपये हो गया है.
हिट होगी वेलकम 3?
अक्षय कुमार की फिल्म इंडिया समेत दुनियाभर में भी अच्छी-खासी पसंद की जा रही है. ये ब्रेनरॉट फैमिली कॉमेडी फिल्म अब हिट होने की कगार पर पहुंच चुकी है. फिल्म का बजट करीब 125 करोड़ रुपये के आसपास बताया जा रहा है, जिसे खुद डायरेक्टर अहमद खान ने भी अपने एक इंटरव्यू में कंफर्म किया था.
अब अगर शुक्रवार 3 जुलाई को आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा, वेलकम टू द जंगल की कमाई पर कोई बड़ा डेंट नहीं मारती तो इसके हिट होने के चांस इसी हफ्ते पूरे हो जाएंगे. हालांकि बॉक्स ऑफिस पर कब क्या हो जाए, ये कोई नहीं जानता.