scorecardresearch
 

रामायण में सनी देओल की एंट्री कंफर्म! हनुमान जी बनकर जीतेंगे दिल, हुआ खुलासा

रामायण में हनुमान जी बने सनी देओल की एंट्री को लेकर काफी सस्पेंस बना हुआ है. पार्ट 1 में वो नजर आएंगे या नहीं, ये हर कोई जानना चाहता है. अब फिल्म में उर्मिला का किरदार निभा रहीं एक्ट्रेस ने इस बात पर मुहर लगा दी है.

Advertisement
X
पार्ट 1 में दिखेंगे हनुमान जी (Photo: ITGD)
पार्ट 1 में दिखेंगे हनुमान जी (Photo: ITGD)

फिल्म रामायण का क्रेज अब हर दिन बढ़ता हुआ नजर आया है. दो दिन पहले आए नए ट्रेलर ने काफी सुर्खियां बटोरी हैं. इसमें सुधरे हुए VFX शॉट्स की सबसे ज्यादा चर्चा हुई. फिर रामायण ने अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर भी धूम मचाई. ट्रेलर ने ऐसा असर किया कि 24 घंटों के अंदर करीब 8 हजार टिकट बिके. 

रामायण में हनुमान जी

रामायण का इंतजार पिछले कई सालों से किया जा रहा है. इसका सबसे बड़ा कारण इसकी कास्ट है. रणबीर कपूर, राम के किरदार में तो यश इसमें रावण बने हैं. खास बात ये है कि सनी देओल हनुमान जी का किरदार निभाएंगे. ये बात फैंस को बड़ी एक्साइट कर गई थी. मगर अभी रामायण के पहले पार्ट से जितने टीजर-ट्रेलर सामने आए, उसमें उन्हें ना देखकर लोगों को निराशा हुई है. रामायण जैसी गाथा में हनुमान जी का क्या योगदान है, ये बताने की जरूरत नहीं. ऐसे में उनकी गैरमौजूदगी पर सवाल उठ रहे हैं. 

हालांकि अब रामायण में काम कर रहीं सोनिया बलानी ने खुलासा किया है कि हनुमान जी के रूप में सनी देओल जरूर दिखाई देने वाले हैं. हिंदुस्तान को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा- मैं एक चीज आपको दावे के साथ कह सकती हूं कि हनुमान जी की एंट्री पर सबके रौंगटे खड़े हो जाएंगे. क्योंकि मैं जब स्क्रिप्ट पढ़ रही थी, तभी मुझे ऐसा एहसास हो गया था. जब स्क्रीन पर वो आपको नजर आएंगे, तब कैसा एक्सपीरियंस होगा, आप सोच ही सकते हैं. 

Advertisement

सोनिया बलानी बनीं उर्मिला

फिल्म में सोनिया बलानी लक्ष्मण की पत्नी उर्मिला का रोल निभाने वाली हैं. उन्हें फिल्म में राम-सीता की शादी वाले सीन में देखा जाएगा, जिसकी झलक टीजर-ट्रेलर में भी दिखाई गई थी. हालांकि उनका रोल कितनी देर का होगा, इसपर सस्पेंस बना हुआ है. 5 नवंबर को जब फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी, तभी उर्मिला और लक्ष्मण की स्टोरी देखी जाएगी. उसी वक्त हनुमान जी की एंट्री पर बने सस्पेंस से भी पर्दा उठ जाएगा. 

बात करें फिल्म रामायण की, तो इसे नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं. वहीं नमित मल्होत्रा इसके प्रोड्यूसर हैं. फिलहाल इसके प्रमोशन में पूरी टीम जुटी है. अब देखना है कि रामायण ग्लोबली कितना कमा पाती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement