scorecardresearch
 

Harbhajan Singh-Geeta Basra Baby: दूसरी बार मां बनीं हरभजन सिंह की पत्नी गीता बसरा, दिया बेटे को जन्म

Harbhajan Singh Geeta Basra Baby: हरभजन सिंह की पत्नी गीता बसरा दूसरी बार मां बनी हैं. गीता बसरा ने बेटे को जन्म दिया है. कपल पहले से एक बेटी के पेरेंट्स हैं. जिसका नाम हिनाया हीर प्लाहा है. हिनाया का जन्म 27 जुलाई 2016 को हुआ था. 

Advertisement
X
स्टोरी हाइलाइट्स
  • गीता बसरा ने दिया बेटे को जन्म
  • गीता बसरा दूसरी बार बनीं मां
  • गीता बसरा के प्रेग्नेंसी लुक्स हुए थे वायरल

एक्ट्रेस और क्रिकेटर हरभजन सिंह की पत्नी गीता बसरा दूसरी बार मां बनी हैं. गीता बसरा ने बेटे (Harbhajan Singh Geeta Basra Baby) को जन्म दिया है. कपल पहले से एक बेटी के पेरेंट्स हैं. जिसका नाम हिनाया हीर है. हिनाया का जन्म 27 जुलाई 2016 को हुआ था. गीता और हरभजन सिंह घर में नन्हे मेहमान के आने से बेहद एक्साइटेड हैं.

दूसरी बार मां बनीं गीता बसरा

गीता बसरा ने क्रिकेटर हरभजन सिंह से 29 अक्टूबर 2015 को पंजाब के जालंधर में शादी की थी. उनकी शादी में क्रिकेट और फिल्म जगत के नामी सितारों ने शिरकत की थी. अपनी प्रेग्नेंसी के वक्त गीता बसरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आई थीं. गीता के प्रेग्नेंसी लुक्स सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे. 

कुमकुम भाग्य फेम एक्ट्रेस ने बताया क्यों पोस्ट की थी टॉपलेस फोटो?
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

गीता बसरा ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थीं. गीता की इन तस्वीरों को काफी पसंद किया गया था. गीता बसरा अपनी प्रेग्नेंसी के वक्त काफी फिट नजर आई थीं. योगा करते हुए गीता ने अपने वीडियो भी शेयर किए थे. 


 

गीता अपनी बेटी संग कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं. गीता के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे कई हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी हैं. उनकी पहली फिल्म साल 2006 में रिलीज हुई थी. फिल्म का नाम था दिल दिया है. इसमें गीता इमरान हाशमी संग नजर आई थीं. गीता का फिल्मी करियर खास नहीं चला. 2016 के बाद से गीता की कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है. गीता ने ग्लैमर इंडस्ट्री से दूरी बना रखी है.

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement