अल्फा (Alpha) फिल्म में आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में हैं. उनके साथ शारवरी भी अहम भूमिका निभा रही हैं. यह आलिया भट्ट की यशराज फिल्म्स के साथ पहली फिल्म है. वहीं, फिल्म को भारत की पहली महिला-प्रधान बड़े स्तर की एक्शन फिल्मों में गिना जा रहा है. इसमें दो महिला लीड किरदारों को केंद्र में रखकर कहानी तैयार की गई है.
फिल्म का निर्देशन शिव रवैल ने किया है. फिल्म के निर्माता आदित्य चोपड़ा हैं. फिल्म की रिलीज डेट कई बार आगे बढ़ने के बाद अब इसकी नई रिलीज डेट 10 जुलाई 2026 तय की गई है.
आलिया भट्ट और शरवरी स्टारर स्पाई-यूनिवर्स की पहली फीमेल लीड फिल्म 'अल्फा' ने थिएटर्स में अपना पहला हफ्ता पूरा कर लिया है. लेकिन पहले हफ्ते में 'अल्फा', आलिया की एक दशक पुरानी फिल्म 'डियर जिंदगी' से भी आगे नहीं निकल पाई है. ऊपर से अब 'धमाल 4' आ रही है. क्या अब 'अल्फा' के हिट होने का चांस है?
आलिया भट्ट और शरवरी स्टारर स्पाई फिल्म 'अल्फा' का बॉक्स ऑफिस पर दम निकलता नजर आ रहा है. 'ब्लॉकबस्टर ट्यूजडे' के सस्ते टिकट ऑफर का कोई खास फायदा न मिलने के बाद छठे दिन यानी बुधवार को फिल्म के कलेक्शन में और बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. आलिया की इस फिल्म पर फ्लॉप होने का खतरा मंडराने लगा है.
आलिया भट्ट और शरवरी स्टारर स्पाई-यूनिवर्स की फिल्म 'अल्फा' के लिए 'ब्लॉकबस्टर ट्यूस्डे' का सस्ता टिकट ऑफर भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाया. मंडे टेस्ट में फेल होने के बाद फिल्म को मंगलवार से एक बड़े जंप की उम्मीद थी, लेकिन पांचवें दिन की कमाई में बहुत खास जंप नहीं आया है.
स्पाई-यूनिवर्स की पहली फीमेल लीड फिल्म 'अल्फा' मंडे टेस्ट में थोड़ी कमजोर साबित हुई है. दमदार वीकेंड के बाद सोमवार को फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट नजर आई, जो इस फिल्म के लिए एक अच्छा संकेत नहीं है. आने वाले दिन बॉक्स ऑफिस पर आलिया की फिल्म के लिए काफी चैलेंजिंग होने वाले हैं.
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए कमाल कर रही है और इसके ट्रेंड्स ने ट्रेड एक्सपर्ट्स को भी हैरान कर दिया है. आलिया भट्ट की 'अल्फा' और अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' जैसी बड़ी फिल्मों के सामने शोज आधे होने के बावजूद, इस फिल्म ने अपने चौथे वीकेंड में शानदार प्रदर्शन किया है.
आलिया भट्ट और शरवरी स्टारर स्पाई-यूनिवर्स की पहली फीमेल लीड फिल्म 'अल्फा' ने बॉक्स ऑफिस पर अपना पहला वीकेंड पूरा कर लिया है. इसका वीकेंड कलेक्शन 'राजी' से भी ज्यादा रहा है, जो आलिया की बड़ी सोलो हिट थी. क्या ये 'अल्फा' के भी हिट होने का इशारा है? या अभी भी 'अल्फा' के सामने रिस्क है? चलिए बताते हैं.
आलिया भट्ट और शरवरी के 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में आने के बाद, समय रैना ने 'अल्फा' की स्क्रीनिंग के लिए मुंबई का एक पूरा थिएटर बुक किया है. यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब फिल्म को मिले-जुले रिव्यू मिल रहे हैं.
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'अल्फा' के समर्थन में कॉमेडियन समय रैना ने मुंबई में एक थिएटर बुक कर 250 प्रशंसकों को फिल्म दिखाने का फैसला किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि यह दोनों अभिनेत्रियों के प्रति सम्मान और समर्थन जताने का उनका तरीका है. फिल्म को शुरुआती दिनों में मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है, जबकि बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई जारी है.
Alpha First Review: जानें आलिया भट्ट, शरवरी वाघ और बॉबी देओल की एक्टिंग कैसी है, ऋतिक रोशन का कैमियो का कितना असरदार है और फिल्म देखने लायक है या नहीं. पढ़ें हमारा 'अल्फा' मूवी रिव्यू.
YRF के बढ़ते 'स्पाई यूनिवर्स' की फिल्म'अल्फा' में आलिया भट्ट और शरवरी लीड रोल में हैं. यह फिल्म 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. फिल्म को करण जौहर का सपोर्ट मिला है.
यशराज फिल्म्स (YRF) की 'अल्फा' को पहली महिला-केंद्रित स्पाई फिल्म के रूप में प्रमोट करने के बावजूद, इसमें मेल एक्टर्स का काफी दबदबा देखने को मिला. अब सवाल ऋतिक रोशन के कैमियों पर भी उठ रहे हैं कि क्या वाकई उन्हें फिल्म में होना था?
आलिया भट्ट और शरवरी स्टारर फिल्म 'अल्फा' ने थिएटर्स में कदम रखते ही बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत की है. मिले-जुले रिव्यूज के बावजूद, स्पाई-यूनिवर्स की इस पहली फीमेल लीड फिल्म को देखने के लिए काफी दर्शक थिएटर्स में पहुंचे. आलिया के लिए ये फिल्म करियर की सेकंड बेस्ट ओपनिंग लेकर आई है.
आलिया भट्ट-बॉबी देओल की फिल्म अल्फा सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. अब इसे लेकर सनी देओल ने पोस्ट शेयर किया है. जिसमें उन्होंने अपने भाई पर प्यार लुटाया है.
आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट वायरल है, जो फिल्ममेकर दिव्या खोसला कुमार की इंस्टाग्राम स्टोरी का बताया जा रहा है. जानें इसके पीछे की सच्चाई क्या है...
अल्फा लंबे इंतजार के बाद सिनेमाघरों में आई है. मूवी में आलिया के बचपन का रोल एक्ट्रेस खुशी हजारे ने प्ले किया है. जानते हैं उनके बारे में.
आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा थिएटर में रिलीज हो चुकी है. इसके कई क्लिप्स सोशल मीडिया पर भी दिख रहे हैं, जिसमें ऋतिक रोशन के कैमियो वाला सीन सामने आया. इसमें एक्टर के हेयरट्रांसप्लांट को साफ नोटिस किया गया, जिसपर लोग उनकी खिल्ली उड़ा रहे हैं.
आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म अल्फा सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और दर्शक इसे देखने के लिए थिएटर पहुंच चुके हैं. फिल्म के एक सीन में दोनों एक्ट्रेसेस बिकिनी में नदी पार करती दिखीं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
'अल्फा' में न सिर्फ आलिया की बॉक्स ऑफिस पावर का टेस्ट है, बल्कि यश राज फिल्म्स के पूरे स्पाई-यूनिवर्स की साख भी दांव पर लगी है. रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' की ब्लॉकबस्टर सफलता और 'वॉर 2' के फ्लॉप होने के बाद ट्रोलिंग का शिकार हुए स्पाई-यूनिवर्स को अब एक बड़े कमबैक की जरूरत है.
फियरलेस नाडिया, हिंदी सिनेमा की पहली स्टंट वुमन थीं. उन्होंने बिना बॉडी डबल के कई खतरनाक स्टंट्स किए थे. नाडिया ने हंटरवाली जैसी फिल्मों में अपने दमदार एक्शन से दर्शकों का दिल जीता.
'अल्फा' की रिलीज के साथ आलिया भट्ट का बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ा टेस्ट भी होना है. आलिया की फिल्मों ने बिना हीरो भी बड़ी ओपनिंग की हैं. उनकी सबसे बड़ी सोलो ओपनर 'गंगूबाई काठियावाड़ी' है. 'अल्फा' की एडवांस बुकिंग बताती है कि इसकी ओपनिंग रिकॉर्ड बना सकती है.
'Alpha' की रिलीज से पहले सोनी राजदान ने अपनी 97 साल की मां की भावुक कहानी शेयर की. उन्होंने बताया कि कैसे आलिया भट्ट की नानी 6 साल की उम्र में नाजी जर्मनी से बचकर निकलीं और भारत में नई जिंदगी शुरू की.