विशाल वीरू देवगन (Vishal Veeru Devgan), जिन्हें अजय देवगन (Ajay Devgn) के नाम से जाना जाता है, एक अभिनेता, फिल्म निर्देशक और निर्माता हैं. उन्होंने सौ से अधिक हिंदी फिल्मों में काम किया है. देवगन ने कई पुरस्कार जीते हैं, जिसमें 2 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और 4 फिल्मफेयर पुरस्कार शामिल हैं (Ajay Devgn Filmfare Awards). 2016 में, उन्हें भारत सरकार द्वारा देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया (Ajay Devgn Padma Shri).
देवगन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1991 में फूल और कांटे से की थी. इसके बाद वह जिगर (1992), संग्राम (1993), दिलवाले (1994), और दिलजले (1996) जैसी सफल फिल्मों में अभिनय करने वाले एक एक्शन हीरो के रूप में उभरे थे. उन्होंने जख्म (1998), हम दिल दे चुके सनम (1999), कंपनी (2002), दीवानगी (2002) और द लीजेंड ऑफ भगत सिंह (2002) में प्रशंसित प्रदर्शन किया. गोलमाल: फन अनलिमिटेड (2006) की सफलता के बाद, उन्होंने रोहित शेट्टी के साथ गोलमाल रिटर्न्स (2008), ऑल द बेस्ट: फन बिगिन्स (2009), गोलमाल 3 (2010) सहित कई एक्शन-कॉमेडी में अभिनय किया जिसे जनता ने खूब सराहा. सिंघम (2011), बोल बच्चन (2012), सिंघम रिटर्न्स (2014), और गोलमाल अगेन (2017), टोटल धमाल (2019), तन्हाजी (2020) उनकी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हैं (Ajay Devgn Movies).
इसके अलावा, देवगन एक प्रोडक्शन कंपनी अजय देवगन फिल्म्स के मालिक हैं, जिसे 2000 में स्थापित किया गया था. 2008 में, उन्होंने यू मी और हम के साथ एक फिल्म निर्देशक के रूप में शुरुआत की (Ajay Devgn FFlims, Production Company).
देवगन का जन्म 2 अप्रैल 1969 को अमृतसर, पंजाब के एक पंजाबी हिंदू परिवार में हुआ था (Ajay Devgn date of Birth). देवगन के पिता वीरू देवगन एक स्टंट कोरियोग्राफर और एक्शन-फिल्म निर्देशक थे और उनकी मां वीणा एक फिल्म निर्माता हैं. उनके भाई, अनिल देवगन, एक फिल्म निर्माता और पटकथा लेखक हैं (Ajay Devgn family). अजय ने जुहू के सिल्वर बीच हाई स्कूल से पढ़ाई की और फिर मीठीबाई कॉलेज से स्नातक किया (Ajay Devgn Education).
उन्होंने 1999 में फिल्म अभिनेत्री काजोल (Kajol) से शादी की (Ajay Devgn Wife) और इनके दो बच्चे हैं. उनकी बेटी न्यासा का जन्म 2003 में और उनके बेटे युग का जन्म 2010 में हुआ था (Ajay Devgn Children).
अजय देवगन ने पान मसाला ब्रांड से जुड़े FDA नोटिस के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है. उन्होंने FDA के नियमों की संवैधानिक वैधता पर सवाल उठाए हैं. एक्टर ने कहा कि कार्रवाई मैन्युफैक्चरिंग कंपनी के खिलाफ होनी चाहिए, न कि एंडोर्सर के खिलाफ.
अजय देवगन अपने बेटे युग के साथ अजमेर शरीफ दरगाह पहुंचे थे. यहां फैंस की भारी भीड़ ने उन्हें घेर लिया. वायरल हो रहे पुराने वीडियो में अजय बेटे को बचाते और भीड़ की धक्का-मुक्की पर नाराज होते नजर आ रहे हैं.
मुंबई नगर निगम (BMC) ने एक्टर अजय देवगन के जुहू स्थित बंगले में कथित तौर पर बिना अनुमति किए गए निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की है. नोटिस देने के बावजूद काम न रोकने पर पिछले दिनों यानी 12 अक्टूबर को इस बंगले के कुछ हिस्सों को तोड़कर ध्वस्त कर दिया.
'दृश्यम 3' को दर्शकों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स और बॉक्स-ऑफिस पर मिली कामयाबी के बावजूद, डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने बताया कि चौथे पार्ट को लेकर क्या प्लान है?
मनोरंजन जगत में इन दिनों कई बड़ी फिल्मों और सितारों को लेकर जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है. अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म 'दृश्यम 3' ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी धुआंधार कमाई से नया इतिहास रच दिया है. फिल्म ने सिर्फ दस दिनों में ही कई बड़ी फिल्मों के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है और दर्शक इसके सस्पेंस को खूब पसंद कर रहे हैं. साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जेलर 2' भी रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग के रिकॉर्ड तोड़ रही है. देखें...
‘दृश्यम’ में इंस्पेक्टर गायतोंडे बने कमलेश सावंत कभी परिवार के साथ एक कमरे की चॉल में रहते थ. अब वह 2BHK में रहते हैं. देखें उनके घर का खूबसूरत टूर और जानें संघर्ष की कहानी.
अजय देवगन ने फाइनली अपने करियर में 500 करोड़ वाली फिल्म भी दे डाली है. उनकी फिल्म दृश्यम 3 ने 12 दिनों में ये आंकड़ा पार किया है. मंगलवार को ऑफर की वजह से फिल्म की कमाई में अच्छा जंप देखने मिला है.
अजय देवगन और तब्बू की बहुचर्चित फिल्म दृश्यम 3 ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए झंडे गाड़ दिए हैं. 10 दिनों के अंदर ही इस फिल्म ने भारत में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. वर्ल्डवाइड स्तर पर यह फिल्म 500 करोड़ के क्लब में शामिल होने की तैयारी में है. इसके अलावा रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर पौराणिक फिल्म रामायण की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान हो चुका है. देखें मूवी मसाला.
अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 की बंपर कमाई के बीच मोहनलाल का रिव्यू सामने आया है. उन्होंने अजय की फिल्म को सराहा है. एक्टर ने पूरी टीम को बधाई दी है.
देशभर में इस समय CJP का आंदोलन जारी है, मगर थिएटर में अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है. अपने 9वें दिन फिल्म ने तगड़ा जंप लिया है. एक्टर ने अब इतिहास रच दिया है.
महाराष्ट्र FDA के कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने शनिवार को बताया कि जिन एक्टर्स को सरोगेट एडवरटाइजिंग के ज़रिए प्रतिबंधित प्रोडक्ट्स को प्रमोट करने के आरोप में नोटिस भेजे गए थे, उनसे जवाब मिल गए हैं.
'दृश्यम 3' की सफलता के बाद अजय देवगन ने कारगिल में 'चौहान' की शूटिंग शुरू कर दी है. यह एक्शन ड्रामा 1 अक्टूबर, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
Gallantt Ispat Ltd के ब्रांड एंडोर्समेंट में अब बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन के साथ अभिनेत्री जाह्नवी कपूर का नाम भी जुड़ी गया है. कंपनी ने उन्हें ब्रांड एंबेसडर बनाया है.
Ajay Devgn Drishyam House Tour: ‘दृश्यम’ में विजय सालगांवकर का घर कहानी का अहम हिस्सा था. जानिए गोवा में मौजूद इस मशहूर बंगले की लोकेशन, इतिहास और फिल्म में इसकी खास भूमिका.
अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3, जिसने सोमवार को कामकाजी दिन के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बनाई हुई थी, वो मंगलवार से ढीली पड़ती नजर आई है. चौथे दिन के मुकाबले, पांचवे दिन फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट आई है.
Where is drishyam's Sam: अजय देवगन की ‘दृश्यम’ में सैम का किरदार निभाने वाले ऋषभ चड्ढा याद हैं? फिल्म में उनकी मौत ने पूरी कहानी बदल दी थी. जानिए 11 साल बाद कहां हैं और क्या कर रहे हैं.
अजय देवगन की फिल्म दृश्यम द कन्क्लूजन ने पहला वीकेंड खत्म होने के बाद सोमवार के टेस्ट को पूरा किया. तीन दिनों में 150 करोड़ से ज्यादा कमाने के बाद, क्या कामकाजी वाले दिन दृश्यम 3 ने कमाल किया?
अजय देवगन की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही हैं. इस बीच स्क्रीनराइटर आमिल कीयन खान ने बताया कि 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' के क्लाइमैक्स को सही ढंग से तैयार करने में 100 से ज्यादा ड्राफ्ट लगे.
अजय देवगन की फिल्म दृश्यम द कन्क्लूजन ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा कारनामा किया है कि हॉलीवुड के दिग्गज टॉम क्रूज और ब्रैड पिट की फिल्में भी कमाई के मामले में उनसे पिछड़ रही है. दृश्यम 3 ग्लोबली भी कमाल कर गई.
‘दृश्यम 3’ के बीच 57 साल के अजय देवगन ने उम्र और पुराने स्टंट्स के असर पर बात की. एक्टर ने कहा कि चेहरे से उम्र नहीं दिखती, लेकिन सुबह उठने पर हड्डियों का दर्द सब बता देता है.
अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी रखा। फिल्म ने पहले दिन 62 करोड़ रुपये और दूसरे दिन 50 करोड़ से ज्यादा कमाए। तीसरे दिन 14% की बढ़त के साथ करीब 61 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया।