scorecardresearch
 
Advertisement

बडगाम मुठभेड़ में मारा गया लश्कर कमांडर मूसा, कभी PAK फौज का था कमांडो

बडगाम मुठभेड़ में मारा गया लश्कर कमांडर मूसा, कभी PAK फौज का था कमांडो

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सुरक्षा बलों को एक बड़ी कामयाबी मिली है. एक संयुक्त अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा उर्फ मूसा फौजी को मार गिराया है. सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच यह मुठभेड़ देर रात बडगाम के यमर्ग इलाके में हुई. खुफिया जानकारी मिलने के बाद भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने मिलकर एक साझा खोज अभियान शुरू किया था.

Advertisement
Advertisement