scorecardresearch
 

केशव प्रसाद मौर्य ने दिया '80-20' का नारा, MLC चुनाव में बीजेपी की जीत का किया दावा

यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने जीत का दावा किया है. प्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि शिक्षक और स्नातक MLC चुनाव की सभी 11 सीटों पर बीजेपी जीतेगी. उन्होंने अखिलेश यादव, राहुल गांधी और विपक्षी गठबंधन पर भी तीखे हमले किए. SIR से लेकर शिक्षा और भर्ती तक, मौर्य ने कई मुद्दों पर विपक्ष को घेरा.

Advertisement
X
केशव मौर्य ने 2027 में BJP की जीत का दावा किया (Photo-File)
केशव मौर्य ने 2027 में BJP की जीत का दावा किया (Photo-File)

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया है कि प्रदेश में एक बार फिर बीजेपी की प्रचंड बहुमत वाली सरकार बनेगी और समाजवादी पार्टी का सूपड़ा साफ हो जाएगा. प्रयागराज में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने शिक्षक और स्नातक MLC चुनाव की सभी 11 सीटें जीतने का का दावा जताया. 

केशव मौर्य ने कहा कि 23 अक्टूबर को होने वाले एमएलसी चुनाव में बीजेपी सभी सीटों पर भारी जीत दर्ज करेगी. इस दौरान झांसी-इलाहाबाद स्नातक सीट के प्रत्याशी के साथ हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि सभी दावेदारों ने बीजेपी प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर को समर्थन दिया है.

केशव प्रसाद के बयानों में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के लिए तल्खी दिखी. दोनों पर निशाना साधते हुए उन्होंने जनता की अदालत में पराजित होने की बात की. वहीं अखिलेश को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव का बेटा होने के नाते वह मुख्यमंत्री की गद्दी पर अपना जन्मसिद्ध अधिकार मानते हैं.

केशव मौर्य ने विपक्षी नेताओं पर साधा निशाना

यूपी के डिप्टीसीएम केशव मौर्य ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का भी जिक्र किया और कहा कि विपक्षी नेता सत्ता को अपना अधिकार समझते हैं. मौर्य ने आरोप लगाया कि सत्ता से दूर होने के कारण विपक्षी नेता विचलित हैं और अब संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं.

Advertisement

मौर्य ने कांग्रेस, सपा, आम आदमी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, शिवसेना और वामपंथी दलों का जिक्र करते हुए कहा कि ये सभी इंडी गठबंधन का हिस्सा हैं. उन्होंने विपक्षी दलों को चुनौती दी कि अगर उनमें बीजेपी का मुकाबला करने की ताकत नहीं है, तो उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए. 

यह भी पढ़ें: गांधीनगर नगर निगम चुनाव के नतीजे आज, दो सीटों पर बीजेपी ने दर्ज की जीत
 
SIR को लेकर कांग्रेस पर केशव ने बोला हमला

SIR के मुद्दे पर मौर्य ने कांग्रेस के रवैये की आलोचना की. केशव के मुताबिक, अपनी बात रखने का अधिकार सभी को है, लेकिन किसी को देश में अराजकता फैलाने का अधिकार नहीं है. उन्होंने कहा कि बीजेपी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी होने के नाते SIR में हिस्सा ले रही है, लेकिन विपक्ष चाहता है कि केवल उसकी बात को सही माना जाए.  मौर्य ने यह भी दावा किया कि विपक्षी आंदोलनों को जनता का समर्थन नहीं मिल रहा है.

 केशव ने मोदी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं

डिप्टी सीएम ने कहा कि 2014 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में बीजेपी की सरकार है. उनके मुताबिक, सरकार ने गरीबों को सशक्त बनाने, युवाओं के भविष्य के लिए काम करने, किसानों की आमदनी बढ़ाने और देश को आर्थिक महाशक्ति बनाने की दिशा में कदम उठाए हैं. उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर भारत का सम्मान बढ़ा है.

Advertisement

राज्यसभा चुनाव और सपा पर भी उठाए सवाल

मौर्य ने दावा किया कि राज्यसभा चुनाव में बीजेपी ने आठ सीटें निर्विरोध जीती हैं. उन्होंने सपा के दो राज्यसभा सांसदों के अलग-अलग रुख का जिक्र करते हुए कहा कि उनमें से एक ने प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी है. इस रुख का उन्होंने स्वागत किया. केशव मौर्य ने सपा से निर्वाचित धनराज नथवानी का जिक्र कर रहे हैं, क्योंकि उन्होंने पीएम मोदी के 25 साल के सियासी सफर को लेकर सोशल मीडिया में एक पोस्ट किया था. 

उन्होंने सपा MLC मानसिंह यादव का नाम लेते हुए आरोप लगाया कि उनके खिलाफ मेजा थाने में पिछले चुनाव के दौरान मुकदमा दर्ज हुआ था और उनके पास से 40 लाख रुपये बरामद हुए थे.

यह भी पढ़ें: पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले 13 लाख वोट कटे, SIR की फाइनल वोटर लिस्ट जारी

केशव ने 80-20 का दिया नारा

केशव मौर्य ने कहा कि देश के जिन राज्यों में 2027 में विधानसभा चुनाव होंगे, वहां भी बीजेपी अपने दम पर सरकार बनाने की कोशिश करेगी. उन्होंने पंजाब, गोवा और मणिपुर में बीजेपी की सरकार बनने का दावा किया. राज्यसभा चुनाव में आठ सीटें भाजपा ने निर्विरोध जीती हैं, यह चुनाव में 80,-20 का रेशियो रहा है. उन्होंने कहा कि बीजेपी 80 फीसदी सीटें जीती और सपा 20 फीसदी सीटें ही जीत सकी. सपा के दो राज्यसभा सांसदों की लाइन अलग-अलग है. 

Advertisement

मौर्य के बयान से साफ है कि बीजेपी आने वाले चुनावों के लिए जीत का भरोसा दिखा रही है, जबकि विपक्ष पर हमले भी तेज कर रही है. अब देखना होगा कि MLC चुनाव में बीजेपी का प्रदर्शन कैसा रहता है और 2027 की सियासी लड़ाई में ये दावे किस हद तक सही साबित होते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement