सुनील ग्रोवर, अभिनेता
सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) एक भारतीय अभिनेता और स्टैंड-अप कॉमेडियन हैं. वह टेलीविजन शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल (Comedy Nights with Kapil) में गुत्थी के किरदार के लिए सुर्खियों में आए और द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) में डॉ मशहूर गुलाटी और रिंकू देवी की भूमिका निभाने के लिए भी लोकप्रियता हासिल की (Sunil Grover in Comedy Show). ग्रोवर ने बॉलीवुड फिल्म, गब्बर इज बैक , द लीजेंड ऑफ भगत सिंह, बागी और भारत में भी सहायक अभिनेता की भूमिका निभाई है (Sunil Grover in Movies).
सुनील ग्रोवर का जन्म 3 अगस्त 1977 को हरियाणा राज्य (Haryana) के सिरसा जिले के मंडी डबवाली में हुआ था (Sunil Grover Date of Birth). उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से थिएटर में मास्टर डिग्री हासिल की (Sunil Grover Education). उन्होंने आरती से शादी की है (Sunil Grover Wife) और उनका एक बेटा मोहन है (Sunil Grover Son).
सुनिल ग्रोवर ने कॉलेज के दिनों में अपने हुनर से दिवंगत व्यंग्यकार और हास्य अभिनेता जसपाल भट्टी (Jaspal Bhatti) का ध्यान अपनी ओर खींचा. उन्होंने भारत के पहले मूक कॉमेडी शो, गुटुर गु के शुरुआती 26 एपिसोड में भी काम किया है. सुनील ग्रोवर कपिल शर्मा शो में अमिताभ बच्चन जैसे प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेताओं और कई अन्य लोगों की भी नकल करते थे. लेकिन अपने सह-अभिनेता कपिल शर्मा के साथ विवाद के बाद, उन्होंने शो छोड़ दिया. बाद में ग्रोवर ने एक शो, कानपुर वाले खुरानाज में अपारशक्ति खुराना के साथ बतौर को-होस्ट टेलीविजन पर वापसी की. उन्होंने अगस्त 2020 में स्टार भारत पर शो गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान (Gangs of Filmistan) के साथ टेलीविजन उद्योग में वापसी की, जहां उन्होंने भिंडी भाई की भूमिका निभाई. यह शो अक्टूबर 2020 में समाप्त हुआ. 2021 में, ग्रोवर ने राजनीतिक ड्रामा वेब सीरीज तांडव (Tandav, Web Series) में गुरपाल चौहान की भूमिका निभाई. उन्होंने थ्रिलर सीरीज "सनफ्लावर" में भी भूमिका निभाई है (Sunil Grover Career).
सोमवार के दिन मनोरंजन की दुनिया में काफी कुछ हुआ. कॉमेडियन सुनील ग्रोवर के मुंबई स्थित डुप्लेक्स घर की इनसाइड फोटोज वायरल रहीं. वहीं सिंगर सुरेश वाडकर ने माधुरी दीक्षित संग अपनी शादी के रिश्ते का सच एक बार फिर दुनिया को बताया.
सुनील ग्रोवर के घर में खास आर्ट वर्क किया गया है, जिसने उनके घर की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए हैं.
सुनील ग्रोवर प्राइवेट एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए.
परेश रावल ने खुलासा किया कि आज के दौर में टीवी और डिजिटल कॉमेडी, खासकर कपिल शर्मा शो, बॉलीवुड फिल्मों को कड़ी टक्कर दे रही है. उन्होंने सुनील ग्रोवर को टैलेंट का ज्वालामुखी कहा और साथ ही कपिल शर्मा की भी तारीफ की.
सुनील ग्रोवर ने अवॉर्ड शो में जावेद अख्तर की शानदार मिमिक्री कर सबको चौंका दिया। उनके मजेदार अंदाज में फराह खान के व्लॉग्स पर भी तंज देखने को मिला, जिस पर खुद जावेद अख्तर भी हंस पड़े।
अगर आपको याद हो तो 'धुरंधर' की रिलीज के वक्त दीपिका पादुकोण ने पति रणवीर सिंह को 'कमेलियन' यानी गिरगिट बताया था. अगर रणवीर सिंह बड़े पर्दे के कमेलियन हैं, तो सुनील ग्रोवर को छोटे पर्दे का कमेलियन कहा जा सकता है.
सुनील ग्रोवर बेहतरीन एक्टर-कॉमेडियन में से एक हैं. सुनील सोशल मीडिया पर भी फैन्स को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं. कॉमेडियन ने इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो सड़क किनारे प्रेस की शॉप पर कपड़े प्रेस कर रहे हैं.
द ग्रेट इंडियन कपिल शो में सुनील ग्रोवर ने दिवंगत अभिनेता कादर खान की ऐसी मिमिक्री की कि हर कोई हैरान रह गया. गजराज राव, कुशा कपिला समेत कई सितारों ने उनकी जमकर तारीफ की और उनके अभिनय को अद्वितीय बताया.
द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो के अपकमिंग एपिसोड में ओरी, भोजपुरी स्टार रवि किशन और मलाइका अरोड़ा ने धमाल मचा दिया. सिद्धू और मलाइका के रीयूनियन ने फैंस को एक्साइटेड कर दिया है. सुनील ग्रोवर ने सिद्धू के गेटअप में एंट्री कर दर्शकों को हंसाया.
एक वक्त था जब वो एक दिन का 500 रुपये ही कमाते थे. जब सुनील ने मुंबई में शिफ्ट किया वो पॉश इलाके में रहते थे. महंगाई के चलते उनकी सारी सेविंग्स खत्म हो गई थी.
कॉमेडियन सुनील ग्रोवर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो सड़क किनारे हैंडपंप पर बाल्टी में कपड़े धोते नजर आ रहे हैं. वीडियो में एक शख्स उनकी मदद करता है और बैकग्राउंड में 1962 की फिल्म 'बात एक रात की' का गाना बज रहा है.
कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर का मस्ती भरा अंदाज देखने को मिला.
सुनील पाल ने सुनील ग्रोवर के क्रॉस-ड्रेस्ड किरदार में परफॉरमेंस को देखकर 'उल्टी' आने की बात भी याद की. इंटरव्यू में सुनील से पूछा गया कि भारतीय कॉमेडियंस में से कौन-कौन फीके पड़ गए हैं और कौन अभी भी इंडस्ट्री में मजबूती से खड़े हैं.
सलमान खान, आमिर खान की नकल कर वाहवाही लूटने के बाद सुनील ग्रोवर अब चूल्हे पर रोटी पकाते दिखे.
सुनील ग्रोवर ने आमिर खान की ऐसी मिमिक्री की कि वीर दास भी धोखा खा गए. मजाक में असली आमिर खान को ही उनके ऑफिस से बाहर निकाल दिया गया, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.
द ग्रेट इंडियन कपिल शो का चौथा सीजन धमाकेदार जा रहा है. सुनील ग्रोवर, कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक ने अपने कॉमेडी एक्ट से दर्शकों का मनोरंजन किया. रिपोर्ट्स के अनुसार, कपिल शर्मा एक एपिसोड के 5 करोड़ चार्ज करते हैं जबकि सुनील ग्रोवर को 25 लाख मिलते हैं. जानें बाकी स्टार्स कितनी फीस लेते हैं.
संडे के दिन मनोरंजन की दुनिया में काफी कुछ घटा. एक्टर जय भानुशाली और एक्ट्रेस माही विज ने अपना तलाक कंफर्म किया है. उनकी 14 सालों की शादी अब टूट चुकी है. वहीं, 'कपिल शर्मा शो' पर सुनील ग्रोवर द्वारा आमिर खान की नकल उथारने पर सुपरस्टार ने रिएक्ट किया है.
द ग्रेट कपिल शर्मा शो में सुनील ग्रोवर की आमिर खान वेाली मिमिक्री ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी. खुद आमिर खान ने इस एक्ट की तारीफ करते हुए कहा कि ये इतनी असली थी कि वो खुद को देख रहे थे. वो हंस हंस कर बेहाल हो गए थे.
सुनील ने प्रियंका को देखने से भी मना कर दिया था. कॉमेडियन का कहना था अगर वो एक्ट्रेस को देखेंगे तो संभल नहीं पाएंगे.
एक्ट्रेस पर सुनील ग्रोवर फिदा दिखे. उन्होंने प्रियंका चोपड़ा संग फ्लर्ट किया. सुनील का ये अंदाज देख एक्ट्रेस की हंसी नहीं रुकी.
शो के नए सीजन का धमाकेदार प्रोमो भी रिलीज हो चुका है. कॉमेडी शो 20 दिसंबर से लौटेगा. नए सीजन के साथ वही पुरानी कास्ट लौट रही है.