scorecardresearch
 

कॉमेडी फिल्मों पर भारी पड़ा टीवी! परेश रावल बोले- सुनील ग्रोवर-कपिल शर्मा ने दी कड़ी टक्कर

परेश रावल ने खुलासा किया कि आज के दौर में टीवी और डिजिटल कॉमेडी, खासकर कपिल शर्मा शो, बॉलीवुड फिल्मों को कड़ी टक्कर दे रही है. उन्होंने सुनील ग्रोवर को टैलेंट का ज्वालामुखी कहा और साथ ही कपिल शर्मा की भी तारीफ की.

Advertisement
X
कपिल शर्मा, सुनील ग्रोवर की कॉमेडी के मुरीद परेश रावल (Photo: Screengrab)
कपिल शर्मा, सुनील ग्रोवर की कॉमेडी के मुरीद परेश रावल (Photo: Screengrab)

परेश रावल इन दिनों अक्षय कुमार स्टारर फिल्म भूत बंगला के लिए तारीफें बटोर रहे हैं. लेकिन उनका मानना है कि टीवी पर कॉमेडी बेहतर तरीके से परोसी जा रही है. टेलीविजन का कॉन्टेंट बिग बजट फिल्मों को कड़ी टक्कर दे रहा है. कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर का शो और उनकी कॉमिक टाइमिंग लाजवाब है. 

कपिल शर्मा शो के फैन परेश

परेश ने कहा कि आजकल कॉमेडी फिल्मों को टीवी और डिजिटल कंटेंट से कड़ी टक्कर मिल रही है, खासकर द कपिल शर्मा शो. उन्होंने सुनील ग्रोवर की भी जमकर तारीफ की और उन्हें टैलेंट का ज्वालामुखी बताया.

मनी कंट्रोल से बातचीत में परेश बोले- आज जब आप कपिल शर्मा शो देखते हो और सुनील ग्रोवर जैसे टैलेंट को देखते हो, तो लगता है- ये लोग जबरदस्त हैं, एकदम ज्वालामुखी हैं. उस लेवल की कॉमेडी से मुकाबला करना है तो अपनी सोच बदलनी पड़ेगी, वरना मुमकिन नहीं है. कॉमेडी लिखना और उसे लगातार बनाए रखना बहुत मुश्किल होता है. वहां भी 10–15 लोगों की टीम मिलकर लिखती है. और हमारे यहां तो प्रोड्यूसर के पास एक राइटर रखने का भी बजट नहीं होता, तो 15 लोगों की टीम कहां से लाएंगे?

Advertisement

उन्होंने आगे कहा- कॉमेडी के लिए ये वक्त काफी मुश्किल है. हर दिन कॉम्पिटिशन बढ़ रहा है. कपिल शर्मा का शो हर कॉमेडी फिल्म के लिए रोज का मुकाबला है. कभी-कभी वो लोग ओवर द टॉप भी चले जाते हैं, लेकिन फिर भी वो एक बेंचमार्क सेट कर रहे हैं और टक्कर दे रहे हैं.

सुनील ग्रोवर के सितारे बुलंद

सुनील ग्रोवर इन दिनों अपनी कमाल की मिमिक्री के लिए खूब चर्चा में हैं. वो एस.एस राजामौली, आमिर खान, सलमान खान जैसे बड़े सितारों की इतनी सटीक नकल करते हैं कि लोग हैरान रह जाते हैं. कई लोग तो उन्हें शेपशिफ्टर तक कहने लगे हैं. हाल ही में उन्होंने जावेद अख्तर और कादर खान की नकल की थी, जिसके बाद फैंस उनके और भी मुरीद हो गए. 

भूत बंगला एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसे प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल के साथ राजपाल यादव, वामिका गब्बी, तब्बू और प्रोसेनजीत चटर्जी भी हैं. फिल्म ने सिर्फ तीन दिनों में दुनियाभर में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. भूत बंगला अभी भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement