scorecardresearch
 
Advertisement

गौरी स्प्रैट

गौरी स्प्रैट

गौरी स्प्रैट

गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) भारतीय उद्यमी और फैशन व ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़ी पेशेवर हैं. गौरी स्प्रैट और आमिर खान ने 5 जुलाई 2026 को मुंबई को शादी की. आमिर की यह तीसरी शादी है. गौरी की पिछली शादी से क्विन नाम का एक बेटा भी है.

साल 2025 के अंत में गौरी स्प्रैट और अभिनेता आमिर खान मुंबई के बांद्रा स्थित पाली हिल इलाके के बेला विस्टा अपार्टमेंट में रहने लगे.

गौरी का जन्म बेंगलुरु में हुआ था.उनका परिवार अलग-अलग सांस्कृतिक पृष्ठभूमि से जुड़ा है. उनके पिता रॉबर्ट स्प्रैट तमिल-ब्रिटिश मूल के हैं, जबकि उनकी मां रीटा स्प्रैट पंजाबी-आयरिश परिवार से संबंध रखती हैं.

गौरी के दादा फिलिप स्प्रैट ब्रिटेन में जन्मे लेखक और कम्युनिस्ट विचारक थे. वह 1920 के दशक में भारत आए और भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े रहे.

गौरी ने अपनी शुरुआती पढ़ाई ऊटी के ब्लू माउंटेन स्कूल में की. इसके बाद वह उच्च शिक्षा के लिए लंदन चली गईं. उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ द आर्ट्स लंदन से फैशन डिजाइन और फोटोग्राफी की पढ़ाई पूरी की.

पढ़ाई के बाद गौरी ने बेंगलुरु में फैशन और गारमेंट सेक्टर में काम किया. बाद में उन्होंने ब्यूटी और हेयर के क्षेत्र में कदम रखा. वर्ष 2007 में वह बीब्लंट (BBlunt) से जुड़ीं और कंपनी में को-ओनर तथा मैनेजमेंट से संबंधित जिम्मेदारियां संभालीं. वर्तमान में वह मुंबई स्थित बीब्लंट सैलून का संचालन करती हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वह आमिर खान प्रोडक्शंस के कुछ क्रिएटिव कार्यों में भी सहयोग करती हैं.
 

और पढ़ें
Follow गौरी स्प्रैट on:

गौरी स्प्रैट न्यूज़

Advertisement
Advertisement