scorecardresearch
 

Ramayana: रणबीर कपूर पर है 'टीवी के राम' अरुण गोविल को भरोसा, की तारीफ

'टीवी के राम' कहलाने वाले एक्टर अरुण गोविल ने भी अपनी बात रखी है. अरुण गोविल को डायरेक्टर रामानंद सागर की 'रामायण' में भगवान राम के अपने आइकोनिक किरदार के लिए आज भी पूजा जाता है. अब अरुण ने रणबीर कपूर के काम पर भरोसा जताया है.

Advertisement
X
अरुण गोविल को है रणबीर कपूर पर भरोसा (Photo: ITG)
अरुण गोविल को है रणबीर कपूर पर भरोसा (Photo: ITG)

रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण', भारत की सबसे पवित्र पौराणिक गाथाओं में से एक को बड़े पर्दे पर भव्य अंदाज में लेकर आने वाली है. इसे लेकर देशभर में जबरदस्त माहौल बना हुआ है. हनुमान जयंती के मौके पर 'रामायण' का टीजर कई शहरों में रिलीज किया गया. इस टीजर से रणबीर कपूर के किरदार भगवान राम वाला पहला लुक रिवील किया गया था. रणबीर का लुक सामने आते ही फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई. इस पहली झलक ने दर्शकों को फिल्म की उस जादुई और भव्य दुनिया से रूबरू कराया, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया. रणबीर की दिव्य स्क्रीन प्रेजेंस और फिल्म के बड़े स्केल ने पूरे देश में एक नई चर्चा छेड़ दी है.

इस उत्साह को और बढ़ाते हुए अब 'टीवी के राम' कहलाने वाले एक्टर अरुण गोविल ने भी अपनी बात रखी है. अरुण गोविल को डायरेक्टर रामानंद सागर की 'रामायण' में भगवान राम के अपने आइकोनिक किरदार के लिए आज भी पूजा जाता है. अब फिल्ममेकर नितेश तिवारी की 'रामायण' में अरुण, राजा दशरथ की भूमिका निभा रहे हैं. उन्होंने रणबीर कपूर के काम पर भरोसा जताया है.

रणबीर पर हैं अरुण गोविल को भरोसा

अरुण गोविल ने कहा, 'जहां तक रणबीर की बात है, तो मेरा मानना है कि वह एक बेहतरीन एक्टर हैं. वह बहुत मेहनत करते हैं. असल में वह बहुत संस्कारी बच्चे हैं, मैंने कई बार यह नोटिस किया है. इसलिए मुझे पूरा भरोसा है कि वह अपना बेस्ट देने की पूरी कोशिश करेंगे.'

दिलचस्प बात यह है कि रणबीर कपूर पहले ही बता चुके हैं कि 'रामायण' के लिए उनकी तैयारी उसी दिन शुरू हो गई थी, जिस दिन उन्होंने पहली बार रामानंद सागर की 'रामायण' देखी. उस अनुभव ने भगवान राम के किरदार के प्रति उनकी समझ को गहराई से बदला और उन्हें इस भूमिका को निभाने के लिए प्रेरित किया. 'रामायण' में रणबीर कपूर के साथ एक्ट्रेस साई पल्लवी, माता सीता के रूप में नजर आने वाली हैं. रॉकिंग स्टार यश, रावण के रूप में, सनी देओल, भगवान हनुमान और रवि दुबे, लक्ष्मण के रूप में नजर आएंगे. ये सभी कलाकार मिलकर पौराणिक कहानियों को बड़े पर्दे पर पेश करने के अंदाज को पूरी तरह बदलने के लिए तैयार हैं.

Advertisement

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही 'रामायण' को नमित मल्होत्रा, प्राइम फोकस स्टूडियोज, 8 बार के ऑस्कर विजेता DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रहे है. यह ऐतिहासिक फिल्म दो पार्ट्स में रिलीज करने का प्लान है. इसे दुनियाभर में IMAX में रिलीज किया जाएगा. 'रामायण' का पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 को सिनेमाघरों में आएगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement