दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक के बीच सियासी सरगर्मी बढ़ गई है. जेडीयू ने नीतीश कुमार को लेकर सोनिया गांधी की टिप्पणी पर कांग्रेस की कड़ी आलोचना की है. जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने दावा किया कि गठबंधन के कई सदस्य शुरू से ही कांग्रेस के बिना एक तीसरा मोर्चा बनाना चाहते थे. उन्होंने बताया कि नीतीश कुमार कभी भी इस गठबंधन के संयोजक नहीं बनना चाहते थे, लेकिन कांग्रेस के रवैये और अपरिपक्वता को देखकर उन्होंने अलग होने का फैसला किया.