असम, भारत का एक राज्य है, जो उत्तरपूर्वी भाग और पूर्वी हिमालय के दक्षिण में ब्रह्मपुत्र और बराक नदी घाटियों के साथ स्थित है. इसे 1950 में एक राज्य के रूप में मान्यता मिली और इसकी सीमा उत्तर में भूटान और अरुणाचल प्रदेश, पूर्व में नागालैंड और मणिपुर, दक्षिण में मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम और बांग्लादेश से लगती है (Assam Location). असम का राजधानी दिसपुर है (Dispur, Capital of Assam). 2022 तक असम में 31 जिला है (Districts of Assam).
2011 की जनगणना के अनुसार इस राज्य का क्षेत्रफल 78,438 वर्ग किमी है और जनसंख्या लगभग 3.12 करोड़ है. यहां हर प्रतिवर्ग किमी पर 398 लोग रहते हैं. इस राज्य का आधिकारिक भाषा असमिया है जो व्यापक रूप से बोली जाती है, लेकिन कई अन्य बोलियां जैसे बंगाली और बोडो भी असम के विभिन्न क्षेत्रों में बोली जाती हैं (Assam Population and Area). असम में कुल 31 जिले हैं (Districts of Assam).
असम को विविध संस्कृतियों का मिलन स्थल कहा जाता है. बिहू यहां सबसे लोकप्रिय लोक नृत्य है (Bihu Falk Dance). असम राज्य असम चाय और असम रेशम के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है. भारत के आधे से अधिक चाय का उत्पादक होने और अनूठी विशेषताओं के साथ, असम की चाय में एक नमकीन स्वाद और एक समृद्ध दिलकश सुगंध है (Assam Tea Garden).
असम में काफी संख्या में पर्यटक स्थल भी हैं, जिनमें से हाजो, ब्रह्मपुत्र के तट पर स्थित एक प्राचीन तीर्थस्थल है शिवसागर राज्य का एक अन्य प्रमुख पर्यटक आकर्षण है जो अहोम राजवंश के समय की वास्तुकला को दर्शाता है (Assam Tourist Places).
यह राज्य एशियाई हाथी के लिए अंतिम जंगली आवासों में से एक, जो विभिन्न प्रकार के वनस्पतियों और जीवों की के लिए जाना जाता है. यह राज्य जंगली जल भैंस के साथ-साथ एक सींग वाले भारतीय गैंडों का घर है (Assam Forest).
इसके अलावा, असम को दुनिया के सबसे समृद्ध जैव विविधता क्षेत्रों में से एक माना जाता है और इसमें दो प्रमुख यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल हैं- काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और मानस राष्ट्रीय उद्यान. असम वन्यजीव पर्यटन के लिए बेहद प्रसिद्ध है और कई लुप्तप्राय और खतरे वाली प्रजातियों का घर है, जिनमें लाल सिर वाले गिद्ध, सफेद पंखों वाली लकड़ी की बत्तख, सुनहरा लंगूर और बहुत कुछ शामिल हैं (Assam Animals).
असम सरकार ने समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए नियमों का मसौदा तैयार करने वाली 8 सदस्यीय समिति बनाई है. शादी, तलाक, उत्तराधिकार और लिव-इन रिश्तों के साझा कानूनी ढांचे वाला यह विधेयक राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए केंद्र के पास भेजा जा चुका है.
भूटान की शिंताफू झील में हिमनद झील फटने के बाद असम सरकार ने धुबरी और कोकराझार के संवेदनशील इलाकों को अलर्ट पर रखा है. संकोश नदी का जलस्तर फिलहाल स्थिर है, लेकिन प्रशासन, राहत दल और एनडीआरएफ संभावित अचानक बढ़ोतरी से निपटने के लिए तैयार हैं.
असम के धुबरी जिले में अवैध तरीके से भारत में दाखिल हुए 9 विदेशी नागरिक पकड़े गए और आगे की कार्रवाई के लिए बीएसएफ को सौंपे गए. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि उन्हें भारत-बांग्लादेश सीमा से बाहर भेजा जाएगा और अवैध सीमा पार करने वालों को कानून का सामना करना पड़ेगा.
असम के गुवाहाटी में हुई एक खौफनाक वारदात में एक होटल में फायरिंग कर दी गई. इस गोलीबारी में 5 लोगों की मौत हुई है. सोमवार रात करीब 9 बजे बोरा सर्विस इलाके के होटल बिलास इन में गोलीबारी की ये वारदात हुई. गुवाहाटी के पुलिस कमिश्नर पार्थसारथी महंत के मुताबिक, गोलीबारी करने वाले आरोपी घनकांत गोगोई को एक घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया.
असम के गुवाहाटी स्थित बोरा सर्विस इलाके के होटल बिलास इन में 26 अक्टूबर की रात गोलीबारी हुई, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हुआ।
गुवाहाटी के बोरा सर्विस इलाके में गोलीबारी में कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई है. इस घटना में महिलाओं समेत कई अन्य लोगों के घायल होने की खबर है.
असम के मानस नेशनल पार्क में फूलों की नई प्रजाति Osbeckia assamensis की पहचान हुई है. 2 से 2.5 मीटर ऊंची इस झाड़ी में गुलाबी फूल आते हैं. 2021 से 2025 के फील्ड सर्वे में इसका पता चला.
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने असम, मिजोरम और मणिपुर में 38 ठिकानों पर छापेमारी कर अंतरराष्ट्रीय ड्रग कार्टेल का पर्दाफाश किया है. ऑपरेशन ट्रिडेंट के तहत 100 करोड़ रुपये के हवाला लेनदेन का खुलासा हुआ और 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया. म्यांमार से भारत और बांग्लादेश तक नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले नेटवर्क को तोड़ा गया.
उषा मंगेशकर को पहला 'भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका राष्ट्रीय पुरस्कार' मिलेगा. 29 नवंबर को भारत मंडपम में PM मोदी उन्हें सम्मानित करेंगे...
असम के बोंगाईगांव में तैनात पुलिस उपाधीक्षक खरगेश्वर राभा का शव संदिग्ध हालत में एक होटल के कमरे से मिला. फिलहाल अभी तक मौत की वजह साफ नहीं है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही आगे की जानकारी सामने आएगी.
मंगलदई में मां दुर्गा के दर्शन के बाद छह युवक हंसी-खुशी घर लौट रहे थे. किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही पल में यह सफर कितना भयावह होगा. असम के दरांग में आधी रात के करीब उनकी कार मालवाहक ट्रक से टकरा गई.
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने देश में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की वकालत की है. उन्होंने कहा कि UCC न होने से मुस्लिम महिलाओं को सबसे ज्यादा नुकसान होता है. बहुविवाह जैसी कुप्रथाओं को रोकने के लिए एक समान कानून जरूरी है.
असम CID ने जुबीन गर्ग की मौत के मामले में दो आरोपियों को जमानत दिए जाने के फैसले को SC में चुनौती देने का फैसला किया है. CID के स्पेशल डीजीपी मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने बताया कि कोर्ट की छुट्टियां खत्म होते ही याचिका दाखिल की जाएगी. अब तक फास्ट ट्रैक कोर्ट में 134 गवाहों की गवाही हो चुकी है.
भारत की विवेक एक्सप्रेस असम के डिब्रूगढ़ से तमिलनाडु के कन्याकुमारी तक करीब 4,200 किलोमीटर का सफर तय करती है. इस यात्रा में 74 घंटे से ज्यादा का समय लग सकता है और रास्ते में कई प्रमुख स्टेशन आते हैं. जानिए इस लंबी ट्रेन यात्रा की खासियतें और यात्रियों का अनुभव.
असम के गुवाहाटी में बैग छीनने की कोशिश के दौरान एक महिला को बदमाशों ने करीब 50 मीटर तक सड़क पर घसीटा. घटना 5 अक्टूबर की बताई जा रही है, जिसका CCTV फुटेज सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूटी सवार दो लोगों ने बैग छीनने की कोशिश की. महिला ने बैग नहीं छोड़ा, तो आरोपी उसे घसीटते हुए आगे बढ़ गए.
असम के गुवाहाटी में बैग छीनने की कोशिश के दौरान एक महिला को स्कूटी के साथ करीब 50 मीटर तक घसीटे जाने का मामला सामने आया है. घटना काहिलीपाड़ा इलाके में 5 अक्टूबर को हुई थी. सीसीटीवी फुटेज में दो स्कूटी सवार महिला का बैग छीनने की कोशिश करते दिख रहे हैं. महिला ने बैग नहीं छोड़ा, तो वे उसे घसीटते हुए आगे बढ़ गए. आरोपियों की पहचान और पुलिस कार्रवाई की जानकारी अभी स्पष्ट नहीं है.
कांग्रेस के विरोध में बीजेपी ने असम में शांतिपूर्ण रैलियां निकालने का ऐलान किया है. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर संवैधानिक संस्थाओं को ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है. उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस SIR का विरोध कर घुसपैठियों को बचाने की कोशिश कर रही है.
भारतीय वायु सेना ने पहले अग्निवीर वायु बैच के 2850 में से 712 को नियमित सेवा में रख लिया है. अग्निपथ योजना पर तीनों सेवाओं ने सुझाव दिए हैं. पूर्व अग्निवीरों के लिए रोजगार आरक्षण बढ़ाए गए हैं.
आज चार राज्यों की छह सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना हो रही है. पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर और असम की नगांव सीट BJP प्रत्याक्षी आगे हैं. वहीं पुडुचेरी की थट्टनचावडी पर अशोक आनंद ने जीत हासिल की है. तमिलनाडु की दो सीटों पर भी काउंटिंग जारी है.
श्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी की छह सीटों पर 6 अक्टूबर को मतदान हुआ था. इनमें पांच विधानसभा सीटें और असम की नगांव लोकसभा सीट शामिल है. मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी.
आंध्र प्रदेश में गुवाहाटी की कॉलेज छात्रा का शव रेलवे ट्रैक के पास मिलने से सनसनी फैल गई. छात्रा विशाखापत्तनम से ट्रेन में सवार होकर घर लौट रही थी. अब परिवार ने उसकी मौत के मामले में जांच की मांग की है. पढ़ें पूरी कहानी.