टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. लेकिन इस बार चर्चा विराट नहीं, बल्कि अनुष्का की ड्रेस को लेकर हो रही है.
AI से बदली अनुष्का की ड्रेस?
अनुष्का अक्सर ही फील्ड पर कैजुअल लुक में नजर आती हैं. लेकिन ये इतना क्लासी और एलिगेंट होता है कि फैंस उन्हें प्रेज किए बिना नहीं रह पाते हैं. पर इस बार उनके लुक में एक ऐसी हैरानी वाली बात नजर आई कि सब की निगाहें टिक गईं. वो सोच में पड़ गए कि ये हुआ तो क्या हुआ.
दरअसल, शिखर धवन की पत्नी सोफी शाइन की शेयर की पहली तस्वीर में अनुष्का लाइट ब्लू बॉडीकॉन ड्रेस में नजर आ रही हैं. जिसकी लंबाई घुटनों तक की दिख रही है. वहीं दूसरी ग्रुप फोटो में उनकी वही ड्रेस अचानक घुटनों से नीचे तक लंबी दिखाई देने लगी. बस फिर क्या था, सोशल मीडिया यूजर्स की नजर इस 'मैजिक' पर टिक गई.
कई लोग मजाक में पूछ रहे हैं- आखिर कुछ मिनटों में ड्रेस लंबी कैसे हो गई? तो कुछ इसे कैमरे का एंगल बता रहे हैं. वहीं कुछ इसे AI एडिटेड कह रहे हैं.
फैंस ने किया बचाव
अब सच क्या है ये सोफी और अनुष्का ही बेहतर बता सकती हैं. लेकिन फैंस का कहना है कि असल में मामला कोई जादू नहीं, बल्कि कैमरे के एंगल और पोज का खेल लगता है. पहली तस्वीर सेल्फी है, जिसमें अनुष्का थोड़ा आगे झुककर खड़ी हैं, जबकि दूसरी फोटो में वह सीधी खड़ी हैं. ऐसे में ड्रेस की लंबाई अलग दिखाई दे रही है. इसके अलावा ड्रेस का फैब्रिक और फॉल भी तस्वीरों में अलग लुक दे रहा है.
हालांकि सोशल मीडिया पर फैंस इस पर अपने-अपने अंदाज में मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं. कोई लिख रहा है, 'ड्रेस ने भी टाइमआउट में ग्रोथ कर ली!', तो कोई कह रहा है, 'ये कैमरे का कमाल है, मैजिक नहीं.'
सेलेब्स की तस्वीरों में फैंस की नजरें ऐसी-ऐसी डिटेल पकड़ लेती हैं, जो शायद खुद स्टार्स ने भी नोट न की हों. अब ये फोटोज वायरल हो रही हैं. शिखर धवन और उनकी पत्नी के साथ-साथ अनुष्का-विराट की जोड़ी को भी फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. सभी का क्लोज बॉन्ड फोटोज में साफ झलक रहा है.