भारत के अलावा पूरी दुनिया के क्रिकेट फैन्स अपने पसंदीदा खिलाड़ी रोहित शर्मा को वर्ल्ड कप 2027 में खेलते देखना चाहते हैं. साल 2023 में अपनी कप्तानी में टीम को वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंचाने वाले रोहित शर्मा का वनडे फॉर्मेट में अभी भी दबदबा बरकरार है.
इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए वनडे में शतक जड़कर रोहित शर्मा ने एक बार फिर फॉर्म का परिचय दिया. रोहित इसके साथ ही बल्लेबाजों की आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर चार पर आ गए हैं. लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या रोहित अगले साल वनडे वर्ल्ड कप खेल पाएंगे या नहीं?
भारतीय चयनकर्ताओं के रुख को लेकर लगातार तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. हालांकि, रोहित शर्मा खुद साफ कर चुके हैं कि वे दक्षिण अफ्रीका में होने वाले अगले वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के लिए खेलना चाहते हैं. हाल ही में शतक जड़ आलोचकों को करारा जवाब देने के बाद रोहित ने बाहरी आवाजों को ज्यादा अहमियत नहीं देने की बात कही थी.
First Indian to score an ODI century at Lord's ✅
— BCCI (@BCCI) July 19, 2026
8️⃣th ODI century in England ✅
Rohit Sharma with a special knock at the Home of Cricket 💙
Updates ▶️ https://t.co/pLZ2PvDH5G#TeamIndia | #ENGvIND | @ImRo45 pic.twitter.com/S23LZfktRi
कप्तान गिल को मिली दिग्गज की सलाह
अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल को एक बेहद अहम सलाह दी है. कैफ का मानना है कि रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर जो माहौल बना हुआ है उसे केवल शुभमन गिल का एक स्पष्ट बयान ही खत्म कर सकता है. कैफ के मुताबिक अगर गिल चाहते हैं कि रोहित 2027 वर्ल्ड कप का हिस्सा बनें तो उन्हें कप्तान के तौर पर आगे आकर चयनकर्ताओं के सामने अपनी बात रखनी होगी.
क्या गिल को चाहिए रोहित का साथ?
अपने यूट्यूब चैनल पर कैफ ने कहा कि इस समय बहुत भ्रम की स्थिति है, लेकिन अब स्पष्टता आनी जरूरी है. शुभमन गिल को खुद मीडिया के सामने आकर कहना चाहिए कि उन्हें 2027 वर्ल्ड कप के लिए रोहित शर्मा टीम में चाहिए. टीम चयन में कप्तान की भूमिका सबसे अहम होती है. कैफ ने भारतीय क्रिकेट के इतिहास का हवाला देते हुए बताया कि बड़े कप्तानों ने हमेशा अपने अनुभवी खिलाड़ियों का मुश्किल समय में साथ दिया है.
In conversation with Rohit Sharma after his glorious Lord's century 💯
— BCCI (@BCCI) July 20, 2026
Stay tuned for the full interview! 🎥#TeamIndia pic.twitter.com/dcHacozcA0
कैफ ने बताया कि जब वीरेंद्र सहवाग और युवराज सिंह खराब फॉर्म से जूझ रहे थे तब सौरव गांगुली ने उन पर भरोसा जताया. महेंद्र सिंह धोनी और खुद रोहित शर्मा ने अपने कप्तानी कार्यकाल में हमेशा मैच-विनर खिलाड़ियों को बैक किया है. कैफ के मुताबिक अब शुभमन गिल को भी इसी परंपरा को आगे बढ़ाना होगा और कोच व चयनकर्ताओं को मनाना होगा.