मनोज तिवारी, राजनेता
मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) एक भारतीय राजनेता, गायक और अभिनेता हैं जो उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद हैं (Manoj Tiwari MP from North East Delhi). उन्होंने गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के रूप में 2009 का आम चुनाव लड़ा था लेकिन योगी आदित्यनाथ से हार गए थे. इसके बाद, वे भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में 2014 के आम चुनाव में लड़े और जीते. उन्हें 2016 में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था (Manoj Tiwari Former Delhi BJP President). वह दिल्ली में भाजपा संगठन के प्रमुख थे जब पार्टी ने 2017 के एमसीडी चुनावों में रिकॉर्ड जीत दर्ज की थी. 2014 लोकसभा चुनाव में मनोज तिवारी और कांग्रेस के कन्हैया कुमार का सीधा मुकाबला था. यहां से मनोज तिवारी ने बड़े अंतर से जीत हासिल की और जीत की हैट्रीक लगाई.
मनोज तिवारी का जन्म 1 फरवरी 1971 को उत्तर प्रदेश में वाराणसी के कबीर चौरा इलाके में हुआ था (Manoj Tiwari Age). वे चंद्रदेव तिवारी और ललिता देवी के छह बच्चों में से एक हैं (Manoj Tiwari Parents). वह बिहार के कैमूर जिले के अतरवलिया गांव के रहने वाले हैं. तिवारी ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से एम.पी.एड. की डिग्री ली (Manoj Tiwari Education).
राजनीति में शामिल होने से पहले, उन्होंने भोजपुरी फिल्म उद्योग में एक गायक और एक अभिनेता के रूप में कई साल तक काम किए. 2003 में, उन्होंने व्यावसायिक रूप से सफल रही फिल्म ससुरा बड़ा पैसावाला में बतौर एक्टर काम किया. इसके बाद उन्होंने सफल फिल्मों दरोगा बाबू आई लव यू और बंधन टूटे ना में काम किया. 2010 में, तिवारी रियलिटी टेलीविजन शो बिग बॉस के चौथे सीजन में एक प्रतियोगी थे. मनोज तिवारी ने गैंग्स ऑफ वासेपुर में "जिया हो बिहार के लाला जिया तू हजार साला" भी गाया (Manoj Tiwari Film and Music Career).
तिवारी ने रामलीला ग्राउंड में रामदेव की भूख हड़ताल का समर्थन किया और अन्ना हजारे की गिरफ्तारी का सार्वजनिक रूप से विरोध किया था. उन्होंने 2014 के आम चुनावों में भाजपा के टिकट पर उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के आनंद कुमार को हराया और संसद सदस्य बने. 2019 में, तिवारी ने कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार शीला दीक्षित के खिलाफ 3.63 लाख मतों के अंतर से जीत हासिल की (Manoj Tiwari Political Career).
तिवारी ने अपनी पहली पत्नी रानी से 1999 में शादी की और उनकी जिया नाम की एक बेटी है. 2012 में उनका तलाक हो गया. बाद में, उन्होंने सुरभि से शादी की, जिनसे उनकी एक बेटी है (Manoj Tiwari Personal Life).
उनका ऑफिशियल ट्विटर हैंडल @ManojTiwariMP है. उनके फेसबुक पेज का नाम Manoj Tiwari 'Mridul' है. वे इंस्टाग्राम पर manojtiwari.mp यूजरनेम से एक्टिव हैं.
धमाल विद पति पत्नी और पंगा के नए एपिसोड में मनोज तिवारी ने अपनी मां के साथ गाना गाया, जिसने उनके करियर को बदल दिया था.इस भावुक पल ने सेट पर मौजूद सभी को छू लिया. साथ ही, मनोज और उनकी पत्नी सुरभि के बीच कुकिंग टास्क के दौरान हुई मजेदार नोकझोक ने दर्शकों को खूब हंसाया.
यमुना में डुबकी लगाने के बाद मनोज तिवारी ने दावा किया कि एक साल में प्रदूषण आधा हुआ है. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने उन्हें तैराकी की चुनौती दी, जिसे सांसद ने स्वीकार कर लिया.
भोजपुरी सुपरस्टार और सांसद मनोज तिवारी ने अपनी 94 वर्षीय मां के साथ रियलिटी शो 'धमाल विद पति पत्नी और पंगा' के सेट पर वही गाना गाया, जिसने उन्हें भोजपुरी संगीत में पहचान दिलाई. मां-बेटे के इस पल ने हर किसी को भावुक कर दिया.
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने गुरुवार को सोनिया विहार घाट पर यमुना में डुबकी लगाई और दावा किया कि रेखा गुप्ता सरकार के कामों से नदी का प्रदूषण एक साल में आधा हो गया है. उन्होंने प्रवासी पक्षियों के आने को सुधार का संकेत बताया और लोगों को छठ पूजा के लिए बुलाया. AAP ने इसे खारिज किया और कहा कि पल्ला से वजीराबाद का हिस्सा पहले से साफ था.
दिल्ली में भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने यमुना में डुबकी लगाकर दावा किया कि सरकार के सफाई अभियान से नदी का प्रदूषण एक साल में आधा हो गया है. उन्होंने लोगों से यमुना किनारे छठ पूजा करने की अपील भी की. आम आदमी पार्टी ने इस दावे को गलत बताते हुए तिवारी और जल मंत्री प्रवेश वर्मा को प्रदूषित पानी पीने की चुनौती दी है. यमुना की सफाई को लेकर भाजपा और आप आमने-सामने हैं.
मनोज तिवारी की लाडली बेटी रीति तिवारी बिग बॉस हाउस से बाहर हो चुकी हैं. शो से बाहर आने के बाद वो इंटरव्यूज में अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलकर बोल रही हैं.
मनोज तिवारी की बेटी रीति को बिग बॉस 20 के दौरान काफी ज्यादा ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था. अब मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल ने भी उनपर तंज कसा है. उन्होंने भी रीति के बोलने के अंदाज का मजाक उड़ाया है.
मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी का बिग बॉस 20 से सफर खत्म हो चुका है. शो से बाहर आने के बाद रीति ने अपने पेरेंट्स के तलाक और उन पर लगे आरोपों पर खुलकर बात की.
मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी कम समय में ही बिग बॉस हाउस से बाहर हो गईं. शो में रीति की जर्नी काफी विवादित रही. अब रीति ने बताया है कि शो से बाहर आने के बाद उनके गेम प्लान पर उनके पिता ने क्या कहा?
मनोज तिवारी की बेटी रीति बिग बॉस 20 से बाहर हो चुकी हैं. रीति ने शो में पिता से मिलने वाली 25 हजार रुपये की पॉकेट मनी का सच बताया और कहा कि यह उनकी स्ट्रगल स्टोरी नहीं बल्कि उनकी जिंदगी का सच है.
रीति तिवारी को 'बिग बॉस 20' में मिड-वीक एविक्शन का सामना करना पड़ा. उनके बाहर होने की घटना, सलमान खान द्वारा 'डिस बैटल' को लेकर उन्हें फटकार लगाने के कुछ ही दिनों बाद हुई.
बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन का बड़ा ट्विस्ट आया है, जिसमें रीति तिवारी को घर से बाहर किया गया है. फिलहाल रीति के एविक्शन को लेकर सिर्फ कायस लगा जा रहे हैं. इस पर ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है.
कलर्स टेलीविजन के लोकप्रिय शो पति, पत्नी और पंगा का दूसरा सीजन जल्द आ रहा है. इस बार शो में टेलीविजन के कई पावर कपल्स जैसे अर्चना पूरन सिंह-परमीत सेठी, राहुल वैद्य-दिशा परमार और मनोज तिवारी-सुरभि तिवारी नजर आएंगे.
पंजाबी सिंगर एकम बावा ने अपनी एक्स वाइफ रानी तिवारी और उनकी बेटी रिति तिवारी से आधिकारिक तौर पर अलगाव की घोषणा की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर इसे अपनी पर्सनल विक्ट्री बताया है.
सिंगर एकम बावा ने दावा किया है कि वो रीति तिवारी के असली पिता हैं. उनका रानी तिवारी से अब तक तलाक नहीं हुआ है. सिंगर का आरोप है कि खुलासे के बाद उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं.
Manoj Tiwari VIP Bungalow Tour: दिल्ली में मनोज तिवारी का आलीशान बंगला है. जहां वो अपनी पत्नी सुरभि तिवारी और बच्चों संग रहते हैं. कुछ वक्त पहले फराह खान ने उनके घर का टूर किया था.
मनोज तिवारी बिग बॉस से जुड़े सवालों से बचने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वे उनसे बच नहीं पा रहे हैं. अपनी बेटी रीति तिवारी के गेमप्ले पर उनका रिएक्शन देखिए.
पंजाबी सिंगर एकम बावा ने मनोज तिवारी की एक्स वाइफ रानी तिवारी और उनकी बेटी रीति तिवारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. एकम ने दावा किया कि रानी तिवारी ने उन्हें थप्पड़ मारा और दोनों ने उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया, जिससे उन्होंने सुसाइड की कोशिश की.
बिग बॉस के घर में रीति तिवारी के बिगड़े बोल पर सलमान खान ने जमकर क्लास लगाई और उनके पिता मनोज तिवारी के पद का एहसास कराया. सलमान की सख्त हिदायत के बाद रीति को अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने नेशनल टीवी पर सभी से माफी मांगी.
रीति तिवारी के स्टेपफादर और सिंगर एकम बावा ने सोशल मीडिया पर रीति और उनकी मां रानी तिवारी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं. एकम ने दावा किया कि रीति और उनकी मां ने उन्हें टॉर्चर किया. अब वो हर रोज नया खुलासा करेंगे.
एकम ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए बताया कि उन्होंने रीति की मां रानी से शादी की थी. ये भी कहा कि बिग बॉस में रीति झूठ बोल रही हैं.