scorecardresearch
 

'50 जगह जाए, मेरे पास ही लौटेगा', गोविंदा के अफेयर्स पर बोलीं सुनीता- 40 साल की शादी है छोड़ूंगी नहीं, क्यों रोई बेटी?

सुनीता आहूजा ने एक बार फिर गोविंदा संग अपने रिश्ते पर बात की है. सुनीता का कहना है कि उन्हें गोविंदा पर पूरा भरोसा है, वो भले ही कहीं भी जाएं पर लौटकर उनके पास ही आएंगे.

Advertisement
X
गोविंदा के अफेयर पर बोलीं सुनीता (Photo: Instagram @officialsunitaahuja)
गोविंदा के अफेयर पर बोलीं सुनीता (Photo: Instagram @officialsunitaahuja)

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा को लॉक अप में काफी पसंद किया गया. उनके बिंदास एटीट्यूड से फैंस काफी इंप्रेस थे. मगर हेल्थ इश्यूज की वजह से सुनीता शो से बाहर हो गईं. खुद गोविंदा और बेटी टीना सुनीता को शो में लेने आए थे. शो से निकलने के बाद सुनीता ने गोविंदा संग अपने रिश्ते और ट्रोलिंग को लेकर बात की है. 

गोविंदा के अफेयर्स पर क्या बोलीं सुनीता?

ईटाइम्स संग बातचीत में सुनीता ने गोविंदा संग अपने रिश्ते पर कहा- पिछले 40 सालों से मैंने हमेशा अपनी शादी को अहमियत दी है. एक मर्द की जिंदगी में पत्नी की खास जगह होती है और उसकी जगह कोई नहीं ले सकता. इसी तरह मेरी जिंदगी में चीची की जगह कोई नहीं ले सकता. हम अपने जवानी के दिनों से साथ हैं और हमारा रिश्ता इतना मजबूत है कि टूट नहीं सकता. जब गोविंदा ने मेरी आंखों में आंसू देखे, तो वो मुझसे मिलने आया. हमारा बचपन का प्यार है. 

'मैं चीची और टीना की शुक्रगुजार हूं कि वो दोनों मुझसे मिलने आए. मुझे बताया गया था कि जब मैं शो में शामिल होने के लिए घर से निकली थी, तो टीना बहुत इमोशनल हो गई थी और बहुत रोई थी. मेरा मूड हल्का करने के लिए चीची ने एक जोक भी क्रैक किया. जब वो आए, तो उन्होंने कहा कि उन्हें चार गोलियां लगी हैं, मैंने उनसे मजाकिया अंदाज में कहा था- गोली लाया, बंदूक कहां है? हम हमेशा से ऐसे ही रहे हैं. पीछे मुड़कर देखने पर ऐसा लगता है, जैसे ये 40 साल पलक झपकते ही बीत गए हों.' 

Advertisement

गोविंदा से कितना प्यार करती हैं सुनीता?

गोविंदा संग रिश्ते पर सुनीता आगे बोलीं- अगर मैं अपने पति से प्यार करती हूं, तो मैं उन्हें छोड़कर क्यों जाऊं? कौन सा हीरो इस इंडस्ट्री में दूध का धुला है, बताओ मुझे. इस इंडस्ट्री में कोई भी परफेक्ट नहीं है. कुछ लोगों को मेरा यह कहना पसंद नहीं आ सकता है, लेकिन यह मेरा विश्वास है.

'जो चीज मायने रखती है, वो यह है कि आप अपने पार्टनर से कितना प्यार करते हैं और उन पर कितना भरोसा करते हैं. मैं अपने पति से बहुत ज्यादा प्यार करती हूं और मुझे चीची पर पूरा भरोसा है. वो 50 जगह भी जाएं, मुझे पता है कि वो मेरे पास ही आएंगे. भले ही वो कहीं भी जाएं या किसी से भी मिलें, मुझे पता है कि वो हमेशा मेरे पास वापस लौटेंगे. चीची को लेकर मैं इतनी कॉन्फिडेंट हूं.'

ट्रोलिंग पर सुनीता ने कही ये बात

सुनीता आगे ट्रोलिंग पर बोलीं- लोगों ने सवाल उठाए कि शो में मैंने गाली-गलौज क्यों की, लेकिन क्या महिलाओं को गुस्सा नहीं आता? और कौन से घर में गाली नहीं देते? मैंने खाना नहीं खाया था, मेरी डायबिटीज बहुत बढ़ गई थी.  मैं बहुत स्ट्रेस में थी. मैं यह नहीं कह रही कि गाली देना सही है. मैंने कभी भी उन शब्दों का इस्तेमाल मेकर्स के लिए नहीं किया था. मैं बस गुस्से में थी और उस पल में अपने इमोशन्स पर काबू नहीं रख पाई. हर कोई कभी न कभी अपना आपा खो देता है. यह हर घर में होता है, चाहे पति-पत्नी के बीच हो या परिवारों के अंदर. जहां तक मुझे ट्रोल करने वालों की बात है, तो मैं उनसे कहूंगी कि आओ और यही बातें मेरे मुंह पर कहकर दिखाओ.  मैं सिर्फ दूसरों को खुश करने के लिए अपनी पर्सनैलिटी नहीं बदलने वाली हूं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement