scorecardresearch
 
Advertisement

अरब सागर में गुजरात ATS और कोस्ट गार्ड की बड़ी कार्रवाई, 3000 करोड़ की ड्रग्स जब्त

अरब सागर में गुजरात ATS और कोस्ट गार्ड की बड़ी कार्रवाई, 3000 करोड़ की ड्रग्स जब्त

गुजरात एटीएस और भारतीय कोस्ट गार्ड ने एक बड़े संयुक्त ऑपरेशन में बड़ी सफलता हासिल की है. अरब सागर में लक्षद्वीप के पास चलाए गए इस 16 दिनों के लंबे अभियान में एक ईरानी नाव से 526 किलोग्राम से अधिक नशीले पदार्थ जब्त किए गए हैं. जब्त की गई ड्रग्स में लगभग 400 किलोग्राम मेथामफेटामाइन और 126 किलोग्राम हेरोइन शामिल है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 3,000 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है.

Advertisement
Advertisement