scorecardresearch
 

तापसी पन्नू को कंगना रनौत ने कहा था 'बी-ग्रेड एक्ट्रेस', सालों बाद अब एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

कंगना रनौत और तापसी पन्नू के बीच भी एक समय विवाद हुआ था, जिसपर अब तापसी ने फिर से इंडिया टुडे वुमन समिट 2026 में बात की है. उनका कहना है कि वो कभी कंगना से मिली नहीं हैं.

Advertisement
X
कंगना संग विवाद पर बोलीं तापसी (Photo: India Today, Instagram @kanganaranaut)
कंगना संग विवाद पर बोलीं तापसी (Photo: India Today, Instagram @kanganaranaut)

एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत का बॉलीवुड में किसी ना किसी के साथ विवाद चलता रहता है. उन्होंने कई बार अपने बेबाक अंदाज में किसी भी कलाकार के खिलाफ बातें कही हैं. तापसी पन्नू संग भी कंगना का एक बार विवाद हो चुका है, जो आज से 7 साल पहले शुरू हुआ था. 

तापसी पन्नू हाल ही में इंडिया टुडे वुमन समिट 2026 में शामिल हुई थीं. उनकी जल्द एक फिल्म गांधारी नेटफ्लिक्स पर आ रही है, जिसके प्रमोशन के लिए उन्होंने इस इवेंट में शिरकत की. मॉडरेटर पूजा शैली के साथ उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म से लेकर पिछली फिल्मों पर खुलकर बात की. इसी दौरान तापसी से कंगना रनौत संग उनके विवादों पर भी सवाल पूछे गए. 

कंगना से कैसे हैं तापसी के रिश्ते?

एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्या उनके कंगना संग रिश्ते सुधर गए हैं? तो इसपर तापसी ने कहा- अब तो काफी सारी हैं, आप किसकी बात कर रही हैं? मैं उनसे नहीं मिली हूं. जब ये तथाकथित मुद्दे शुरू हुए थे तब भी मैं उनसे नहीं मिली थी. अब भी नहीं मिली हूं. उनके बारे में मेरी राय मेरी परवरिश, मेरे बोलने के तरीके, चीजों को समझने के मेरे नजरिए और उसके नजरिए को दर्शाती है. वो अपने नजरिए पर कायम हैं. इसलिए मुझे लगता है कि सबके लिए ये देखने और तय करने के लिए काफी है कि कौन कहां से आता है. 

Advertisement

क्यों शुरू हुआ था दोनों का विवाद?

तापसी पन्नू और कंगना रनौत के बीच विवाद की शुरुआत एक छोटी सी गलतफहमी के चलते हुई थी. तापसी ने साल 2019 में एक फिल्म जजमेंटल है क्या के ट्रेलर की तारीफ की थी, जिसमें उनसे कंगना का नाम छूट गया था. इसपर कंगना की बहन रंगोली ने तापसी को कंगना की 'सस्ती कॉपी' कहा था. इसके बाद दोनों को लेकर सोशल मीडिया में काफी चर्चा हुई.

फिर साल 2020 में नेपोटिज्म और बॉलीवुड में आउटसाइडर्स को लेकर बहस के दौरान मामला और बढ़ गया. कंगना ने तापसी समेत कुछ दूसरी एक्ट्रेसेज को 'बी-ग्रेड एक्ट्रेस' और 'जरूरतमंद आउटसाइडर्स' तक कहा था. हालांकि तापसी लगातार यही कहती रही हैं कि उन्होंने कंगना के खिलाफ कभी व्यक्तिगत तौर पर कुछ नहीं कहा. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement