किरण राव (Kiran Rao) एक फिल्म निर्माता, पटकथा लेखक और निर्देशक हैं. वह मुंबई एकेडमी ऑफ द मूविंग इमेज की बोर्ड सदस्य हैं. किरण राव और आमिर खान (Aamir Khan) ने दिसंबर 2005 में शादी की (Kiran Rao Ex Husband). दंपति का एक बेटा आजाद राव खान है, जिसका जन्म दिसंबर 2011 में सरोगेसी से हुआ (Kiran Rao Son). 3 जुलाई 2021 को किरण राव और आमिर खान ने शादी के 15 साल बाद तलाक लेने के अपने फैसले की घोषणा की थी.
किरण राव का जन्म 7 नवंबर 1973 को हैदराबाद में हुआ था (Kiran Rao Born). वह कोलकाता में पली-बढ़ी और 1992 में उनके माता-पिता ने मुंबई आ गए. अभिनेत्री अदिति राव हैदरी किरण की चचेरी बहन हैं (Kiran Rao Family).
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत आशुतोष गोवारिकर द्वारा निर्देशित फिल्म 'लगान' में सहायक निर्देशक के रूप में की. उनके द्वारा निर्देशित फिल्मों में स्वदेस, मॉनसून वेडिंग, धोबी घाट, डेलही बेली, तलाश, दंगल, सीक्रेट सुपरस्टार और लाल सिंह चड्ढा शामिल है (Kiran Rao Movies).
समय के साथ समाज भी बदल रहा है और इस बदलाव की गूंज हिंदी सिनेमा में भी साफ सुनाई देती है. शादी, लिव-इन रिलेशनशिप, प्री-मैरिटल सेक्स और प्रेग्नेंसी जैसे मुद्दों पर जहां कभी चुप्पी साध ली जाती थी, वहीं आज की इंडस्ट्री की महिलाएं इन पर बिना किसी झिझक के अपनी राय रखती हैं.
आमिर खान के भांजे इमरान खान को मुंबई पुलिस ने देश छोड़ने को कहा है. इस फरमान पर फिल्ममेकर किरण राव और इमरान की गर्लफ्रेंड लेखा ने इस फैसले पर सवाल उठाए हैंय
रिश्तों और शादी को लेकर आज की युवा पीढ़ी की सोच में बड़ा बदलाव आया है. इसी पर बात करते हुए फिल्ममेकर किरण राव ने कहा कि आज के दौर में शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाना बेहद आम बात हो गई है.
फिल्म लगान में बाघा का रोल निभाने वाले एक्टर अमीन हाजी ने आमिर खान की पर्सनल लाइफ पर कुछ बातें शेयर की हैं. उन्होंने बताया कि आमिर अपनी दोनों एक्स-वाइफ रीना दत्ता और किरण राव संग कैसा रिश्ता रखते हैं.
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान अपनी पूर्व पत्नी किरण राव और बेटे आजाद के साथ मुंबई के एक पेट क्लिनिक के बाहर नजर आए, जहां से सामने आई तस्वीरों और वीडियो ने फैंस को चिंता में डाल दिया है.
शिक्षा मंत्री के पद से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद आमिर खान की एक्स वाइफ और फिल्ममेकर किरण राव ने 'जेन जी' (Gen Z) की कोशिशों की तारीफ की और 'निडर लीडर' बनने के लिए CJP का शुक्रिया अदा किया.
तीसरी शादी को लेकर हो रही आलोचनाओं के बीच आमिर खान ने पहली बार अपना पक्ष रखा है. उन्होंने कहा कि उनके परिवार में अलग-अलग धर्मों के लोग विवाह के बंधन में जुड़े हैं और उनकी सभी शादियां सिविल मैरिज के तहत हुई हैं. आमिर ने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी पत्नी गौरी स्प्रैट ने विवाह के लिए धर्म परिवर्तन नहीं किया. उन्होंने ट्रोलिंग पर भी प्रतिक्रिया दी.
Aamir Khan Marriage Controversy: आमिर खान ने जबसे गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की है, तभी से वो विवादों में हैं. एक्टर की तीसरी शादी पर जमकर हंगामा हो रहा है. उनकी शादी को लव जिहाद बताया जा रहा है. अब जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने आमिर को लेकर विवादित बयान दिया है.
आमिर खान और गौरी स्प्रैट अब पति-पत्नी बनकर नई जिंदगी की शुरुआत कर चुके हैं. कपल ने 5 जुलाई को रजिस्टर मैरिज करके परिवार की मौजूदगी में एक दूसरे को अपना हमसफर चुना.
आमिर खान और गौरी स्प्रैट अब पति-पत्नी हैं. दोनों की शादी शानदार रही. मगर आमिर की शादी में उनकी दोनों एक्स वाइफ रीना दत्ता और किरण राव दिखाई नहीं दीं. सलमान-शाहरुख भी जश्न में शामिल नहीं हुए. आखिर क्यों?
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की रजिस्टर मैरिज चर्चा में है. शादी में रीना दत्ता, किरण राव, सलमान खान और शाहरुख खान की गैरमौजूदगी ने सोशल मीडिया पर कई सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, इसके पीछे की वजह को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. फिलहाल, आमिर और गौरी अपनी नई शुरुआत को लेकर चर्चा में हैं.
आमिर खान के लुक्स यूं तो अक्सर ही चर्चा में बने रहते हैं. कई दफा अपने अटपटे लुक्स पर आमिर को ट्रोल भी होना पड़ता है, लेकिन इस बार एक्टर के सिंपल वेडिंग लुक ने फैंस का दिल जीत लिया है. आमिर ने अपनी तीसरी शादी में धोती-कुर्ते के साथ पैर में पायल भी पहनी. उनकी पायल ने पूरी लाइमलाइट लूट ली.
न्यूलीमैरिड कपल आमिर और गौरी की शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई हैं. गौरी स्प्रैट ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शादी की कई इनसाइड तस्वीरें शेयर की हैं.
आमिर और गौरी की शादी की पहली तस्वीर भी सामने आ गई है. शादी के जोड़े में दूल्हा-दुल्हन को देखकर किसी की भी नजरें उनपर अटक सकती हैं.
Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding LIVE Updates: बधाई हो! आमिर खान और गौरी स्प्रैट शादी करके अब पति-पत्नी बन चुके हैं. आज दोनों का प्यार मुकम्मल हो गया है. परिवार और करीबियों की मौजूदगी में आमिर और गौरी ने रजिस्टर मैरिज करके एक दूजे को अपना हमसफर चुन लिया है.
आमिर खान 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट के साथ तीसरी शादी करने जा रहे हैं, जो सादगी से उनके घर पर रजिस्टर मैरिज के रूप में होगी। गौरी स्प्रैट एक प्रोफेशनल हेयरड्रेसर हैं और ‘आमिर खान फिल्म्स’ में काम करती हैं।
आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट है. लेकिन आमिर से पहले कई बड़े सितारे एक से ज्यादा बार शादी रचा चुके हैं. आइए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल है?
र्सनल लाइफ की बात करें तो गौरी का पहले पति से तलाक हो चुका है. हालांकि, उनके एक्स हसबैंड को लेकर कोई जानकारी नहीं है. पहली शादी से गौरी का एक बेटा है, जो उन्हीं के साथ रहता है.
आमिर और गौरी की दोस्ती 25 साल पुरानी है. दो साल पहले दोनों एक बार फिर मिले और अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला किया.
एक्टर आमिर खान इस रविवार यानी 5 जुलाई को अपने घर पर अपनी पार्टनर गौरी स्प्रैट से शादी करने जा रहे हैं. यह शादी पूरी तरह से पर्सनल होगी, जिसमें सिर्फ करीबी परिवार वाले और दोस्त ही शामिल होंगे. इस शादी से पहले आमिर खान दो शादियां कर चुके हैं. लेकिन उनकी पहली दो शादियां कैसे हुई और वो अलग कैसे हुए? जानिए.
आमिर की शादी को लेकर उनके परिवारवाले और फैंस काफी खुश और एक्साइटेड हैं. लेकिन 61 की उम्र में एक्टर के तीसरी शादी करने पर एंटरटेनमेंट क्वीन राखी सावंत ने सवाल उठाए हैं.