scorecardresearch
 

'4 महीने में नहीं बनते 6 पैक्स एब्स', इंडस्ट्री की फेक फ‍िटनेस पर बोले अक्षय कुमार

बॉलीवु़ड एक्टर अक्षय कुमार एक्टिंग के अलावा अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी एक्टिव रहते हैं. 'इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026' में उन्होंने अपने मॉर्निंग रूटीन को लेकर बात की.

Advertisement
X
सिक्स पैक एब्स पर बोले अक्षय कुमार (Photo: Hardik Chhabra/Arun Kumar)
सिक्स पैक एब्स पर बोले अक्षय कुमार (Photo: Hardik Chhabra/Arun Kumar)

'इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026' में बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार ने शिरकत की. 'THE Khiladi: Method Behind the Hit Machine'  सेशन में अक्षय कुमार ने भाग लिया.  इस दौरान एक्टर ने फिटनेस और अपने मॉर्निंग रूटीन के बारे में बताया.

सेशन के दौरान अक्षय कुमार ने अपनी डेली रूटीन के बारे में भी बात की, जो सूरज उगने से काफी पहले शुरू हो जाती है. एक्टर के अनुसार, सुबह का समय उन्हें अकेले रहने के कुछ खास पल देता है.

अक्षय कुमार ने क्या कहा?
अपने डेली रूटीन के बारे में बात करते हुए अक्षय कुमार ने कहा, 'मैं सुबह 4:30 बजे उठ जाता हूं. असल में यही वह एकमात्र समय होता है जब मैं बिल्कुल अकेला होता हूं. मेरी पत्नी सो रही होती है, मेरे बच्चे सो रहे होते हैं, और कोई भी जागा हुआ नहीं होता – यहां तक कि गार्ड भी सो रहा होता है.'

उन्होंने आगे कहा, 'तो मैं बस बगीचे में आ जाता हूं. मेरी बिल्डिंग में एक बहुत प्यारा बगीचा है, और मैं वहीं टहलता रहता हूं. कभी-कभी तो मैं दीवार भी फांद जाता हूं. मेरे घर के सामने एक बीच है, तो मैं वहां जाकर टहलता हूं. आस-पास कुत्ते होते हैं, लेकिन वे भी सो रहे होते हैं. तो मैं ही अकेला ऐसा इंसान होता हूं जो जागा हुआ होता है, बस इधर-उधर टहल रहा होता है.'

Advertisement

अक्षय ने कहा, 'लगभग एक से डेढ़ घंटे तक, मैं बस टहलता हूं. कभी मैं सोचता हूं, कभी खुद से बातें करता हूं, कभी म्यूजिक सुनता हूं. मैं हनुमान चालीसा सुनता हूं. मैं यही सब करता हूं. फिर मैं वापस जाता हूं, अपने जिम में जाता हूं, और एक्सरसाइज करना शुरू कर देता हूं.'

सिक्स पैक एब्स पर कही ये बात
जब अक्षय कुमार से उनकी पुरानी फोटो दिखाकर उनके सिक्स एब्स के बारे में पूछा गया तो उन्होंन कहा, 'अब मेरे पास खुद सिक्स पैक एब्स नहीं है. ये आसानी से नहीं मिलते हैं. इस पर काफी मेहनत लगती है, अच्छे सिक्स पैक्स के लिए 10-10, 12-12 साल लग जाते हैं. काफी वक्त लगता है. आजकल लोग इसके लिए काफी गलत चीजें कर रहे हैं. नेचुरल वे में भी इसे बनाया जा सकता है. घी खाओ, हिंदुस्तानी खाना खाओ. लेकिन 4 महीने में सिक्स पैक बनाने का तरीका काफी गलत है.' 

अक्षय कुमार ने एब्स को लेकर जो बात कही वो युवाओं को सही दिशा दिखाने के ल‍िए जरूरी है. क्योंकि सोशल मीड‍िया ट्रेंड में फिटनेस के नाम चल रहीं रील सेहत बनाने के कई खतरनाक तरीके बता रही होती हैं. बड़े बड़े स्टार्स की फोटो देखकर लोग वैसा ही करने लग जाते हैं. ऐसे में अक्षय का ये बयान काफी सेहतमंद है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement