scorecardresearch
 

भारत का सबसे महंगा फिल्म टिकट अब हॉलीवुड के नाम! रिलीज से 40 दिन पहले 3400 रुपये में बिका 'द ओडिसी' का टिकट

17 जुलाई को रिलीज होने जा रही 'द ओडिसी' की एडवांस बुकिंग शुरू होते ही मुंबई और पुणे जैसे शहरों में थिएटर्स भरने लगे हैं. पुणे के एक थिएटर में इस फिल्म का टिकट 3400 रुपये में बिका है, जिसने भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे महंगा रेगुलर टिकट बेचने का नया रिकॉर्ड बना दिया है.

Advertisement
X
'द ओडिसी' के लिए बिका भारत का सबसे महंगा फिल्म टिकट (Photo: IMDB)
'द ओडिसी' के लिए बिका भारत का सबसे महंगा फिल्म टिकट (Photo: IMDB)

फिल्मों के लिए इंडियन ऑडियंस का क्रेज नए लेवल पर पहुंचता जा रहा है. दुनिया के टॉप फिल्ममेकर्स में गिने जाने वाले क्रिस्टोफर नोलन की अगली फिल्म द ओडिसी 17 जुलाई को रिलीज हो रही है. सोमवार को, यानी रिलीज से पूरे 40 दिन पहले इस फिल्म की एडवांस बुकिंग इंडिया में शुरू हुई, और हाल ये है कि देश के जिन थिएटर्स में द ओडिसी की बुकिंग खुली है, वे अभी से भरने लगे हैं.

डिमांड इतनी तगड़ी है कि मुंबई में इस फिल्म के 3300 रुपये के टिकट भी सोल्ड आउट हो गए. मुंबई से एक कदम आगे निकलते हुए, पुणे के एक थिएटर में द ओडिसी के एक टिकट का प्राइस 3400 रुपये पहुंच गया है. इस फिल्म ने भारत में सबसे महंगा फिल्म टिकट बेचने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

द ओडिसी ने तोड़ा 'धुरंधर 2' और 'पुष्पा 2' का रिकॉर्ड

पुणे में, नेशनल मल्टीप्लेक्स चेन आईनॉक्स के एक थिएटर में फिल्म के ओपनिंग डे यानी 17 जुलाई के लिए शाम के एक शो में टिकट का प्राइस इतना है जो भारत में पहले कभी नहीं देखा गया. इस थिएटर में द ओडिसी के शाम 7 बजकर 15 मिनट के शो में रिक्लाइनर सीट्स का टिकट 3400 रुपये का है. यह भारत में किसी भी फिल्म का सबसे महंगा रेगुलर फिल्म टिकट है. इतने महंगे दामों के बावजूद, इस शो में रिक्लाइनर सीट्स के टिकट लगभग पूरी तरह बिक चुके हैं और खबर लिखे जाने तक केवल 3 सीट्स ही बची हैं.

Advertisement

मुंबई में तो पीवीआर की एक प्रॉपर्टी में 3300 रुपये की रिक्लाइनर सीट्स पूरी तरह सोल्ड आउट हैं. जबकि दूसरे कई थिएटर्स में अभी से द ओडिसी के शोज तेजी से भर रहे हैं. दिल्ली और मुंबई में भी फिल्म के कई शोज अभी से 'फास्ट-फिलिंग' मोड में आ चुके हैं.

द ओडिसी से पहले भारत में सबसे महंगा टिकट फिल्म धुरंधर 2 के लिए बिका था. मुंबई में रणवीर सिंह की धमाकेदार फिल्म के लिए एक थिएटर ने 3100 रुपये का टिकट बेचा था. वहीं पुष्पा 2 (2024) के लिए मुंबई में एक बार 3000 रुपये का टिकट भी बिका था, जो उस वक्त तक भारत में बिका सबसे महंगा रेगुलर टिकट था.

अगर स्पेशल टिकट्स को भी इस लिस्ट में शामिल कर लें, तो भारत में अभी तक सबसे महंगा फिल्म टिकट पवन कल्याण की फिल्म OG (2025) के लिए बिका था. तेलुगु सुपरस्टार के फैंस ने इस फिल्म के सबसे पहले टिकट की बोली लगवाई थी और इससे आई राशि पवन की पॉलिटिकल पार्टी, जनसेना पार्टी को दी जानी थी. पवन के एक फैन क्लब ने OG का यह पहला टिकट 5 लाख रुपये में खरीदा था. हालांकि, रेगुलर टिकट प्राइस से हटकर देखा जाए तो नोलन की फिल्म ने नया इतिहास रच दिया है.

Advertisement

क्या है 'द ओडिसी' की कहानी?

द ओडिसी प्राचीन ग्रीक कवि होमर की लिखी महागाथा 'ओडिसी' पर बेस्ड है. इसकी कहानी ट्रॉय युद्ध के बाद राजा ओडिसियस के 10 साल लंबे, घर वापसी के सफर की दास्तान है. अपनी इस यात्रा में ओडिसियस को देवताओं, राक्षसों और कई विचित्र जीवों का सामना करना पड़ा था. बैटमैन ट्राइलॉजी, इंटरस्टेलर, डनकर्क और ओपेनहाइमर जैसी कल्ट फिल्में बना चुके क्रिस्टोफर नोलन अब इस एक्शन-एडवेंचर फिल्म द ओडिसी में राजा ओडिसियस की वही ऐतिहासिक और रोमांचक कहानी बड़े परदे पर लेकर आ रहे हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement