scorecardresearch
 

मनोज तिवारी पर रवि किशन का तगड़ा वार, एक्टर ने सरेआम की बेइज्जती, चौंके कपिल शर्मा

फेमस एक्टर और नेता मनोज तिवारी और रवि किशन का खट्टा-मीठा रिश्ता सुर्खियों में रहता है. दोनों एक दूसरे को टशन दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ते. अब रवि किशन ने मनोज तिवारी को अपना जूनियर बताकर उनपर तंज कसा.

Advertisement
X
मनोज तिवारी के लिए बोले रवि किशन (Photo: Instagram @ravikishann, Social Media)
मनोज तिवारी के लिए बोले रवि किशन (Photo: Instagram @ravikishann, Social Media)

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के लेटेस्ट एपिसोड में इस बार मशहूर एक्टर और सांसद रवि किशन, बॉलीवुड डीवा मलाइका अरोड़ा और ओरी ने शिरकत की. शो में रवि किशन ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर खुलकर बात करते नजर आए. रवि किशन ने शो में भोजपुरी एक्टर और नेता मनोज तिवारी पर भी तंज कसा और कैमरे पर उन्हें खरी-खोटी सुनाई. 

मनोज तिवारी पर भड़के रवि किशन?

कपिल शर्मा के शो से रवि किशन के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. रवि किशन शो में खुल्लम-खुल्ला अपने मजाकिया अंदाज में मनोज तिवारी पर तंज कसते नजर आए. आखिर माजरा क्या है आइए जानते हैं...

दरअसल, कुछ समय पहले जब मनोज तिवारी, कपिल के शो में गेस्ट बनकर पहुंचे थे, तब उन्होंने कहा था कि रवि किशन को राजनीति में वही लेकर आए हैं. मगर रवि किशन इस बात को कभी मानते नहीं हैं. 

मनोज तिवारी का ये वीडियो देखने के बाद रवि किशन उनपर पलटवार करने से पीछे नहीं रहे. वो जवाब देते हुए बोले- ये वो लोग हैं, जो गांव में भजन गाते थे. पहली फिल्म 'सैंया हमार' हमने ही की थी. धीरे-धीरे फिर ये लोग आए. इन्हें तब चलना भी नहीं आता था. इन्हें चलना हमनें सिखाया. मनोज तिवारी मेरे जूनियर हैं. 

Advertisement

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 


रवि किशन आगे रौब जमाते हुए बोले- मनोज सुनो... 'कन्यादान' फिल्म की शूटिंग कर रहे थे हमारे साथ बनारस घाट पर. ठंड का मौसम था. पहली बार तुमने इतना बड़ा कैमरा देखा था शूटिंग का. 35 मिमी का कैमरा देखकर तुमने हैरानी से कहा था इतना बड़ा कैमरा. मैं वही आदमी हूं, जिसने तुम्हें मुंबई दिखाया. डायलॉग सिखाए. संसद में बोलना भी सिखाया. वरना तुम्हारे तो पैर कांपते थे. मैंने तुम्हारे कांपते पैरों को सहारा दिया. 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

रवि किशन ने जिस तरह मनोज तिवारी को जवाब दिया उनका ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है. फैंस रवि किशन को फायर बता रहे हैं. वैसे आप किसके सपोर्ट में हैं?

---- समाप्त ----

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement