scorecardresearch
 

इंडियन नहीं हैं दिलजीत दोसांझ? 4 साल पहले ली US नागरिकता! नहीं लड़ सकते पंजाब चुनाव

फेमस सिंगर दिलजीत दोसांझ की अमेरिकी नागरिकता का खुलासा हुआ है. जानकारी के मुताबिक, सितंबर 2022 से वे अमेरिका के पासपोर्ट से यात्रा कर रहे हैं और उनके पास OCI कार्ड नहीं है.

Advertisement
X
दिलजीत दोसांझ को लेकर हुआ बड़ा खुलासा  (Photo: Instagram/ Diljit Dosanjh)
दिलजीत दोसांझ को लेकर हुआ बड़ा खुलासा (Photo: Instagram/ Diljit Dosanjh)

मशहूर पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ क्या भारतीय नागरिक नहीं हैं? इंटरनेट पर ऐसी चर्चाएं तेज हैं. जानकारी मिली है कि दिलजीत अब इंडियन सिटीजन नहीं रहे. उन्होंने अमेरिका की नागरिकता ले रखी है. सितंबर 2022 से वो अमेरिका के पोसपोर्ट पर ट्रैवल कर रहे हैं. 

दिलजीत नहीं हैं इंडियन!
द इंडियन एक्सप्रेस न्यूजपेपर की रिपोर्ट के मुताबिक, दिलजीत सितंबर 2022 से भारत आने के लिए ई-वीजा का इस्तेमाल कर रहे हैं. सूत्रों से मिली जानकारी बताती है दिलजीत पास OCI (ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया) कार्ड नहीं है. सिंगर का आखिरी इंडियन पासपोर्ट 2018 में मुंबई से जारी हुआ था. इससे पहले का पासपोर्ट जाम्बिया में इश्यू हुआ था. ऐसा भी दावा है कि दिलजीत की पत्नी संदीप कौर भी अमेरिका की नागरिक हैं. सिंगर ने अमेरिका की नागरिकता लेते वक्त कैलिफोर्निया के 5 बेडरूम बंगले को अपने एड्रेस के तौर पर लिखवाया था.

दिलजीत के अमेरिकी नागरिक होने का खुलासा उस वक्त हुआ है जब उनके पंजाब की राजनीति में आने की चर्चाएं तेज हैं. एक सिविल सोसाइटी ग्रुप (जागो पंजाब मंच) ने उनसे पंजाब में नेतृत्व करने की अपील की थी. उनका कहना था कि पैसों की कमी और ड्रग्स से तंग पंजाब को दिलजीत जैसा नेता चाहिए. हालांकि सिंगर ने राजनीति में आने से साफ मना कर दिया था. दिलजीत ने पोस्ट कर बताया था कि उनका काम लोगों के एंटरटेन करने का है. वो इस फील्ड में खुश हैं. वो राजनीति में कभी भी नहीं आएंगे. वहीं पंजाब के सीएम भगवंत मान का कहना था कि बीजेपी दिलजीत को पंजाब की राजनीति में आने के लिए फोर्स कर रही है. 

Advertisement

सिंगर के अमेरिकी नागरिक होना का खुलासा साफ करता है कि वो भारत में चुनाव नहीं लड़ सकते. द एक्सप्रेस की रिपोर्ट बताती है कि भारत में चुनाव लड़ने के लिए यहां की नागरिकता होना जरूरी है. कभी अगर भविष्य में दिलजीत मन बदलें, वो राजनीति में आना चाहें तो इसके लिए उन्हें पहले भारतीय नागरिकता वापस लेनी होगी. भारतीय नागरिकता एक्ट की धारा 6 के अनुसार, विदेशी नागरिक को भारत की सिटिजनशिप लेने के लिए निवास संबंधी शर्तें पूरी करनी होंगी, जैसे कि आवेदन करने से पहले 12 साल तक इंडिया में रहना होगा. तब जाकर उस शख्स को भारतीय नागरिकता मिल सकती है. 

गौर करने वाली बात ये है कि दिलजीत अक्सर कॉन्सर्ट में खुद को एड्रेस करते हुए कहते हैं- 'मैं हूं पंजाब'. फैंस का अनुमान है शायद तभी सिंगर खुद को इंडियन कहने से बचते थे. हालांकि नागरिकता को लेकर हुए इस खुलासे पर दिलजीत की तरफ से अभी कोई रिएक्शन नहीं आया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement