बॉलीवुड परफेक्शनिस्ट आमिर खान जो भी करते हैं, पूरे परफेक्शन के साथ करते हैं. बात चाहें उनकी फिल्म की हो या रिलेशनशिप की. आमिर खान ने दो बार शादी की और उनकी दोनों ही शादियां असफल रहीं. पर मजाल है कि उनके रिश्ते में कड़वाहट आई हो. आज भी वो अपनी दोनों एक्स वाइफ के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं. एक्स कपल के दिल में एक-दूसरे को लेकर कोई मैल नहीं हैं.
61 की उम्र में आमिर खान ने अपनी 25 साल पुरानी दोस्त को दुल्हन बनाने का फैसला किया है. पांच जुलाई को वो गौरी स्प्रैट संग तीसरा निकाह करेंगे. तीसरे निकाह से पहले आमिर ने अपनी होने वाली दुल्हन और एक्स वाइफ के बीच दोस्ती भी करा दी है. एक्टर का वीडियो वायरल हो रहे है, जिसमें वो गौरी और किरण राव संग आउटिंग करते दिख रहे हैं.
साथ आईं किरण-गौरी
वायरल हो रहे वीडियो में आमिर खान, गौरी, किरण, रीना और एक्टर के बेटे आजाद राव को एक ही गाड़ी में देखा गया. आमिर पूरे परिवार के साथ बाहर घूमने निकले. वीडियो में आमिर ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं. गौरी बैक सीट पर किरण और आजाद के साथ बैठी हैं. इसके बाद रीना को गाड़ी में आते देखा गया. जब सभी गाड़ी से बाहर निकल रहे होते हैं, तो किरण और गौरी आपस में बात करती दिखीं. बात करते हुए दोनों खिलखिला कर हंसने लगती हैं.
यूजर्स हुए हैरान
अमूनन तलाक के बाद कपल में दूरियां आ जाती हैं. अगर दूरी ना भी आए, तो भी कोई भी पत्नी अपने एक्स हसबैंड के होने वाली वाइफ के साथ इतना खुश नहीं दिखेगी. पर आमिर के परिवार में इसका उल्टा देखने को मिला. आमिर की एक्स वाइफ और होने वाली वाइफ को साथ देखकर यूजर्स का सिर चकरा गया. एक ने लिखा कि ये सिर्फ आमिर खान ही कर सकते हैं. अन्य ने लिखा कि कमाल का परिवार है, पूरे भारत में इकलौते ही हैं ये लोग. कई लोगों ने पूछा कि आमिर ये कैसे किया. सवाल तो बहुत हैं, लेकिन जवाब सिर्फ आमिर खान ही दे सकते हैं.