scorecardresearch
 

'धमाल 4' पहले वीकेंड में ही हिट, 'वेलकम 3' को भी छोड़ा पीछे, अजय ने बनाया रिकॉर्ड!

अजय देवगन स्टारर मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' ने अपने पहले वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से कहीं बढ़कर धमाकेदार परफॉर्मेंस दी है. 'धमाल 4' का फर्स्ट वीकेंड कलेक्शन 65 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जिसने अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' (63.75 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है.

Advertisement
X
'धमाल 4' का धमाकेदार फर्स्ट वीकेंड (Photo: ITGD)
'धमाल 4' का धमाकेदार फर्स्ट वीकेंड (Photo: ITGD)

अजय देवगन स्टारर फिल्म धमाल 4 की रिलीज से पहले सभी को लग रहा था कि ये फिल्म कोई बहुत बड़ा धमाका नहीं करने वाली. संडे का बॉक्स ऑफिस खाता बंद होने के साथ धमाल 4 ने सिर्फ धमाका ही नहीं किया, बल्कि ऐसे कमाल किए हैं कि रिलीज से पहले ही भविष्यवाणियां करने वाले भी शॉक हो गए हैं.

'धमाल 4' से दो हफ्ते पहले ही 'स्टार्स की भीड़ और कन्फ्यूजन' वाले स्टाइल की कॉमेडी फिल्म, अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' भी आई थी. अक्षय की फिल्म ने पहले वीकेंड में तगड़ी कमाई से हैरान कर दिया था, लेकिन धमाल 4 ने ऐसा धमाका किया है कि 'वेलकम टू द जंगल' भी इसके आगे छोटी पड़ गई है.

'धमाल 4' का धमाकेदार वीकेंड

रिलीज से पहले तक अजय की धमाल 4 के लिए एडवांस बुकिंग में बहुत खास मोमेंटम नहीं नजर आ रहा था. बहुत औसत एडवांस बुकिंग के साथ थिएटर्स में पहुंची इस फिल्म ने शुक्रवार दोपहर से जलवा दिखाना शुरू किया और इसका फर्स्ट डे ओपनिंग कलेक्शन 14 करोड़ तक पहुंच गया, जो 'वेलकम टू द जंगल' के फ्राइडे कलेक्शन 15.25 करोड़ के बहुत करीब था.

Advertisement

शनिवार को तो धमाल 4 ने 60% से ज्यादा जंप के साथ तगड़ा धमाका कर दिया और ट्रेड एक्सपर्ट्स भी हक्के-बक्के रह गए. अब संडे की कलेक्शन ने साबित कर दिया है कि शनिवार का जंप केवल तुक्का नहीं था. सैकनिल्क का डेटा बताता है कि धमाल 4 ने तीसरे दिन फिर 26% से ज्यादा जंप लिया है और 28.50 करोड़ कलेक्शन लेकर आई है. इसके साथ धमाल 4 ने पहला वीकेंड 65 करोड़ नेट कलेक्शन के साथ खत्म किया है.

अजय ने अक्षय की फिल्म को छोड़ा पीछे

अक्षय की 'वेलकम टू द जंगल' रिलीज होने से, एक शाम पहले इसके पेड प्रीव्यू शोज भी हुए थे. इन शोज से हुए 3.75 करोड़ के साथ 'वेलकम टू द जंगल' ने पहले वीकेंड में 63.75 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था, जबकि अजय की धमाल 4 ने बिना किसी पेड प्रीव्यू के इसे पीछे छोड़ दिया है.

धमाल 4 का वीकेंड कलेक्शन लॉकडाउन के बाद अजय का तीसरा टॉप वीकेंड कलेक्शन है. पिछले 6 सालों में अजय का टॉप वीकेंड कलेक्शन 125 करोड़ सिंघम अगेन (2024) से आया था. इसके बाद अजय की फ्रेंचाइजी हिट रेड 2 ने ऑलमोस्ट 84 करोड़ का वीकेंड कलेक्शन किया था. अब दृश्यम 2 को पीछे छोड़ते हुए धमाल 4 ने 65 करोड़ का वीकेंड कलेक्शन जुटाया है, जो अजय की ब्लॉकबस्टर तानाजी से भी ज्यादा है.

Advertisement

धमाल 4 का रिपोर्टेड बजट 150 करोड़ बताया जा रहा है. ऐसे में पहले वीकेंड से ही अजय की फिल्म ने हिट होने का दरवाजा खोल लिया है. अब इसे बस वर्किंग डेज में दर्शकों को थिएटर्स तक लाते रहना है, तो खाते में इसके आगे हिट अपने आप लिख जाएगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement