scorecardresearch
 

'अल्फा' में आलिया भट्ट का तगड़ा एक्शन देख सरप्राइज हुए बॉबी देओल

फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर से लोहा लेने के बाद अब बॉबी देओल उनकी पत्नी यानी आलिया भट्ट से टकराने के लिए तैयार हैं. स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल लीड फिल्म अल्फा में बॉबी विलेन के रोल में नजर आएंगे. बॉबी ने आलिया के काम, उनके खतरनाक एक्शन और सेट के अनुभवों को लेकर कई दिलचस्प बातें शेयर की हैं.

Advertisement
X
'अल्फा' में आलिया से इंप्रेस हुए बॉबी देओल (Photo: Instagram/@iambobbydeol; Screengrab)
'अल्फा' में आलिया से इंप्रेस हुए बॉबी देओल (Photo: Instagram/@iambobbydeol; Screengrab)

बॉबी देओल एनिमल के बाद से ही लगातार जनता के फेवरेट बने हुए हैं. अब बॉबी जल्द ही अनुराग कश्यप के साथ फिल्म बंदर में नजर आने वाले हैं. इसके बाद अल्फा के साथ बॉबी, यश राज फिल्म्स के स्पाई-यूनिवर्स में भी एंट्री लेने वाले हैं. इस फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ लीड रोल में हैं. स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल लीड फिल्म में बॉबी विलेन का रोल करने वाले हैं. अब बॉबी ने अल्फा से जुड़ी दिलचस्प डिटेल्स शेयर की हैं. उन्होंने यह भी बताया कि आलिया के साथ काम करके उन्हें कैसा लगा.

आलिया के साथ काम करके आया मजा
अल्फा में बॉबी पहली बार आलिया के साथ काम कर रहे हैं. इससे पहले एनिमल में बॉबी ने आलिया के पति रणबीर कपूर के साथ काम किया था. बॉबी ने आलिया के साथ काम करने के बारे में हिंदुस्तान टाइम्स से कहा, 'मुझे रणबीर और आलिया बहुत पसंद हैं, और मैं हमेशा से दोनों के साथ काम करना चाहता था. रणबीर के साथ मैंने एनिमल की थी. अब आलिया के साथ मैंने अल्फा की है. मुझे उन दोनों के साथ काम करके बहुत मजा आया.'

बॉबी ने कहा कि अल्फा इसलिए भी एक 'नई और रिफ्रेशिंग' फिल्म है क्योंकि यह दो महिलाओं को एक्शन के बीच में दिखा रही है. 'ये अमेजिंग है कि हम इंडिया में अल्फा जैसी एक्शन फिल्म बना रहे हैं जिसमें दो लड़कियां स्क्रीन पर एक्शन कर रही हैं. मुझे अल्फा बहुत पसंद आई क्योंकि ये नई, रिफ्रेशिंग फिल्म है और इसके विजुअल्स भी थिएटर्स में बैठी ऑडियंस के लिए एकदम नए होंगे.'

Advertisement

बॉबी ने कहा कि वो अल्फा के 'रॉ और रियल' एक्शन से भी बहुत इंप्रेस हुए. 'हम दोनों के लिए इसका एक्शन शूट करना बहुत मुश्किल था. मुझे खुशी है कि हमने एक ऐसी फिल्म बनाई है जो हर व्यक्ति आराम से बैठकर, रिलैक्स होकर, पूरी तरह एन्जॉय करेगा.'

आलिया के एक्शन से इंप्रेस हुए बॉबी
आलिया ने भी एक्शन सीन्स में बहुत मेहनत की है जिसकी तारीफ करते बॉबी थकते नहीं. उन्होंने बताया, 'आलिया उन सबसे मेहनती और जिम्मेदार एक्टर्स में से एक हैं, जिनके साथ मैंने काम किया है. वो पूरी तैयारी के साथ सेट पर आती हैं और सीन्स में पूरी तरह इन्वेस्टेड रहती हैं. उन्होंने पहले कभी ऐसा एक्शन नहीं किया है और मैं ये देखकर हैरान था कि वो कितनी तैयारी के साथ आई हैं. मैं देख रहा था कि वो पूरी जान लगा रही हैं क्योंकि एक्शन करना बहुत मुश्किल काम है और वो पीछे नहीं हटीं.'

पठान, टाइगर 3 और वॉर 2 के बाद अल्फा स्पाई-यूनिवर्स की अगली बड़ी फिल्म है. इस यूनिवर्स की पिछली दो फिल्मों की परफॉर्मेंस उम्मीद से काफी ठंडी रही थी, इसलिए YRF को इससे बहुत उम्मीदें होंगी. दूसरी तरफ फैंस को भी इस दमदार फ्रेंचाइजी से एक तगड़ी फिल्म की उम्मीद है, जो उनकी एक्सपेक्टेशन पर खरी उतरे. ऐसे में 10 जुलाई को आ रही आलिया, बॉबी और शरवरी की अल्फा पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement