scorecardresearch
 

अनंत अंबानी-राधिका संग मेले में पहुंचे MS धोनी, पत्नी साक्षी से हुई नोकझोंक, Video Viral

जामनगर में आयोजित नवरात्रि कार्निवल में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट संग महेंद्र सिंह धोनी का बेहद खास अंदाज देखने को मिला. धोनी और उनकी पत्नी ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के साथ मेले में खूब एन्जॉय किया.

Advertisement
X
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट संग महेंद्र सिंह धोनी ने मेले का लुत्फ उठाया (Photo: Screengrab)
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट संग महेंद्र सिंह धोनी ने मेले का लुत्फ उठाया (Photo: Screengrab)

अंबानी परिवार के साथ पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का बेहद खास बॉन्ड है. धोनी और उनकी पत्नी साक्षी, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के काफी करीब हैं. हाल ही में नवरात्रि सेलिब्रेशन के दौरान सभी एक साथ उत्सव का आनंद लेते हुए नजर आए.

अंबानी परिवार संग मेले में पहुंचे धोनी

गुजरात के जामनगर स्थित रिलायंस ग्रीन्स में आयोजित नवरात्रि कार्निवल में एमएस धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ पहुंचे, वहां उन्होंने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट संग मेले और गरबे का लुत्फ उठाया.

मेले में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने झूले का भी आनंद लिया. इस बीच अनंत अंबानी, एमएस धोनी को भी झूले पर बैठने के लिए बुलाते नजर आए, लेकिन धोनी ने मुस्कुराते हुए इनकार कर दिया. धोनी का यह मजेदार रिएक्शन कैमरे में कैद हो गया, जिसमें वो इशारों-इशारों में बताते दिखे कि झूले पर बैठने से उन्हें उल्टी हो जाती है.

 

 

पत्नी संग धोनी का दिखा मस्तीभरा अंदाज

एक दूसरे वीडियो में धोनी अपनी पत्नी साक्षी संग मस्ती मजाक करते हुए दिखाई दे रहे हैं. धोनी अपनी पत्नी को आइसक्रीम खिलाने के लिए हाथ आगे बढ़ाते हैं, लेकिन जैसे ही साक्षी आइसक्रीम खाने के लिए आगे बढ़ती हैं, तो धोनी खुद ही आइसक्रीम खा जाते हैं. दोनों का मस्तीभरा अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है. फैंस उन्हें पावर कपल बता रहे हैं. 

Advertisement

 

नवरात्रि के मौके पर आयोजित इस कार्निवल में क्रिकेट, कारोबार और मनोरंजन जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं. मगर अनंत अंबानी और महेंद्र सिंह धोनी की दोस्ती और बॉन्ड ने हर किसी का दिल जीत लिया.  

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement