scorecardresearch
 

गोविंदा का नाम सुनने को तैयार नहीं सुनीता, बोलीं- रूपा-वूपा बंद करो, बस मेरे बेटे की बात करो

गोविंदा 7 साल बाद फिल्म रूपा से सिनेमा में वापसी कर रहे हैं. सुनीता आहूजा ने गोविंदा के कमबैक पर विवादित प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा कि अब केवल अपने बेटे यशवर्धन और अपनी फिल्म की बात करें.

Advertisement
X
मतलबी हो गई हैं सुनीता? (Photo: Social Media)
मतलबी हो गई हैं सुनीता? (Photo: Social Media)

गोविंदा 7 साल बाद फिल्म 'रूपा' से हिंदी सिनेमा में कमबैक करने जा रहे हैं. इस सोमवार को उन्होंने मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस की और अपनी फिल्म के बारे में बताया. कमबैक फिल्म से वो एक्ट्रेस रानी स्वर्णकार को बॉलीवुड में लॉन्च कर रहे हैं. गोविंदा को जो कहना था उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कह दिया. लोगों को इंतजार सुनीता आहूजा के रिएक्शन का था. सुनीता ने गोविंदा के कमबैक पर जो कहा वो सुनकर फैन्स का माथा घूम गया है.

रूपा के लिए क्या बोलीं सुनीता
लॉकअप से बाहर आने के बाद सुनीता शुक्रवार को मुंबई के इवेंट में पहुंचीं. सुनीता को देखकर पैपराजी उनके पास पहुंचे. उनसे पूछा गया कि आप लॉकअप में थी. आपको पता है या नहीं, लेकिन गोविंदा की मूवी आ रही है 'रूपा' उसके बारे में क्या कहेंगी? सुनीता ने अजीब सा मुंह बनाते हुए कहा कि देखिए ये जगह नहीं है, रूपा-वूपा की बात करने के लिए.  

आगे सुनीता कहती हैं कि अब आप लोग सिर्फ बात करिए मेरे और मेरे बेटे की फिल्म की, जो आ रही है. एकता कपूर हमारी प्रोड्यूसर हैं, उन्होंने इतना पैसा खर्चा किया है. हर जगह आप लोग सिर्फ यशवर्धन और सुनीता, यशवर्धन और सुनीता कीजिए. बाकी मुझे किसी के बारे में बात नहीं करनी है. सुनीता से जब कहा गया कि गोविंदा ने कहा कि मेरा बेटा मुझसे भी ज्यादा टैलेंटेड है. वो मुझसे भी आगे जाएगा. इस पर वो कहती हैं कि मेरा बेटा है टैलेंटेड और संस्कारी. मैंने उसे बड़ा किया है. वो सौ टका आगे जाएगा. बस आप लोग प्यार बनाए रखिए.

Advertisement

गोविंदा की फिल्म के लिए सुनीता का रिएक्शन देखकर फैन्स हैरान हैं. एक ने लिखा कि जलन दिख रही है. दूसरे ने कहा कि कुछ भी कहो पिता, पिता ही होता है. अन्य फैन ने लिखा कि सुनीता से गोविंदा के लिए कुछ अच्छा सुनने की उम्मीद नहीं है. कुछ ने कहा कि गोविंदा ने कई हीरोइन के लिए सुनीता का दिल दुखाया, अब वो खुद के बारे में सोच रही हैं, तो गलत क्या है. कई फैन्स ने कहा कि ये हर जगह गोविंदा की बेइज्जती करा देती है. 

सुनीता के लफ्जों से ये तो साफ है कि वो गोविंदा को नीचा दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement