कंगना रनौत (Kangana Ranaut) एक भारतीय अभिनेत्री और फिल्म निर्माता हैं. फिल्म ‘क्वीन’ (Queen) में कंगना, रानी के किरदार में काफी लोकप्रिय हुईं. अपने फिल्मी करियर में उन्होंने कई विवादों (Controversy) को झेला है साथ ही कई समीक्षकों द्वारा प्रशंसित भूमिकाएं भी निभाई है. वह एक शानदार अभिनेत्री हैं जिन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं. मार्च 2024 को कंगना भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई. बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए कंगना रनौत को हिमाचल प्रदेश के मंडी से उम्मीदवार बनाया था और उन्हें इस चुनाव में जीत मिली (Kangana Ranaut BJP).
कंगना का जन्म 23 मार्च 1987 (Date Of Birth) को हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के एक छोटे से शहर भांबला में हुआ था. राजपूत परिवार में जन्मी कंगना के पिता अमरदीप रनौत एक बिजनेसमैन हैं और उनकी मां आशा रनौत एक स्कूल टीचर हैं (Kangana Ranaut Parents). तीन भाई-बहनों में कंगना अपने माता-पिता की दूसरी संतान हैं. एक बड़ी बहन रंगोली रनौत (Rangoli Ranaut) और एक छोटा भाई अक्षित रनौत है.
उनकी शुरुआती शिक्षा देहरादून के डीएवी स्कूल (DAV School, Dehradun) से हुई और उन्होंने ग्रेजुएशन, शिमला के साइंस कॉलेज से की (Kangana Ranaut Education). कंगना के माता-पिता चाहते थे कि वे एक डॉक्टर बने लेकिन वह 16 साल की उम्र में अकेले दिल्ली आ गईं और अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की.
कंगना ने 2006 में थ्रिलर फिल्म ‘गैंगस्टर’ (Kangana Ranaut First Movie) के साथ अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की और उन्हें इस फिल्म के लिए ‘बेस्ट फीमेल डेब्यू’ (Best Female Debut) का फिल्मफेयर पुरस्कार (Filmfare Award) दिया गया. उन्हें फिल्म ‘फैशन’ (2008) के लिए बतौर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (National Film Award) से सम्मानित किया गया था. साथ ही, वह फोर्ब्स इंडिया (Forbes India Magazine) की शीर्ष 100 सेलिब्रिटी सूची में छह बार जगह बना चुकी हैं.
साल 2011 में आई कंगना की फिल्म 'तनु वेड्स मनु' (Tanu Weds Manu) व्यावसायिक रूप से सफल महिला प्रधान हिंदी फिल्मों में से एक है. उन्हें चार राष्ट्रीय पुरस्कार और चार फिल्मफेयर पुरस्कार मिल चुका है. कंगना रनौत को साल 2020 में पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया (Padma Shri Kangana Ranaut) है.
अपनी अलग राय को लेकर कंगना रनौत सोशल मीडिया पर अक्सर विवादों में घिरी रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कथित रूप से विवादास्पद पोस्ट (Kangana Controversial post) के लिए उनका ट्विटर अकाउंट निष्क्रिय (Kangana’s Twitter Account Deactivated) कर दिया गया था.
कंगना के फेसबुक पेज का नाम Kangana Ranaut है और इंस्टाग्राम पर @kanganaranaut यूजरनेम से एक्टिव हैं.
बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं. सिनेमा से लेकर राजनीति में अपने कदम जमाने वाली कंगना हिमाचल प्रदेश में पली-बड़ी हैं. उनका हिमाचल प्रदेश के मनाली में भी आलीशान घर है, जो पहाड़ों और हसीन वादियों के बीच बसा है.
मैथिली ठाकुर को कुछ लोग सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल कर रहे हैं क्योंकि वो महंगी रोल्स रॉयस गाड़ी में घूम रही थीं. उन्हें मिल रही नफरत पर कंगना रनौत का गुस्सा फूटता हुआ नजर आया है. उन्होंने अपने अंदाज में ट्रोल्स को फटकारा है.
अब तक आपने कंगना के तीखे बयान बहुत देखे और सुने हैं. चलिए आज आपको पहाड़ों पर बसे उनके आलीशान घर का टूर कराते हैं.
हिंदू देवी-देवताओं पर बनी हालिया फिल्मों के कॉस्ट्यूम की आलोचना करने के बाद, कंगना रनौत ने रामायण पर भी तंज कसने की अटकलों को हवा दे दी है. हालांकि उन्होंने रामायण का जिक्र नहीं किया.
कंगना रनौत को लेकर बीते दिनों राखी सावंत ने कई भद्दे और अश्लील बयान दिए थे. एक्ट्रेस की काबिलियत पर सवाल उठाए थे. अब कंगना ने राखी सावंत को जमकर लताड़ लगाई है.
राखी सावंत के कंगना रनौत और स्मृति ईरानी पर किए गए आपत्तिजनक कमेंट के बाद विवाद बढ़ गया है. कंगना ने सोशल मीडिया पर राखी को जवाब देते हुए कहा कि सफलता के लिए सिर्फ सिफारिश नहीं, बल्कि प्रतिभा और योग्यता भी जरूरी है. वीडियो में जानें क्या है पूरा मामला.
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में आयोजित दिशा की रिव्यू मीटिंग में मंडी से बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने विकास परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर प्रशासनिक अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई.
कंगना रनौत ने हाल ही में एक बार फिर तृषा कृष्णन को मिली नफरत और भद्दी टिप्पणियों पर रिएक्ट किया है. मीडिया से बातचीत में उनका बयान उस समय आया, जब सीएम विजय ने महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपमान पर सख्स रुख अपनाया.
हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा क्षेत्र से सांसद कंगना रनौत इन दिनों पूरे एक्शन में नजर आ रही हैं. हाल ही में मंडी में आयोजित दिशा कमेटी की बैठक में सांसद कंगना रनौत ने अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई. विकास कार्यों में देरी और विभागीय लापरवाही को लेकर कंगना अधिकारियों पर बेहद नाराज दिखीं. बैठक के दौरान कंगना ने सख्त लहजे में कहा कि विकास कार्यों को लेकर मुझे फालतू के बहाने या जुमले मत दीजिए. उन्होंने चेतावनी दी कि मंडी संसदीय क्षेत्र के विकास कार्यों पर पूरे देश की नजर है, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
कंगना रनौत पश्चिम बंगाल में विद्या भारती के स्कूलों के विस्तार का समर्थन करते हुए कहा कि ऐसी योजनाएं हिमाचल में भी लागू होनी चाहिए. कंगना ने RSS को राष्ट्रीय गौरव का स्रोत बताया और टीएमसी के शिक्षा के भगवाकरण के आरोपों पर पलटवार किया.
मंडी में 'दिशा' समिति की बैठक के दौरान बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने अधिकारियों की जमकर खिंचाई की. 11 करोड़ में से सिर्फ 50 लाख रुपये खर्च होने पर गुस्सा जाहिर करते हुए उन्होंने फर्जी वादों पर फटकार लगाई और विकास कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया.
हिमाचल प्रदेश के मंडी में दिशा समिति की बैठक के दौरान सांसद कंगना रनौत ने सांसद निधि के धीमे इस्तेमाल पर अधिकारियों को फटकार लगाई. वायरल वीडियो में उन्होंने बताया कि करीब 11 करोड़ रुपये उपलब्ध होने के बावजूद लगभग 50 लाख रुपये ही खर्च हुए. कंगना ने खर्च की प्रदर्शन रिपोर्ट मांगी और लंबित विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए. उन्होंने फंड प्रबंधन पर भी गंभीर सवाल उठाए.
स्वरा भास्कर इस समय विवादों में घिरी हुई हैं. 'पद्मावत' फिल्म के जौहर सीन पर उनके बयान पर बवाल मचा हुआ है. सोशल मीडिया पर स्वरा को जमकर ट्रोल किया जा रहा है. अब कंगना रनौत ने भी अलग अंदाज में स्वरा पर निशाना साधा है.
स्वरा भास्कर के जौहर बयान पर बवाल मचा हुआ है. एक्ट्रेस के बयान पर अब करणी सेना की चीफ ने उन्हें खरी खोटी सुनाई है. वहीं, शहजाद पूनावाला ने स्वरा को जमकर लताड़ा.
कंगना रनौत ने ‘हनुमान अंश’ की जमकर तारीफ की है. उन्होंने फिल्म को ‘सत्संग’ बताया और फैंस से इसे देखने की अपील की. जानिए फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन.
नेपोटिज्म पर बात करते हुए अरशद वारसी ने कहा कि ये शब्द इंडस्ट्री में तबतक नहीं था, जबतक कंगना रनौत इसे सामने लेकर नहीं आई थीं. एक्टर ने कहा कि उन्हें इस नेपोटिज्म से कोई परेशानी नहीं है.
कृति सेनन के रक्षाबंधन एड पर विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. कंगना रनौत के बाद अब उर्वशी रौतेला ने कृति सेनन पर निशाना साधा है और एक्ट्रेस के कपड़ों पर सवाल उठाए हैं.
आज देशभर में धूमधाम से रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है. इस मौके पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी राखी का त्योहार सेलिब्रेट करते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं.
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत ने भाई-भाभी के साथ सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने विधि-विधान से आरती और टीका कर भाई की कलाई पर राखी बांधी और भाभी का मुंह मीठा कराया।
कृति सेनन ने नूपुर सेनन के साथ एक राखी पोस्ट शेयर की और अपने रक्षाबंधन विज्ञापन की आलोचना के बीच 'राखी फैशन कमेटी' वाला कैप्शन दिया है. जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
कंगना रनौत ने कहा कि अगले 10 साल को लेकर अभी निश्चित योजना बनाना मुश्किल है। उन्हें अगले चुनाव में मंडी से टिकट न मिलने का डर नहीं है। उन्होंने कहा कि राजनीति के साथ उनकी पहचान फिल्ममेकर और लेखिका के रूप में भी मजबूत है।