देवरकोंडा विजय साई (Deverakonda Vijay Sai) को उनके स्क्रीन नाम विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) के नाम से जाना जाता है. वह एक भारतीय अभिनेता और फिल्म निर्माता हैं जो मुख्य रूप से तेलुगु सिनेमा में अभिनय करते हैं. उऩ्हें एक फिल्मफेयर पुरस्कार और एक SIIMA पुरस्कार मिल चुके है (Vijay Deverakonda Awards).
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 26 फरवरी 2026 उदयपुर में परिवार और करीबियों की मौजूदगी में इंटीमेट वेडिंग की. 22 फरवरी 2026 को कपल ने एक आधिकारिक बयान जारी कर बताया था कि वे जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. कपल ने अपनी शादी को खास नाम देते हुए इसे ‘विरोश की शादी’ बताया (Rashmika-Vijay Relation).
देवरकोंडा ने नुव्विला (2015) के साथ तेलुगु फिल्म में अपने करियर की शुरुआत की (Vijay Deverakonda Debut). उनकी फिल्मों में येवडे सुब्रमण्यम (2015) और पेली चोपुलु (2016), अर्जुन रेड्डी (2017), महानती, टैक्सीवाला और गीता गोविंदम शामिल है (Vijay Deverakonda Hit Movies).
देवरकोंडा के पास अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस, किंग ऑफ द हिल एंटरटेनमेंट भी है (Vijay Deverakonda Productio House), जिसकी पहली रिलीज मीकू माथ्रेम चेप्था (2019) के साथ हुई थी. 2019 में, उन्हें फोर्ब्स इंडिया ने उनको 30 अंडर 30 सूची में शामिल किया था (Vijay Deverakonda Forbes). साथ ही, Google की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार वह सबसे अधिक खोजे जाने वाले दक्षिण भारतीय अभिनेता बन गए (Vijay Deverakonda Google Yearly Report).
देवरकोंडा विजय साई का जन्म 9 मई 1989 को हैदराबाद, आंध्र प्रदेश (अब तेलंगाना) में हुआ था (Vijay Deverakonda Age). उनके पिता गोवर्धन राव और मां माधवी है (Vijay Deverakonda). देवरकोंडा ने पुट्टपर्थी में 10वीं कक्षा तक श्री सत्य साईं हायर सेकेंडरी स्कूल से पढ़ाई की. उनके पास वाणिज्य स्नातक की डिग्री है (Vijay Deverakonda Education). उनका एक छोटा भाई आनंद है, जो अभिनेता भी है (Vijay Deverakonda Brother).
रश्मिका मंदाना के बाद विजय देवरकोंडा ने भी ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया. पत्नी को माथे पर किस करते हुए रोमांटिक फोटो शेयर की और लिखा- हम दोनों बहुत खुश हैं. जानिए उनके पोस्ट में और क्या था.
रश्मिका मंदाना के बाद विजय देवरकोंडा ने भी ट्रोलर्स को जवाब दिया है. पत्नी के साथ रोमांटिक तस्वीर और वीडियो शेयर करते हुए विजय ने उन्हें अपनी बेस्ट फ्रेंड, पत्नी और जिंदगी बताया. इससे पहले रश्मिका ने अपनी लव स्टोरी को लेकर हो रही ट्रोलिंग पर नोट साझा किया था.
रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा को शादी के लिए 100 बार मनाने वाली बात पर मचे बवाल के बाद ट्रोलर्स को जवाब दिया. जानिए 8 पेज के नोट में एक्ट्रेस ने अपने रिश्ते और प्यार को लेकर क्या कहा.
रश्मिका मंदाना ने करण जौहर के शो में तीन खूबसूरत रिंग्स का स्टैक फ्लॉन्ट किया, जिसे विजय देवरकोंडा ने खुद चुना था. इसमें विंटेज विक्टोरियन डायमंड रिंग, खास डिजाइन वाला गोल्ड बैंड और लग्जरी कलेक्शन से जुड़ी अंगूठी शामिल है. आइए इन रिंग्स की खासियत जानते हैं.
रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. इसके सामने बॉलीवुड और तेलुगू सिनेमा से आई नई फिल्में भी पस्त होती नजर आईं. जेलर 2 ने शुक्रवार को जितनी कमाई की, उसके सामने बाकी सभी फिल्में उतना पैसा मिलाकर भी नहीं कमा पाईं.
Ranabaali Movie Review: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म में अंग्रेजों का अत्याचार, बदले की आग और दमदार एक्शन है. जानें फिल्म की कहानी, एक्टिंग और कमजोरियां.
शादी के बाद विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अपनी पहली फिल्म रणबाली लेकर आ चुके हैं, जिसकी कहानी ब्रिटिश राज की है. थिएटर से लोगों के रिएक्शन भी देखने मिल रहे हैं. आखिर कैसी है विजय-रश्मिका की नई फिल्म?
हॉलीवुड एक्टर अर्नोल्ड वोस्लू तेलुगु फिल्म 'रणबली' से भारतीय सिनेमा में कदम रखने जा रहे हैं, जिसमें वे सर थियोडोर हेक्टर का किरदार निभाएंगे. जानिए कौन हैं, अर्नोल्ड वोस्लू.
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने बहुत ही सराहनीय कदम उठाया है. उन्होंने 400 परिवारों की मदद करने का फैसला किया है. रश्मिका अगले एक साल तक उन परिवारों को राशन देंगी.
बेनेडिक्ट गैरेट का कहना है कि 2022 से भारत में उन्हें औपनिवेशिक शासन के बारे में ज्यादा समझने का मौका मिला है. मुझे भारत के प्रति जिम्मेदारी का अहसास होता है. इसलिए मुझे इस तरह के रोल करने से कोई आपत्ति नहीं है.
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म रणबाली में दिखेगा 1876-78 के भयानक अकाल का दौर. जानिए लाखों मौतों, अंग्रेजों की नीतियों और विद्रोह की 6 ऐतिहासिक बातें.
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्म 'रणबाली' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर में काफी आक्रामकता और ड्रामा देखने को मिल रहा है. लेकिन क्या इतना काफी है? जानिए कैसा है ये ट्रेलर...
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी से पहले करीब 8 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था. इस दौरान दोनों कई बार मीडिया से छिपते हुए नजर आए. उन्होंने अपने रिश्ते की किसी को भनक नहीं लगने दी. अब शादी के बाद पहली बार कपल ने इसपर बात की है.
नीना गुप्ता ने एक शादी समारोह के दौरान प्रेग्नेंसी की अफवाह पर बात की है. अभिनेत्री ने बताया कि साड़ी का कपड़ा मोटा था और उसकी प्लीट्स की वजह से पेट के ऊपर उभार दिखाई दे रहा था. इसके बाद सोशल मीडिया पर उनके गर्भवती होने की बातें फैल गईं. नीना ने कहा कि सवाल पूछे जाने पर वह मजाक में जवाब देने लगीं कि हां, वह प्रेग्नेंट हैं.
'रणबाली' का टीजर मद्रास अकाल के समय पर आधारित एक पीरियड ड्रामा फिल्म है. जिसमें विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना शादी के बाद पहली बार नजर आने वाले हैं.
तेलंगाना में आयोजित स्कॉलरशिप कार्यक्रम के दौरान रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा का एक वीडियो वायरल हो रहा है. मंच पर दोनों की सहज बॉन्डिंग और क्यूट मोमेंट्स ने फैंस का ध्यान खींचा है. हालांकि, दोनों कलाकारों ने अपने निजी रिश्ते को लेकर सार्वजनिक रूप से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है
रश्मिका मंदाना का रोमांटिक साइड देखने को मिला है. उन्होंने सरेआम पति पर प्यार लुटाया है.
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने तेलंगाना के अचंपेट क्षेत्र के 180 मेधावी छात्रों को स्कॉलरशिप देकर शिक्षा के लिए बड़ा कदम उठाया. कार्यक्रम में दोनों ने छात्रों को प्रेरित किया और अपने सपनों के बारे में भी बात की.
रश्मिका ने पति विजय देवरकोंडा संग जापान में खूबसूरत क्वालिटी टाइम स्पेंड किया. एक्ट्रेस ने अब अपने हॉलीडे की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं.
फिल्म 'मायसा' की कहानी सुनने के बाद रश्मिका मंदाना ने एक बड़ा फैसला लिया था. अब वह इस रोल के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह ताकतवर बनाने में लग गई हैं. एक्शन को एकदम असली और दमदार दिखाने के लिए रश्मिका बैंकॉक गई हैं, जहां वो एक इंटेंस स्टंट और कॉम्बैट बूटकैंप में हिस्सा ले रही हैं.
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने इस साल 26 फरवरी को उदयपुर में शादी कर फैंस का दिल खुश कर दिया था. इंटीमेट सेरेमनी में हुई इस शादी से सामने आए दोनों के ट्रेडिशनल लुक्स पर हर किसी की नजरें जमी रह गई थीं.