'धमाल 4 (Dhamaal 4)' एक हिंदी एडवेंचर कॉमेडी फिल्म है. इसका निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है. यह लोकप्रिय धमाल फिल्म सीरीज की चौथी फिल्म है. इससे पहले इस सीरीज में 'धमाल (2007)', 'डबल धमाल (2011)' और 'टोटल धमाल (2019)' रिलीज हो चुकी हैं. नई फिल्म इन्हीं फिल्मों की कहानी को आगे बढ़ाती है.
फिल्म का निर्माण टी-सीरीज फिल्म्स, पैनोरमा स्टूडियोज, देवगन फिल्म्स और मारुति इंटरनेशनल के बैनर तले किया गया है. स्टार कास्ट में अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, रवि किशन, संजय मिश्रा, उपेंद्र लिमये, अंजलि आनंद, संजीदा शेख, ईशा गुप्ता और विजय पाटकर शामिल हैं.
'धमाल 4' की कहानी चार ऐसे दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो जल्दी अमीर बनने का सपना देखते हैं. उन्हें पता चलता है कि 50 करोड़ रुपये का खजाना "M" अक्षर के नीचे छिपा हुआ है. इसके बाद चारों उस खजाने की तलाश में निकल पड़ते हैं. हालांकि, खजाना ढूंढ़ने के बजाय वे बार-बार गलत सुराग, मजेदार पीछा, अनजाने झगड़े, जंगल की घटनाओं और कई दूसरी मुश्किलों में फंस जाते हैं. हर बार उन्हें लगता है कि अब खजाना मिलने वाला है, लेकिन उनकी अपनी गलतियां उन्हें नई परेशानी में डाल देती हैं.
फिल्म को 0 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.
अजय देवगन स्टारर मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा लगातार जारी है. मिक्स रिव्यूज के बावजूद जनता को थिएटर्स में हंसाने में कामयाब हो रही ये फिल्म कामकाजी दिनों में भी दर्शक जुटाने एन कामयाब हो रही है. 'धमाल 4' का ट्रेंड बताता है कि ये बड़ी हिट बनने के लिए तैयार है.
अजय देवगन और रितेश देशमुख स्टारर कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी पकड़ बना ली है. बिना किसी 'ब्लॉकबस्टर ट्यूस्डे' ऑफर (सस्ते टिकट) के भी फिल्म ने मंगलवार को सोमवार से भी ज्यादा कलेक्शन किया है. फिल्म का ये जंप दिखा रहा है कि वर्किंग डेज में भी इसे अच्छे दर्शक मिल रहे हैं.
संजय मिश्रा अपने पिता के निधन के बाद टूट गए थे. एक्टर ने इस दुख से उबरने के लिए मायानगरी छोड़ी और ऋषिकेश जाकर रहने लगे थे. वहां उन्होंने ढाबे पर काम किया था.
स्पाई-यूनिवर्स की पहली फीमेल लीड फिल्म 'अल्फा' का बॉक्स ऑफिस पर दम निकलता नजर आ रहा है. अजय देवगन की 'धमाल 4' के आने के बाद दूसरे वीकेंड में आलिया भट्ट और शरवरी की इस फिल्म का कलेक्शन 80% से ज्यादा गिर गया है. अब 'अल्फा' फ्लॉप होने की तरफ बढ़ती नजर आ रही है.
अजय देवगन स्टारर मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' ने अपने पहले वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से कहीं बढ़कर धमाकेदार परफॉर्मेंस दी है. 'धमाल 4' का फर्स्ट वीकेंड कलेक्शन 65 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जिसने अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' (63.75 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है.
बॉक्स ऑफिस पर 'धमाल 4', 'वेलकम टू द जंगल' और 'अल्फा' के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. जानिए किस फिल्म ने कितनी कमाई की, कौन सबसे आगे है और किसकी रफ्तार अब धीमी पड़ रही है.
धमाल फ्रेंचायजी की चौथी फिल्म थिएटर्स में रिलीज हो गई है. इसके ट्रेलर ने काफी उम्मीदें जगाई थीं. इस पार्ट में कास्ट भी देखने में दमदार लग रही थी. लेकिन फिल्म बिल्कुल मजेदार नहीं निकली. आखिर कहां हुई धमाल 4 से चूक? पढ़िए हमारा रिव्यू...
अजय देवगन, रितेश देशमुख और अरशद वारसी स्टारर कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' शुक्रवार को थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म के लिए बुकिंग शुरुआत में बहुत स्लो नजर आई थी. लेकिन गुरुवार रात तक ठीकठाक टिकट एडवांस में बुक हो चुके थे. इस बुकिंग के हिसाब से 'धमाल 4' डबल डिजित ओपनिंग के लिए रेडी है.
अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी स्टारर कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' इस शुक्रवार को थिएटर्स में रिलीज के लिए तैयार है. मगर स्टार्स की भीड़ वाली अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' भी थिएटर्स में है. 'धमाल 4' को हिट फ्रेंचाईजी से आने का फायदा मिलेगा या इसका नुकसान होगा?
अंजलि आनंद ने इंडिया टुडे/आजतक से बातचीत में बॉडी शेमिंग जैसे गंभीर मुद्दे पर बात की. उन्होंने बताया कि कई बार उनके काम से पहले उनका वजन देखा जाता था. हालांकि अब वो अपने टैलेंट से सबको गलत साबित करने में लगी हुई हैं.