scorecardresearch
 

दीदी की शाही शादी में जूता चुराएगी वो छोटी बहन, जिससे मिलने को तरसती थीं रश्मिका, 16 साल है छोटी

रश्मिका मंदाना जल्द ही विजय देवरकोंडा संग शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. उदयपुर में होने वाली रॉयल वेडिंग में उनकी छोटी बहन शिमन मंदाना भी शामिल होंगी, जिन्हें रश्मिका हमेशा लाइमलाइट से दूर रखती आई हैं.

Advertisement
X
कौन है रश्मिका मंदाना की छोटी बहन? (Photo: Yogen Shah/ITG)
कौन है रश्मिका मंदाना की छोटी बहन? (Photo: Yogen Shah/ITG)

बॉलीवुड और साउथ फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना जल्द ही पवित्र बंधन में बंधने वाली हैं. वो अपने लव ऑफ लाइफ विजय देवरकोंडा संग रॉयल वेडिंग की तैयारी कर रही हैं. इस बीच दीदी की शादी में शामिल होने उनकी छोटी बहन शिमन मंदाना भी मां सुमन के साथ उदयपुर पहुंच चुकी हैं. जाहिर है, वो 'जीजू' विजय देवरकोंडा से शगुन लेने और जूता चुराई की रस्म के लिए भी प्रीपेयर्ड होंगी.

कौन है रश्मिका की छोटी बहन, जिससे मिलने को रो पड़ती हैं एक्ट्रेस?

14 साल की शिमन के बारे में कम ही लोग जानते हैं. रश्मिका छोटी बहन को लाइमलाइट से दूर रखती हैं. कई साल तक वो खुद भी उनसे मिलने को तरसी हैं. दोनों बहनों की उम्र में बड़ा फर्क भी है. 

रश्मिका ने 2025 में दिए एक इंटरव्यू में अपनी छोटी बहन को लेकर दिल छू लेने वाली बात कही थी. Nod मैगजीन से बातचीत में रश्मिका ने बताया था कि वो अपने ऑफ डे पर अक्सर रो पड़ती हैं, क्योंकि वो अपनी बहन शिमन मंदाना के साथ वक्त नहीं बिता पातीं.

रश्मिका ने भावुक होकर कहा था- मैं अपने ऑफ डे पर रोती हूं. मेरी एक बहन है, जो मुझसे 16 साल छोटी है. वो अब लगभग 13 साल की है. पिछले आठ सालों में मैं उसे बड़ा होते नहीं देख पाई. वो अब लगभग मेरी हाइट की हो गई है, लेकिन मैं उसकी ये जर्नी देख ही नहीं पाई.

Advertisement

क्यों रश्मिका की पॉपुलैरिटी और लाइमलाइट से दूर रखते हैं पेरेंट्स?

इससे पहले भी रश्मिका ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके माता-पिता ने उनकी छोटी बहन को हमेशा स्टारडम से दूर रखा. उन्होंने तय किया कि बहन की परवरिश बिल्कुल सामान्य तरीके से होगी और उस पर रश्मिका की पॉपुलैरिटी का असर नहीं पड़ेगा. रश्मिका का मानना है कि उनकी बहन का सामान्य माहौल में बड़ा होना जरूरी है, ताकि वो एक बेहतर इंसान बन सके.

अब जब रश्मिका दुल्हन बनने को तैयार हैं तो भला बहन कैसे नहीं आती. उन्हें एयरपोर्ट पर मां के साथ स्पॉट किया गया. शिमन बिल्कुल दीदी रश्मिका जैसी स्वीट लगीं. हालांकि, रश्मिका बहन से ज्यादा मिल नहीं पातीं, लेकिन वक्त वक्त पर उनके साथ की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. 

रश्मिका और विजय की शादी की बात करें तो, कपल 26 फरवरी को सात फेरे लेगा, वहीं 4 मार्च को रिसेप्शन पार्टी होगी. हाल ही में ब्राइड और ग्रूम टीम ने क्रिकेट मैच एंजॉय किया था. 25 फरवरी को संगीत नाइट होगी, जहां विजय की मां रश्मिका को अपनी विरासत सौगात में देंगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement