कपिल शर्मा, कॉमेडियन
कपिल शर्मा एक भारतीय स्टैंड-अप कॉमेडियन, टेलीविजन हस्ती और अभिनेता हैं (Kapil Sharma, Comedian) जिन्हें द कपिल शर्मा शो की मेजबानी के लिए जाना जाता है (The Kapil Sharma Show). उन्होंने इससे पहले टेलीविजन कॉमेडी शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल और फैमिली टाइम विद कपिल को होस्ट किया था. साल 2016 में कपिल शर्मा को सबसे लोकप्रिय भारतीय टेलीविजन व्यक्तित्व का दर्जा मिला था (Most Popular Indian Television Personality). फोर्ब्स इंडिया ने उन्हें वर्ष 2016 और 2017 में अपनी सेलिब्रिटी 100 सूची में 11वें और 18वें स्थान पर रखा (Kapil Sharma, Forbes India).
कपिल शर्मा को 2014 में स्वच्छ भारत अभियान (Swachh Bharat Abhiyan) के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) द्वारा स्वच्छता और अन्य स्वच्छता संबंधी सामाजिक मुद्दों के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए नामित किया गया था. अपने शो के माध्यम से मिशन के प्रति उनके योगदान के लिए, उन्हें सितंबर 2015 में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी (Former President Pranab Mukherjee) द्वारा राष्ट्रपति भवन (Rashtrapati Bhavan) में आमंत्रित भी किया गया था.
कपिल का जन्म 2 अपैल 1981 को अमृतसर, पंजाब में हुआ था (Kapil Sharma Date of Birth). उनके पिता जीतेंद्र कुमार पुंज पंजाब पुलिस में हेड कांस्टेबल थे, जबकि उनकी मां जनक रानी एक गृहिणी हैं. उनके पिता कैंसर से पीड़ित थे. कपिल का एक भाई है जिसका नाम अशोक कुमार शर्मा है और वो एक पुलिस कांस्टेबल हैं और एक बहन है जिसका नाम पूजा पवन देवगन है (Kapil Sharma Family).
कपिल ने श्री राम आश्रम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अमृतसर और हिंदू कॉलेज अमृतसर से अपनी शिक्षा हासिल की है. उन्हें एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स, जालंधर के प्रमुख पूर्व छात्रों की सूची में शामिल किया गया है (Kapil Sharma Education).
कपिल शर्मा ने 12 दिसंबर 2018 को जालंधर में गिन्नी चतरथ से शादी की (Kapil Sharma Wife). दिसंबर 2019 को उनकी एक बेटी हुई और फरवरी 2021 को एक बेटा हुआ है (Kapil Sharma Daughter and Son).
शर्मा ने अब्बास मस्तान द्वारा निर्देशित एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म किस किसको प्यार करूं में मुख्य भूमिका के रूप में बॉलीवुड में शुरुआत की. उनकी दूसरी फिल्म फिरंगी दिसंबर 2017 को रिलीज हुई थी. दोनों ही फिल्म असफल रही (Kapil Sharma Movies).
मीका सिंह ने बीते दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपने भाई दलेर मेहंदी संग हुई घटना पर पूरी बात की. इस दौरान उन्होंने उस फोन कॉल का भी जिक्र किया, जिसमें कपिल शर्मा ने उनकी चुप्पी पर सवाल उठाए थे.
उत्तराखंड के एक कार्यक्रम में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी पर लगे आरोपों के बाद अब बॉलीवुड और संगीत जगत के सितारे उनके समर्थन में उतर आए हैं. मीका सिंह के बाद कपिल शर्मा ने दलेर मेहंदी का बचाव किया है.
सैफ अली खान और करीना कपूर हाल ही में कपिल शर्मा के शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो में नजर आए. इस दौरान दोनों की जुगलबंदी ने दर्शकों को खूब हंसाया. सैफ ने इस दौरान करीना का एक सीक्रेट भी शेयर किया.
सैफ अली खान और करीना कपूर खान हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा' शो में नजर आएं, जहां सैफ ने बताया कि वह पिछले 35 साल से बच्चों की पेरेंट टीचर मीटिंग में जा रहे हैं. सैफ ने मजाकिया अंदाज में कहा कि टीचर बदल गए लेकिन वो अभी भी उसी स्कूल जा रहे हैं.
पंजाब का वो शहर जिसे गुरुओं ने बसाया. यानी अमृतसर, जहां पूरी दुनिया स्वर्ण मंदिर में माथा टेकने आती है. राजनीतिक रूप से भी काफी ज़रूरी है, कांग्रेस से लेकर भाजपा और अकाली, अब आम आदमी पार्टी भी इस जिले पर दबदबा बनाना चाहती है. इस जिले का इतिहास क्या रहा है, कैसा इसका कल्चर रहा है, ज़रूर जानिए...
सलमान खान और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के बीच आठ सालों विवाद चल रहा है. धमकी भरे खतों से शुरू हुआ ये सिलसिला फायरिंग, हमलों और हत्याओं तक पहुंच गया है. आइए जानते हैं कि आखिर लॉरेंस गैंग सलमान खान के पीछे क्यों पड़ा है और उनके करीबियों को निशाना क्यों बना रहा है.
कॉमेडियन कपिल शर्मा, का कनाडा और दुबई में एक लैविश कैफे है, जिसका नाम Kap’s Cafe है. हाल ही में कॉमेडियन भारती सिंह अपने परिवार संग कपिल शर्मा के दुबई वाले Kap’s Cafe में पहुंची थीं.
हाल ही में कॉमेडियन भारती सिंह अपने परिवार संग कपिल शर्मा के दुबई वाले Kap’s Cafe में पहुंची थीं. उन्होंने कैफे का टूर भी फैंस को दिया था और वहां के खाने की जमकर तारीफ भी की थी.
कॉमेडी की दुनिया में एक बड़ा मुकाम हासिल करने वाले कपिल लग्जरी लाइफ जीते हैं. मुंबई में उनका एक बेहद खूबसूरत और आलीशान आशियाना है, जिसकी कीमत लगभग 15 करोड़ रुपये बताई जाती है.
कपिल के शो पर अजय देवगन अपनी फिल्म दृश्यम 3 को प्रमोट करने पहुंचे थे. वहां कॉमेडियन ने एक्टर से गोवा में मिलने वाली फेमस फेनी को लेकर सवाल पूछा था, जिसपर अजय ने कपिल की ही चुटकी ले ली.
सुमोना चक्रवर्ती भले ही अब शो से दूर हैं, लेकिन वो सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस संग कनेक्टेड रहती हैं.
कपिल शर्मा के नेटफ्लिक्स शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो का पांचवा सीजन लौट रहा है. कल यानी शनिवार को इसका पहला एपिसोड आने वाला है. उससे पहले मेकर्स ने अपने शो का मजेदार ट्रेलर रिलीज किया है, जिसमें कपिल और उनके साथी पुरानी फॉर्म में वापस लौटे हैं.
कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने इस साल भी धूमधाम से गणपति पूजा की. पूरी फैमिली ने बप्पा का आशीर्वाद लिया. जैस्मिन भसीन ने इंस्टा पर गणेशोत्सव की नई तस्वीरें शेयर की हैं. इनमें वो बप्पा का आशीर्वाद लेती दिखीं. फोटोज में कपिल की फैमिली भी नजर आई.
जैस्मिन भसीन ने इंस्टा पर गणेशोत्सव की नई तस्वीरें शेयर की हैं. इनमें वो बप्पा का आशीर्वाद लेती दिखीं. फोटोज में कपिल की फैमिली भी नजर आई.
कपिल शर्मा नेटफ्लिक्स पर अपना कॉमेडी टॉक शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' वापस लाने के लिए तैयार हैं. कॉमेडियन ने इंस्टाग्राम पर शो के नए सीजन 5 का एक प्रोमोशनल वीडियो शेयर किया.
पंजाबी सिंगर अफसाना खान कॉमेडियन कपिल शर्मा के घर गणपति पूजा में शामिल होकर ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं. अफसाना के फोटोज, वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं.
पिछले कई सालों में भारतीय पंजाबी कलाकारों पर कनाड़ा में कई बार हमले और उन्हें डराने की कोशिश की गई है. हाल ही में खबर आई एमी वर्क को भी निशाना बनाया गया, जिसके बाद फिर सवाल उठने लगे कि सब क्यों हो रहा है?
चिंकी-मिंकी अपनी जुल्फों को झटकाते हुए पोज दे रही हैं. रेड बिकिनी ने उनका किलर लुक देखकर फैंस घायल हो रहे हैं.
कपिल शर्मा के शो में आने के कुछ महीनों बाद, सुनील पाल ने कहा कि शो को समय रैना को हीरो के तौर पर पेश करने के लिए डिजाइन किया गया था. इसके अलावा उन्होंने शो के फिक्स होने के आरोप भी लगाए.
इंडियन एयर फोर्स के अधिकारी और वेब सीरीज 'ऑपरेशन सफेद सागर' की टीम कपिल शर्मा के नेटफ्लिक्स कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के एक स्पेशल एपिसोड में नजर आएंगे.
टीवी प्रोड्यूसर प्रीति सिमोस ने पहली बार बताया कि 'द कपिल शर्मा शो' छोड़ने के बाद लोगों ने उन्हें पागल कहा. उन्होंने यह भी खुलासा किया कि लंबे समय तक उनकी पहचान सिर्फ किसी की गर्लफ्रेंड और फिर एक्स-गर्लफ्रेंड बनकर रह गई थी.