करण जौहर ने साल 2012 में स्टूडेंट ऑफ द ईयर फिल्म बनाकर बॉलीवुड को तीन नए एक्टर्स दिए. आगे चलकर इस मूवी को फ्रैंचाइजी में बदला गया. अब करण ने इसे एक वेब सीरीज में कनवर्ट किया है, और कपूर खानदान की बेटी शनाया कपूर को लिया. उनका शो 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर आफ्टर डार्क' के नाम से ओटीटी पर रिलीज हुआ, जिसका ट्रेलर सामने आया है.
क्या है शनाया का नया शो?
स्टूडेंट ऑफ द ईयर आफ्टर डार्क वेब सीरीज में शनाया कपूर डबल रोल में नजर आएंगी. ये एक मर्डर-मिस्ट्री टाइप शो लग रहा है, जिसमें उन्हें अपनी जुड़वा बहन की मौत का राज ढूंढकर निकालना है. ट्रेलर की शुरुआत उनकी डेथ से होती है. सेंट टेरेसा हेरिटेज स्कूल की स्टूडेंट आयशा मलिक अचानक पानी में डूबकर मर जाती है. उसकी बॉडी एक तालाब में मिलती है, और उसका शरीर पूरी तरह ठंड के कारण जम चुका है.
परिवार में मातम पसर चुका है. लेकिन आयशा की जुड़वा बहन इस मर्डर या हादसे का सच जानना चाहती है. इसके लिए वो सेंट टेरेसा हेरिटेज स्कूल में एंट्री लेती है, और आयशा के करीबी दोस्तों और बॉयफ्रेंड के साथ मिल जाती है. उसके मुताबिक, आयशा की दोस्त, रूममेट, बॉयफ्रेंड- ये सब मिलकर कुछ छिपा रहे हैं. अब उसकी जुड़वा बहन को पूरा सच जानना है, और साथ ही साथ सेंट टेरेसा हेरिटेज स्कूल के सालाना स्टूडेंट ऑफ द ईयर कॉम्पिटीशन में हिस्सा भी लेना है.
फिलहाल ट्रेलर से स्टूडेंट ऑफ द ईयर-आफ्टर डार्क शो के बारे में यही पता लगाया जा सकता है. असली मिस्ट्री जब ये रिलीज होगा, तब खुलेगी. करण जौहर का स्टूडेंट ऑफ द ईयर एक तगड़ा ब्रैंड है, जिसने 14 साल पहले सुपरहिट का टैग पाया था. अब क्या सीरीज भी लोगों को पसंद आएगी, ये वक्त आने पर पता लगेगा.
'स्क्विड गेम' जैसी मिली फीलिंग
शनाया का नया शो स्टूडेंट ऑफ द ईयर-आफ्टर डार्क एक दिलचस्प कहानी के साथ सरप्राइज लेकर आता नजर आया है. लेकिन इसमें कुछ चीजें हैं, जिसे देखकर पॉपुलर के-ड्रामा शो 'स्क्विड गेम' की याद आई. ट्रेलर में उन्हें लाल ट्रैक सूट पहने देखा गया, जिसमें वो टास्क परफॉर्म कर रहे हैं.
वैसे 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' फ्रैंचाइजी दिलचस्प गेम्स और टास्क से भरपूर रही है. अभी तक आए इसके दोनों पार्ट्स में दिखाया गया है कि कैसे स्टूडेंट्स को अपने स्कूल में स्टूडेंट ऑफ द ईयर कहलाने के लिए अलग-अलग स्पोर्ट्स, एक्टिविटी और अकैडमिक में टॉप आना होता है. शनाया के शो में भी कुछ वैसा ही होने वाला है, लेकिन वो लगता है कि थोड़ा स्क्विड गेम वाली फील के साथ होगा.
ट्रेलर देखा जाए तो अच्छा है, और शो के लिए आपकी एक्साइटमेंट बढ़ाता दिख रहा है. पहली बार शनाया भी डबल रोल में दिखेंगी. उनका फिल्मी सफर अभी तक तो उतना सरप्राइज करने वाला नहीं रहा. उम्मीद है कि इस शो से वो लोगों को इंप्रेस करेंगी. स्टूडेंट ऑफ द ईयर-आफ्टर डार्क वेब शो 13 नवंबर से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा.