शाहिद कपूर और विजय सेतुपति जैसे दो दमदार कलाकारों के फेस-ऑफ के बारे में सोचकर ही कोई भी सिनेमा फैन अपने अप एक्साइटेड हो जाएगा. ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम का नया शो 'फर्जी' रिलीज हो चुका है और ट्विटर पर इसे देखने वाली जनता के रुझान आने शुरू हो गए हैं.
'फर्जी' डायरेक्टर राज एंड डीके हैं जिन्होंने 'द फैमिली मैन' जैसा शो बनाया है. शाहिद और सेतुपति स्टारर सीरीज का ट्रेलर देखने के बाद से ही लोग टकटकी लगाए इसका इंतजार कर रहे थे. गुरुवार को शो लाइव होते ही लोगों ने इसे देखना शुरू कर दिया है और अपनी राय ट्विटर पर शेयर कर रहे हैं. 'फर्जी' में जहां शाहिद और विजय सेतुपति लीड किरदारों में हैं, वहीं राशि खन्ना, केके मेनन और जाकिर हुसैन जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण रोल में नजर आ रहे हैं. आइए बताते हैं कि ट्विटर की जनता 'फर्जी' देखकर किस तरह रिएक्ट कर रही है.
शाहिद और विजय सेतुपति की परफॉरमेंस ने जीता दिल
'फर्जी' देखने वाले लोग शाहिद और सेतुपति की परफॉरमेंस से बहुत एंटरटेन नजर आ रहे हैं. ऐसे ही एक यूजर ने दोनों एक्टर्स के लिए लिखा, 'फर्जी में दो सुपर अमेजिंग एक्टर एक साथ हैं, एपिसोड 3 के बीच में हूं और अभी तक सबकुछ बहुत मजेदार चल रहा है. इन दोनों को एक फ्रेम में देखने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं.'
Vijay Sethupati you killed it man and Shahid is as usual awesome.
— Deepak Singh (@DeepakS63724037)
Both super amazing actors together . It’s going great so far just in middle of episode 3. Super excited to see them together in one frame
— Chandra (@chandradubai06)
एक दूसरे यूजर ने ट्विटर पर लिखा कि 'फर्जी देखकर मजा ही आ गया. एक्टिंग, स्टोरी, स्क्रीनप्ले सब बहुत अच्छा है.' लीडिंग एक्टर्स के अलावा राशि खन्ना का काम भी पसंद किया जा रहा है. एक यूजर ने राशि खन्ना को टैग करते हुए लिखा, 'फर्जी के तीसरे एपिसोड पर हूं और आपकी परफॉरमेंस और स्क्रीन प्रेजेंस पर अटक गया हूँ. जस्ट वाओ!' बहुत सारे यूजर्स ने 'फर्जी' के डायरेक्टर राज एंड डीके की भी दिल खोलकर तारीफ की.
4 episodes in and R&D duo struck gold again!!
— wHo? (@deadpoeto)
Loving it so far!!
They are good creators coz they have extremely intelligent minds that is solely focused on bringing disruption in creation. have been in a constant journey to surprise.. arouse you from within. is another superlative creation from their house. Extremely well done!
— Vishal A. Singh (@Vishal_FilmBuff)
— thatGuy (@imjayvardhan)
Onto 3rd episode now of and I am hooked on ur performance and screen presence.
Just wow.
Loved it
— KV Manu (@KVManu2)
🔥🔥🔥🔥
acting,story,screenplay everything is good
विजय सेतुपति और जाकिर हुसैन का जोरदार कॉम्बिनेशन
'फर्जी' के स्क्रीनप्ले और कहानी के अलावा कई यूजर्स ने ट्विटर पर विजय सेतुपति और जाकिर हुसैन के बीच चल रही मजेदार डायलॉगबाजी की भी तारीफ की. बता दें, शो में सेतुपति एक कोप के किरदार में हैं और जाकिर हुसैन का किरदार एक पॉलिटिशियन का है जो केस के इन्वेस्टिगेशन को लेकर लगातार दबाव बनाए हुए है. एक यूजर ने इन दोनों एक्टर्स की बात करते हुए लिखा, 'भाईसाब, इन दोनों के बीच में जब भी कन्वर्सेशन हुई है, हंस हंस कर पेट दुख गया. दोनों एक दूसरे की फेक रिस्पेक्ट करते हैं और मुंह पर बेज्जती भी.'
Bhaisaahab, in dono ke beech mein jab jab conversation hui hai, has has kr pet dukh gaya, dono ek doosre ki fake respect krte hai or muh pr beizzati bhi.
— Vishwajeet Singh Shekhawat(TheSuperheroPro) (@TheSuperheroPro)
Michael:- Sir, meri to photo bhi acchi nahi aati
Pawan:- maa chu**
Michael:- wo to aapke liye accha hoga.
Shahid looked so misfit in first few episodes. He was looking and talking like Shahid Kapoor. Couldn’t even sell his sob stories properly . Same thing happens with him in Jersey. Unlike Nani, he looked disinterested and not into the character
— B’wood (@Twentyo52159919)
जहां अधिकतर यूजर्स 'फर्जी' की तारीफ कर रहे हैं वहीं कई ऐसे भी हैं जिन्हें तीसरे से पांचवे एपिसोड के बीच शो स्लो लग रहा है. कुछ यूजर्स को शाहिद कपूर और राशि खन्ना की कास्टिंग भी 'मिसफिट' लग रही है. मगर ऐसे यूजर्स भी इतना जरूर कह रहे हैं कि उन्हें कुल मिलाकर शो पसंद आ रहा है. ट्विटर की जनता ने तो 'फर्जी' पर अपना रिव्यू दे दिया है. आपको शो कैसा लगा? कमेंट्स में जरूर बताएं.