scorecardresearch
 

असल जिंदगी में यहां मिलेगी धुरंधर वाले आलम भाई की नमकीन चाय, इंफ्लुएंसर ने ढूंढ निकाली दुकान

फिल्म धुरंधर में आलम भाई की चाय वाली दुकान एक ऐसी जगह थी, जहां हमें उनके किरदार को करीब से देखने का मौका मिला था. दिलचस्प बात ये है कि ये दुकान असल जिंदगी में भी है और इसे अब एक इंफ्लुएंसर ने ढूंढ निकाला है.

Advertisement
X
इधर है आलम भाई की नमकीन चाय वाली दुकान (Photo: Instagram @officialjiostudios)
इधर है आलम भाई की नमकीन चाय वाली दुकान (Photo: Instagram @officialjiostudios)

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर का फीवर अभी तक कई लोगों के सिर से नहीं उतरा है. थिएटर में इतने लंबे वक्त तक चलने के बावजूद, इसे ओटीटी पर भी खूब पसंद किया जा रहा है. इंडिया में नहीं, दुनियाभर में धुरंधर द रिवेंज फिल्म धूम मचा रही है जिसमें पाकिस्तान भी शामिल है. नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही फिल्म वहां नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है. 

धुरंधर में पाकिस्तान की ल्यारी को दिखाया गया. फिल्म में कई ऐसी जगहें थीं जिसकी फील स्क्रीन पर देखने में काफी बेहतरीन लगी. उसमें से आलम भाई की नमकीन चाय वाली दुकान एक थी, क्योंकि वहां हमजा और आलम अपने भावनात्मक बातें साझा करते थे. धुरंधर के दोनों पार्ट्स में इस दुकान का बड़ा महत्व भी रहा.

यहां मिलती है धुरंधर वाली नमकीन चाय

धुरंधर में हमें विश्वास दिलाया गया कि ये दुकान पाकिस्तान में है. लेकिन असल जिंदगी में ये हमारे भारत देश में ही किसी कोने में मौजूद थी, जिसे अब एक इंफ्लुएंसर ने ढूंढ निकाला है. आलम भाई की फेमस नमकीन चाय का मजा आप लेह, लद्दाख में उठा सकते हैं.

इंफ्लुएंसर सौम्य चटर्जी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करके उस दुकान का टूर भी दिया. दुकान का नाम वाश्मा बट है, जहां सचमुच की चाय मिलती है. बशर्ते वहां आए लोगों को दो चाय खरीदनी पड़ती है. ये बदलाव फिल्म धुरंधर के बाद आया है, तभी लोग दुकान का असली मजा उठा सकते हैं. इंफ्लुएंसर ने दुकान की झलक भी दिखाई, जहां हमजा और आलम के सबसे जरूरी सीन्स शूट किए गए थे.

Advertisement

इंफ्लुएंसर का कहना है कि वो लेह घूमने आए हुए थे, मार्केट में शॉपिंग करने निकले थे. तभी उन्हें एक चाय की दुकान दिखी, जो धुरंधर वाली ही थी. उन्होंने बताया कि अगर दुकान में आकर दो चाय नहीं ली, तो धुरंधर वाली फील नहीं मिलेगी. वैसे दुकान में जिस जगह हमजा और आलम बैठे थे, उसके ठीक ऊपर उनके फोटो फ्रेम भी लगाए हुए हैं, जहां बैठकर लोग दुकान के माहौल का लुत्फ उठा सकते हैं. हालांकि यहां नमकीन चाय मिलती है या मीठी, ये इंफ्लुएंसर ने नहीं बताया.

दुकान देखकर चौंके यूजर्स

फैंस इस वीडियो को देखकर काफी खुश नजर आए हैं. उन्हें लगा कि आदित्य धर ने वाश्मा बट के नाम से चाय की दुकान दिखाकर पाकिस्तानियों को ट्रोल किया था. लेकिन ये तो असलियत में लेह के अंदर चाय की दुकान निकली. एक्टर गौरव गेरा, जिन्होंने आलम का रोल निभाया वो भी ये वीडियो देखकर खुश हुए. 

बात करें फिल्म धुरंधर द रिवेंज की, तो इसे इंडिया में 4 जून को जियोहॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा. हालांकि ऑडियंस थोड़े कंफ्यूज हैं कि आखिर क्यों ये फिल्म इतनी देर बाद आ रही है, जबकि नेटफ्लिक्स पर पूरी दुनिया उनसे पहले देख रही है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement