रोहित शेट्टी
रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) एक भारतीय फिल्म निर्देशक, निर्माता और टेलीविजन होस्ट हैं. शेट्टी ने 17 साल की उम्र में बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की पहली फिल्म फूल और कांटे में सहायक निर्देशक के रूप में अपना करियर शुरू किया (Rohit Shetty Debut).
रोहित शेट्टी का जन्म 14 मार्च 1974 को मुंबई (Mumbai) में हुआ था. उनके पिता बॉलीवुड के जूनियर कलाकार एम.बी शेट्टी हैं (Rohit Shetty Father) और मां रत्ना है जिन्होंने हिंदी और कन्नड़ फिल्मों में अभिनय किया है (Rohit Shetty Mother). रोहित के चार भाई-बहन हैं (Rohit Shetty Siblings).
रोहित शेट्टी को गोलमाल और कॉप यूनिवर्स फिल्म फ्रेंचाइजी बनाने के लिए भी जाना जाता है. शेट्टी की अन्य उल्लेखनीय फिल्मों में बोल बच्चन (2012), चेन्नई एक्सप्रेस (2013) और दिलवाले (2015), सिम्बा, बाजीराव सिंघम शामिल हैं (Rohit Shetty Hit Movies).
शेट्टी अमेजॉन प्राइम वीडियो के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा अभिनीत भारतीय पुलिस बल के साथ अपना ओटीटी डेब्यू करने वाले हैं (Rohit Shetty OTT Debut).
खतरों के खिलाड़ी 15 में होस्ट रोहित शेट्टी ने खतरनाक स्टंट्स का नया दौर पेश किया. लेकिन खिलाड़ियों की चोटों ने शो की मुश्किलें बढ़ा दीं. विशाल आदित्य सिंह, गौरव खन्ना और जैस्मिन भसीन की जर्नी में उतार-चढ़ाव दिखा.
'खतरों के खिलाड़ी' का यह सीजन सिर्फ एक रियलिटी शो नहीं, बल्कि अनफिल्टर्ड ड्रामे की ऐसी खौफनाक राइड बन चुका है, जिसने दर्शकों की धड़कनों को थमने पर मजबूर कर दिया है. फैंस के लिए यह महज एंटरटेनमेंट नहीं, बल्कि सांसें रोक देने वाला अनुभव है. इस बार मेकर्स ने टॉर्चर का मीटर इस कदर फुल कर दिया है कि स्टंट्स का स्केल देखकर ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं.
देशभर में चीनी के बढ़ते दाम क्या फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के बजट को प्रभावित करेंगे? क्योंकि एक्शन सीक्वेंस में शुगर ग्लास को बतौर प्रॉप्स इस्तेमाल किया जाता है. जानें इस रिपोर्ट में...
खतरों के खिलाड़ी में इस तरह के स्टंट पर विवाद के बाद मेकर्स की भी प्रतिक्रिया आई है. मेकर्स का कहना है कि इन सभी स्टंट को एक्सपर्ट्स की निगरानी में किया गया है.
श्वेता तिवारी संग अफेयर की खबरों पर रिएक्ट करते हुए विशाल ने कहा- सोशल मीडिया है. कोई कुछ भी बोल सकता है. इसकी वजह से वो इंसान भी बोल रहा है, जिसकी औकात नहीं है.
विशाल से जब उनका रिलेशनशिप स्टेटस पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि सिंगल हूं. शादी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा- किसी के साथ रहने के साथ रहने के लिए शादी क्यों करना है. जानेमन तुम भी आओ अपनी दुनिया छोड़कर हम भी आते हैं.
स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन में ओरी ने अपने लग्जूरियस बैग्स का कलेक्शन फ्लॉन्ट करना शुरू कर दिया है. उनके बैग को देखकर रोहित शेट्टी समेत सभी कंटेस्टेंट्स शॉक में आ गए हैं. शो से कई सारी क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं.
1 अगस्त से खतरों के खिलाड़ी का 15वां सीजन शुरू होने वाला है. शो के कुछ प्रोमो रिलीज कर दिए गए है, जो हैरान करने वाले हैं. मेकर्स ने प्रोमो शेयर करते हुए लिखा, 'ये तो बस शुरुआत है, डर के नए दौर में खतरों का लेवल होगा और भी ऊपर.'
अजय देवगन की नई फिल्म 'चौहान' अनाउंसमेंट वीडियो भर से विवादों में घिर गई है. फिल्म में अजय एक आर्मी ऑफिसर बने हैं जो कश्मीर में पत्थरबाजों को कड़ा जवाब देने जा रहा है. श्रीनगर के सांसद ने इसपर आपत्ति जताई है और एक क्षत्रिय संगठन ने भी. चलिए बताते हैं कि ये विवाद क्यों है और अजय की फिल्मों में कश्मीर की दो इमेज का क्या खेल है.
रोहित शेट्टी ने 'खतरों के खिलाड़ी 15' का एक नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें नए सीज़न के लिए प्लान किए गए जबरदस्त स्टंट्स की झलक दिखाई गई है.
'खतरों के खिलाड़ी' शो का नया सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है. शो की शूटिंग के लिए सितारे केपटाउन पहुंच चुके हैं.
बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म वेलकम टू जंगल को लेकर सुर्खियों में हैं. लेकिन इस बीच 'गोलमाल 5' में उनकी फीस की चर्चा हर जगह होने लग गई है.
20 साल पहले आई गोलमाल फिल्म में अरशद वारसी और शरमन जोशी का एक सीन था, जो काफी ज्यादा वायरल हुआ. अब रोहित शेट्टी ने अपनी हिट फ्रेंचायजी की पांचवी फिल्म में उसी सीन को रीक्रिएट करने का फैसला किया है.
रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' की शुरुआत ऑफिशियल तौर पर हो चुकी है. एक साल के ब्रेक के बाद जब यह शो वापस आ रहा है, तो फैंस यह जानने के लिए बेताब हैं कि इस नए सीजन में उनके लिए क्या खास होने वाला है. कलर्स टीवी ने आधिकारिक तौर पर उन पहले 12 कंटेस्टेंट्स के नामों का खुलासा कर दिया है, जो 'खतरों के खिलाड़ी 15' में नजर आएंगे.
बिग बॉस 19 में अपनी बेबाकी और बुलंद आवाज से फैंस का दिल जीतने वाली फरहाना भट्ट अब रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी में दिखेंगी. फरहाना को शो में देखने के लिए फैंस सुपर एक्साइटेड हैं.
खतरों के खिलाड़ी का नया सीजन 15 जल्द टीवी पर आने वाला है. इस बार शो में बिग बॉस 19 के विनर गौरव खन्ना, टीवी एक्ट्रेस शगुन शर्मा, फराहना भट्ट और हर्ष गुज्जर जैसे सेलेब्स हिस्सा लेंगे.
डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है. यूपी STF और मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक जॉइंट ऑपरेशन में फरार शूटर को आगरा से धर दबोचा. आरोपी कुख्यात 'शुभम लॉकर गैंग' का सदस्य है और वारदात के बाद से लगातार ठिकाने बदल रहा था.
डायरेक्टर रोहित शेट्टी बॉलीवुड के सबसे सफल डायरेक्टर्स में से एक हैं. उन्होंने सिंबा, सिंघम जैसी फ्रेंचाईजी फिल्में बनाई हैं.इस बीच रोहित शेट्टी ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट किया, जो सुर्खियों में है.
बॉलीवुड के एक्शन और कॉमेडी फिल्मों के डायरेक्टर रोहित शेट्टी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म गोलमाल 5 की शूटिंग में बिजी है. इस बीच सोशल मीडिया पर उनका एक पोस्ट काफी वायरल हो रहा है.
धुरंधर 2 ने सिर्फ आदित्य धर के नाम का भौकाल ही नहीं बनाया, उन्हें इंडस्ट्री का टॉप डायरेक्टर भी बना दिया है. अभी तक बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड के सबसे कामयाब डायरेक्टर रोहित शेट्टी थे. लेकिन आदित्य अब उन्हें ओवरटेक करने जा रहे हैं. इस रास्ते पर वो पहले ही सिद्धार्थ आनंद और राजकुमार हिरानी से आगे निकल चुके हैं.
मुंबई में रोहित शेट्टी के घर हुई फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मुख्य आरोपी प्रदीप शर्मा को आगरा से गिरफ्तार किया गया. वह शुभम लोणकर गैंग से जुड़ा था और सोशल मीडिया से प्रभावित होकर अपराध में शामिल हुआ. पुलिस पहले ही कई आरोपियों को पकड़ चुकी है और पूरे गैंग नेटवर्क की जांच जारी है.