>एक पागल एक पेपर को बार-बार देख रहा था.
दूसरा पागल- ये क्या है?
पहला- लव लेटर है.
दूसरा- मगर ये तो खाली है.
पहला- आज कल बोलचाल बंद है!
>भोलू- यह ऑक्सफोर्ड क्या होता है ?
गोलू- ये तो सिंपल है, ऑक्स का मतलब बैल, फोर्ड मतलब गाड़ी ...
ऑक्सफोर्ड बैल गाड़ी को कहते हैं...
>लड़की देखने मोनू सपरिवार पहुंचा.
उनके सामने लड़की के गुणों की प्रशंसा की जा रही थी
लड़की वालों ने कहा, 'मिंकी की आवाज कोयल जैसी है
उसकी गर्दन तो मोरनी के जैसी है, चाल हिरणी जैसी और स्वभाव में से तो गाय है.
मोनू ने कहा, 'जी, क्या इसमें कोई इंसानी गुण भी हैं?
ऐसे ही मजेदार चुटकुले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
>बेटी - मैं पड़ोसी से प्यार करती हूं और भाग रही हूं उसके साथ.
बाप- थैंक गॉड... मेरे पैसे और समय दोनों बच गए.
बेटी- पापा, मैं लेटर पढ़ रही हूं, जो मम्मी रख के गई है.
पिता बेहोश!
>मास्टर जी- गजल और भाषण में क्या अंतर होता है?
छात्र- पराई स्त्री का हर शब्द गजल होता है और बीवी का हर शब्द भाषण !!!
>मास्टर जी - बताओ, कुत्ता पूंछ क्यों हिलाता है?
गप्पू- क्योंकि पूंछ में इतनी ताकत नहीं होती कि वो कुत्ते को हिला सके...!
(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है.)