scorecardresearch
 

कार्तिक आर्यन से टूटा दोस्ताना तो करण जौहर ने अक्षय कुमार की तरफ बढ़ाया हाथ, ज्वॉइन करेंगे दोस्ताना 2

दोस्ताना 2 रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है. इसमें जाह्नवी कपूर और लक्ष्य ललवानी लीड रोल में हैं. ये 2008 की हिट फिल्म दोस्ताना का सीक्वल है. उस फिल्म में अभिषेक बच्चन, जॉन अब्राहम और प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में थे.

Advertisement
X
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार

फिल्ममेकर करण जौहर की मूवी दोस्तान 2 सुर्खियों में हैं. हाल ही में खबरें आईं कि कार्तिक आर्यन अब इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे. कार्तिक के इस फिल्म से बाहर होने की खबर ने खूब चर्चा बटोरी. साथ ही ये गॉसिप होने लगी कि अब कार्तिक की जगह इसमें कौन लेगा.  

दोस्ताना 2 में होंगे अक्षय कुमार!
HT की खबर के मुताबिक, अक्षय कुमार से इस फिल्म की कास्ट को ज्वॉइन करने की रिक्वेस्ट की गई है. सोर्स के मुताबिक, करण जौहर ने अक्षय कुमार से पर्सनली रिक्वेस्ट की है कि वो दोस्ताना 2 ज्वॉइन कर लें और उनकी मदद करें. क्योंकि फिल्म की शूटिंग पर पहले ही बहुत पैसा खर्च हो चुका है. तो अब संभावनाएं हैं कि अक्षय कास्ट को ज्वॉइन करेंगे. करण स्क्रिप्ट में भी चेंजेस करने के लिए तैयार हैं, जो कि पहले कार्तिक को ध्यान में रखकर लिखी गई थी. ताकि अक्षय कैरेक्टर में फिट हो सकें.

हालांकि, अभी तक ऐसी किसी भी खबर को लेकर ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं है. बता दें कि अक्षय पहले केसरी और गुड न्यूज में धर्मा प्रोडेक्शन के साथ काम कर चुके हैं.
 

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

बता दें कि दोस्ताना 2 रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है. इसमें जाह्नवी कपूर और लक्ष्य लालवानी लीड रोल में हैं. फिलहाल की स्क्रिप्ट के मुताबिक, जाह्नवी और लक्ष्य भाई-बहन के रोल में होंगे जो एक ही लड़के के प्यार में पड़ जाते हैं. ये 2008 की हिट फिल्म दोस्ताना का सीक्वल है. उस फिल्म में अभिषेक बच्चन, जॉन अब्राहम और प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में थे.
 


 

Advertisement
Advertisement