scorecardresearch
 

बॉलीवुड की सबसे कामयाब सोलो एक्ट्रेस आलिया भट्ट, बचा पाएंगी अपनी पहली एक्शन फिल्म 'अल्फा'?

यश राज फिल्म्स (YRF) के स्पाई यूनिवर्स की अगली बड़ी फिल्म 'अल्फा' आलिया के लिए एक बड़ा टेस्ट है. आलिया के नाम पहले ही 'राजी' और 'गंगूबाई काठियावाड़ी' जैसी 100 करोड़ी सोलो हिट्स देने का बेहतरीन रिकॉर्ड दर्ज है, जो उन्हें कंगना रनौत और विद्या बालन जैसी एक्ट्रेसेज से आगे खड़ा करता है.

Advertisement
X
'अल्फा' बनाएगी आलिया को फ़ीमेल एक्शन स्टार? (Photo: ITGD)
'अल्फा' बनाएगी आलिया को फ़ीमेल एक्शन स्टार? (Photo: ITGD)

पठान, वॉर और एक था टाइगर जैसी कहानियों से बने यश राज फिल्म्स की नई फिल्म अल्फा शुक्रवार को थिएटर्स में पहुंच रही है. इसके साथ ही आलिया भट्ट की स्टार पावर का भी एक नया टेस्ट होने वाला है. अल्फा में शरवरी भी पैरेलल लीड में आलिया के साथ हैं, मगर फिल्म का वजन सीनियर कलाकार आलिया के कंधों पर ही है. अल्फा से आलिया का टेस्ट इसलिए भी बहुत बड़ा होने वाला है क्योंकि इस दौर में वह बॉलीवुड की सबसे कामयाब सोलो लीड एक्ट्रेस कही जा सकती हैं.

क्यों सबसे बड़ी सोलो लीड स्टार हैं आलिया?

आलिया ने स्टूडेंट ऑफ द ईयर (2012) जैसी ग्लैमरस और बेहद स्टाइलिश फिल्म से डेब्यू किया था, जिसे स्टार को इंट्रोड्यूस करने वाली फिल्म की तरह ही देखा गया था. मगर अपनी दूसरी ही फिल्म हाईवे (2014) में आलिया ने डायरेक्टर इम्तियाज अली के साथ काम करके अपने एक्टिंग टैलेंट की धार भी दिखा दी थी.

कमाल की बात यह थी कि आलिया की यह पहली सोलो लीड फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी कामयाब हुई. लेकिन इसके बाद भी आलिया ने सिर्फ हीरोज के साथ वाली फिल्में ही नहीं कीं. उन्होंने डियर जिंदगी (2016), राजी (2018) और गंगूबाई काठियावाड़ी जैसी फिल्में कीं, जिनका वजन पूरी तरह उनके ही कंधों पर था.

कंगना, विद्या और प्रियंका से भी बड़ी हिट्स हैं आलिया की फिल्में

आलिया की 4 सोलो लीड फिल्मों में से दो ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है. उनके साथ की एक्ट्रेसेज में बतौर सोलो लीड इतना कामयाब रिकॉर्ड किसी एक्ट्रेस का भी नहीं है. दीपिका पादुकोण की बड़ी-बड़ी हिट्स भी वही हैं जिनमें उनके साथ बड़े मेल स्टार थे.

Advertisement

आलिया के बाद बॉक्स ऑफिस पर ऐसा दमदार रिकॉर्ड दो ही एक्ट्रेसेज का है— विद्या बालन और कंगना रनौत. विद्या ने इश्किया (2010), द डर्टी पिक्चर (2011) और कहानी (2012) जैसी फिल्मों से बैक-टू-बैक सोलो हिट्स दी थीं, लेकिन उसके बाद उनकी अगली सोलो हिट तुम्हारी सुलु (2017) आने में लंबा वक्त लगा. इसी तरह कंगना ने भी काम किया, तनु वेड्स मनु सीरीज की दोनों फिल्में, क्वीन और मणिकर्णिका भी बड़ी सोलो सक्सेस थीं.

आलिया, कंगना और विद्या से ज्यादा सोलो हिट्स सिर्फ रानी मुखर्जी के खाते में हैं, मगर उनकी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर धमाका उतना बड़ा नहीं रहा है, जितना उनकी इन तीन जूनियर्स का. हालांकि, एक अचीवमेंट सिर्फ रानी के नाम है— वह अकेली फीमेल स्टार हैं जिनकी एक्शन फिल्में भी चली हैं.

मर्दानी सीरीज में उन्होंने तीन एक्शन फिल्में दी हैं और तीनों बॉक्स ऑफिस पर कामयाब रहीं. रानी के अलावा अधिकतर एक्ट्रेसेज की सोलो एक्शन फिल्में नहीं चली हैं, चाहे कंगना की धाकड़ हो या फिर प्रियंका की गंगाजल 2. आज से एक दशक पहले अनुष्का शर्मा ने जरूर एनएच 10 (NH 10) दी थी जिसमें वह डिस्टर्ब करने वाले लेवल का वायलेंस करती दिखी थीं, लेकिन मेल एक्टर्स की तरह अच्छे लेवल की एक्शन हिट किसी एक्ट्रेस के खाते में नहीं है.

Advertisement

अल्फा का एक्शन धुआंधार है, यह फिल्म के ट्रेलर में ही नजर आ रहा है. अगर अल्फा ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया तो आलिया के नाम ऐसा कारनामा जुड़ जाएगा जो किसी एक्ट्रेस ने नहीं किया है. अब देखना है कि शुक्रवार 3 जुलाई को अल्फा थिएटर्स में क्या कमाल करती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement