scorecardresearch
 

बिहार में नौकरी ही नौकरी... इन 48 पोस्ट के लिए बंपर भर्ती, हजारों लोगों को मिलेगी जॉब

बिहार में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. राज्य में 48 पदों पर बंपर भर्ती निकली है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को रोजगार का सुनहरा अवसर मिलेगा. अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए बेहद खास हो सकता है. 

Advertisement
X
बिहार में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. (Photo :PTI)
बिहार में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. (Photo :PTI)

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए ये समय बेहद खास है. अलग-अलग विभागों में कुल 48 पोस्ट से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार जो लंबे समय से सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, वह इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं. लेकिन उससे पहले जान लेते हैं इन एप्लीकेशन से जुड़ी सारी डिटेल.

बिहार पुलिस में वैकेंसी 

पुलिस में नौकरी करने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए बिहार पुलिस ने कुल 11 भर्तियों का शेड्यूल जारी कर दिया है. इसके तहत कुल बिहार पुलिस, बिहार फायर सर्विस, जेल विभाग, होमगार्ड, एक्साइज पुलिस, फॉरेस्ट डिपार्टमेंट और परिवहन विभाग के अलग-अलग पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इसके लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर सारी जानकारी ले सकते हैं. वहीं, बिहार पुलिस में ड्राइवर सिपाही के 4361 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. वहीं, परीक्षा कैलेंडर में कक्षपाल के 2417 पदों और मद्य निषेध सिपाही के 1685 पदों पर भर्ती के लिए जून में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. इसके साथ ही विशेष शाखा के सिपाही के 83 पदों पर एग्जाम का आयोजन जून में होगा. 

Screenshot

BTSC में 42467 पदों पर भर्ती 

बता दें कि बिहार में इस साल नौकरी के लिए बेहद शानदार चांस है. बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) के अलग-अलग पदों पर 42467 पर भर्ती के लिए जानकारी दी है. जारी हुए नोटिफिकेशन के मुताबिक, सबसे ज्यादा वैकेंसी स्वास्थ्य विभाग में निकली है. स्टाफ नर्स के कुल 11, 389 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इसके साथ ही एएनएम के 8938 पदों पर भर्ती का ऐलान किया गया है. 

Advertisement

इन विभागों में भी है वैकेंसी 

Screenshot

इसके अलावा पीएचईडी (लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग), विज्ञान प्रवैधिकी और तकनिकी शिक्षा, पशु एवं मत्स्य विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के हजारों पद भरे जाएंगे. वर्क इंस्पेक्टर के 1114, पंप ऑपरेटर के 191, वर्क इंस्पेक्टर यांत्रिक के 493 और इलेक्ट्रिशियन के 3 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. 

यह भी पढ़ें: https://bpsc.bihar.gov.in/wp-content/uploads/BPSC_content/Notices/Advertisement-122026-33rd-BJSE_BPSC-20260223-82eskn.pdf

सिविज जज के पदों पर भी होगी भर्ती 

इसके अलावा बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से सिविल जज के 150 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है. हालांकि, इन पदों पर अभी तक आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है. BPSC ने बताया कि इन पदों पर एप्लीकेशन प्रोसेस 25 फरवरी यानी आज से शुरू होगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement