मीका सिंह, गायक
मीका सिंह (Mika Singh) एक भारतीय रैपर, गायक और कलाकार हैं.
उनके गानों में "बस एक किंग" (सिंह इज किंग), "मौजा ही मौजा" (जब वी मेट), "इब्न-ए-बतूता" (इश्किया), और "धन्नो" (हाउसफुल) प्रमुख हैं. उन्होंने कई एकल एल्बम जारी किए हैं. वह विभिन्न रियलिटी शो में भी दिखाई दिए हैं. उनके गाने "सावन मैं लग गई आग" को यूएस बेस्ड सिंगर पिंकी पारस ने रीमिक्स किया था (Mika Singh Songs).
मीका का जन्म 10 जून 1977 को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर (Durgapur, West Bengal) में हुआ था (Mika Singh Age). उनके पिता का नाम अजमेर सिंह है जो एक प्रशिक्षित शास्त्रीय संगीतकार थे (Mika Singh Father). मीका और उनके बड़े भाई दलेर मेहंदी (Daler Mehndi) अपने पिता से प्रेरित होकर ही संगीत को चुना. वे बचपन से ही बिहार की राजधानी पटना के पटना साहिब गुरुद्वारे में कीर्तन गाते थे.
2014 में, सिंह ने अर्जुन कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, जैकलीन फर्नांडीज, शाहिद कपूर, अली जफर के साथ द ओ 2 एरिना में बॉलीवुड शोस्टॉपर्स में लाइव प्रदर्शन किया.
आकांक्षा के ग्लैमरस लुक्स आए दिन सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं. अब एक्ट्रेस की बिकिनी फोटोज ने इंटरनेट का पारा हाई कर दिया है.
बॉलीवुड सिंगर मीका चाहते थे कि शाहरुख की पत्नी और मशहूर इंटीरियर डिजाइनर गौरी खान उनके इस नए घर का इंटीरियर तैयार करें. हालांकि शाहरुख ने इस दौरान उनसे मजेदार बात कही.
बॉलीवुड के लोकप्रिय गायक मीका सिंह ने हाल ही में अपनी सफलता, संपत्ति और करियर से जुड़ी कई दिलचस्प बातें साझा की हैं. उन्होंने बताया कि आज उनके पास देशभर में करीब 99 प्रॉपर्टीज हैं, जबकि कभी उन्होंने इसकी कल्पना भी नहीं की थी. बातचीत के दौरान उन्होंने शाहरुख खान और गौरी खान से जुड़ा एक मजेदार किस्सा भी सुनाया. उनके खुलासों ने फैंस के बीच नई चर्चा छेड़ दी है.
मीका सिंह ने अपने 99वें घर की झलक दिखाई थी, जिसे शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने डिजाइन किया है. इस घर के लिए शाहरुख ने सिंगर को चेतावनी भी दी थी. देखें अंदर से कैसा दिखता है मीका का घर.
पंजाब सरकार के स्ट्रे-डॉग्स के खिलाफ लिए फैसले के बाद कई सेलेब्स के रिएक्शन्स देखने मिले. रवीना टंडन ने सरकार से इंसानियत बरतने के लिए कहा था. अब मीका सिंह ने स्ट्रे-डॉग्स के हित में अपनी जमीन का कुछ हिस्सा दान देने की बात रखी है.
राखी सावंत ने मीका सिंह के साथ हुए चर्चित किसिंग विवाद पर खुलकर बात की है. एक्ट्रेस ने कहा कि पार्टी में उन्हें अचानक किस किया गया था और इस घटना में उनकी कोई गलती नहीं थी. राखी ने बताया कि इस केस को लेकर उन्होंने सालों तक कानूनी लड़ाई भी लड़ी.
बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई बड़े स्टार्स करोड़ों के फार्महाउस के मालिक हैं, जहां वो शोर-शराबे से दूर सुकून के पल बिताते हैं. आइए जानते हैं सेलेब्स के फार्महाउस कितने शानदार और लैविश हैं.
फराह खान ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक नया व्लॉग शेयर किया है, जिसमें वो मीका सिंह के दिल्ली वाले फार्महाउस में अपने कुक दिलीप के साथ पहुंची,मीका का फार्महाउस 100 एकड़ जमीन में फैला हुआ है. फार्म पर सिंगर ने कई सारे घोड़े और कुछ ऊंट भी पाले हुए हैं. वहां चारों तरफ हरियाली ही हरियाली है.
बॉलीवुड में पार्टी सॉन्ग्स की जान कहलाने वाले सिंगर मीका सिंह कितनी लैविश जिंदगी जीते हैं, इसकी एक झलक कोरियोग्राफर फराह खान ने दिखाई है. वो सिंगर के दिल्ली वाले फार्महाउस पर पहुंची, जो 100 एकड़ जमीन में फैला हुआ था.
वृंदावन के संत प्रेमानंद जी महाराज की शरण में केवल आम भक्त ही नहीं, बल्कि विराट कोहली, अनुष्का शर्मा, द ग्रेट खली जैसे कई सेलिब्रिटीज भी पहुंच चुके हैं.
सिंगर मीका सिंह ने जय श्री महाकाल की आरती में उपस्थित होने के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 'जय श्री महाकाल का आज का दिन मेरे लिए बहुत अच्छा और विशेष रहा है. यह मेरी दूसरी-तीसरी बार है जब मैं यहाँ दर्शन के लिए आया हूँ और हर बार मुझे यहाँ आकर बहुत अच्छा लगता है.'
ड्रामा क्वीन राखी सावंत के क्या ही कहने. वो जो भी करती हैं और वो भी बोलती हैं, वायरल हो जाता है. वो सबसे बड़ी एंटरटेनर हैं.
बिग बॉस 19 में रविवार का एपिसोड काफी एंटरटेनमेंट से भरपूर रहा. शो में मीका सिंह ने आकर चार चांद लगाए.
बिग बॉस में रविवार का एपिसोड एंटरटेनमेंट से भरपूर होने वाला है. शो में मीका सिंह और सोनाक्षी सिन्हा एंट्री करेंगे. दोनों सितारों ने सलमान और कंटेस्टेंट्स संग खूब मस्ती की. प्रोमो वीडियो देख फैंस एपिसोड देखने के लिए सुपर एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.
सिंगर दलेर मेहंदी को मानव तस्करी मामले में दो साल की जेल की सजा हुई थी, जिसे बाद में हाई कोर्ट ने निलंबित कर दिया था. उनकी पत्नी तरन ने पति के जेल में बिताए कठिन पलों और परिवार की मजबूती की कहानी शेयर की है.
बहुत कम ऐसा होता है जब मीका सिंह अपनी पर्सनल लाइफ पर बात करते नजर आते हैं. पहली बार उन्होंने अपनी इंवेस्टमेंट और पब्लिक इमेज पर खुलकर बोला है.
पंजाब में भयंकर बाढ़ से कई जिले और गांव प्रभावित हुए हैं. ऐसे में लोगों की मदद के लिए कई लोग सामने आ रहे हैं. बॉलीवुड और फिल्म जगत के कई स्टार्स भी मदद के लिए आगे आए हैं. एक्टर सोनू सूद, सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ समेत कई स्टार्स ने लोगों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है.
सिंगर मीका सिंह इन दिनों ट्रोल्स के निशाने पर हैं. इसकी वजह उनकी डायरेक्टर प्रियदर्शन की रिटायरमेंट पोस्ट को लेकर हुई कंफ्यूजन है.
आकांक्षा पुरी टीवी टाउन की मोस्ट फेमस और ग्लैमरस एक्ट्रेस हैं. अकांक्षा अब एक म्यूजिक वीडियो 'एक आसमान था' में एक्टर-कोरियोग्राफर सनम जौहर संग नजर आ रही हैं.
टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी ने अपने स्ट्रगल्स पर बात की है. एक्ट्रेस का कहना है कि इंडस्ट्री में पहचान बनाना उनके लिए आसान नहीं था. उन्होंने काफी रिजेक्शन्स झेले हैं, मगर कभी खुद को कमजोर नहीं पड़ने दिया.
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में इस समय मातम पसरा हुआ है. 'कांटा लगा' सॉन्ग और बिग बॉस फेम शेफाली जरीवाला का 42 की उम्र में निधन हो गया है.