scorecardresearch
 

आमिर खान की तीसरी शादी से क्यों गायब EX पत्नियां रीना दत्ता-किरण राव? सलमान-शाहरुख ने भी बनाई दूरी

आमिर खान और गौरी स्प्रैट अब पति-पत्नी हैं. दोनों की शादी शानदार रही. मगर आमिर की शादी में उनकी दोनों एक्स वाइफ रीना दत्ता और किरण राव दिखाई नहीं दीं. सलमान-शाहरुख भी जश्न में शामिल नहीं हुए. आखिर क्यों?

Advertisement
X
आमिर खान की शादी से गायब एक्स पत्नियां (Photo: Social Media)
आमिर खान की शादी से गायब एक्स पत्नियां (Photo: Social Media)

कहते हैं प्यार न उम्र देखता है और न ही कोई सीमा. बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने भी इस बात को सच साबित कर दिखाया है. 61 साल के आमिर ने लेडी लव गौरी स्प्रैट का हाथ थामकर अपनी जिंदगी की नई पारी की शुरुआत कर दी है. सोशल मीडिया पर आमिर-गौरी की ड्रीम वेडिंग की इनसाइड तस्वीरें ट्रेंड रही हैं. लेकिन जश्न के बीच हर किसी की नजरें इस बात पर आकर टिक गई हैं कि शादी की किसी भी तस्वीर में आमिर की एक्स-वाइफ रीना दत्ता और किरण राव क्यों नजर नहीं आईं?

आमिर की शादी से गायब किरण-रीना?

आमिर की तीसरी शादी में उनके तीनों बच्चे मौजूद रहे. जुनैद, आयरा और आजाद ने अपने पिता की खुशियों में शामिल होकर जश्न की रौनक बढ़ाई. इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियां भी आमिर-गौरी की शादी की गवाह बनीं. लेकिन शादी की किसी भी तस्वीर या वीडियो में एक्टर की एक्स वाइफ रीना दत्ता और किरण राव नहीं दिखाई दीं. ऐसे में यह साफ है कि आमिर की एक्स वाइफ उनकी तीसरी शादी का हिस्सा नहीं बनीं. उन्होंने जश्न से खुद को दूर रखा. 

रीना दत्ता और किरण राव के एक्स पति आमिर की शादी में न पहुंचने पर फैंस काफी हैरान हैं, क्योंकि आमिर तलाक के बाद भी अपनी दोनों एक्स पत्नियों संग काफी फ्रेंडली बॉन्ड शेयर करते हैं. तीनों को अक्सर साथ में टाइम स्पेंड करते हुए देखा जाता है. कुछ दिन पहले गौरी भी आमिर की एक्स पत्नियों संग दिखी थीं. गौरी का भी किरण और रीना से अच्छा बॉन्ड है. ऐसे में रीना-किरण को आमिर-गौरी की शादी से गायब देखकर फैंस के मन भी कई सवाल उठ रहे हैं. हालांकि, अब सच क्या है ये तो वहीं बता सकते हैं. 

Advertisement

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by gauri spratt (@gauri_spratt)

आमिर की खुशियों में शामिल नहीं हुए सलमान-शाहरुख

आमिर की शादी में फैंस को सिर्फ रीना और किरण राव की कमी ही नहीं खली, बल्कि उनके जिगरी दोस्त सलमान खान और शाहरुख खान की एब्सेंस ने भी फैंस को निराश किया. सलमान और शाहरुख हमेशा से आमिर खान के काफी करीब रहे हैं. आमिर की जिंदगी के हर खास मोमेंट में शाहरुख -सलमान अपने दोस्त को सपोर्ट करने जरूर पहुंचते हैं. लेकिन आमिर की जिंदगी के सबसे अहम और खास दिन उन्हें अपने दोस्तों का सपोर्ट नहीं मिला. 

यह भी हो सकता है कि सलमान और शाहरुख वर्क कमिटमेंट्स की वजह से आमिर की शादी का हिस्सा न बन पाए हो, लेकिन सलमान-शाहरुख की गैरमौजूदगी ने फैंस का दिल तोड़ दिया है. 

आमिर और गौरी स्प्रैट की बात करें तो लंबी डेटिंग के बाद उन्होंने रजिस्टर मैरिज करके एक दूजे का हाथ थाम लिया है. आमिर-गौरी ने फेरे नहीं लिए और न ही निकाह किया, बल्कि कानूनी तौर पर मैरिज रजिस्टर कराई है. आमिर और गौरी को हमारी तरफ से शादी की ढेर सारी शुभकामनाएं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement