scorecardresearch
 
Advertisement
डिफेंस न्यूज

ट्रंप की धमकी- ईरान की मिसाइलों को खत्म कर देंगे... जानिए अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी को

Iran missile city
  • 1/12

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के मिसाइलों के जखीरे को खत्म करने को कहा है. यानी ईरान की अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी को उड़ाना चाहता है. ईरान के पास कई मिसाइल सिटी हैं. ये पहाड़ों के अंदर बनी हुई सुंरगें हैं. कुछ सुरंगों के अंदर मिसाइल और ड्रोन्स को बनाया जाता है. ये मिसाइल सिटी जागरोस पहाड़ के नीचे बनाई गई है. Photo: AFP 

Iran missile city
  • 2/12

ईरान की सेना ने इस अंडरग्राउंड ड्रोन बेस के बारे में थोड़ी जानकारी तो साझा की लेकिन सही लोकेशन की जानकारी किसी को नहीं दी. Photo: AFP 

Iran missile city
  • 3/12

इन सुरंगों के अंदर कम से कम 100 मिलिट्री ड्रोन्स रखे गए हैं. जिनकी तस्वीरें देखकर खाड़ी देशों में तनाव पैदा हो गया है. जागरोस पहाड़ के नीचे बनाई गई इन सुरंगों के अंदर खतरनाक अबाबिल-5 (Ababil-5) ड्रोन्स भी मौजूद हैं. जिनमें काएम-5 (Qaem-5) मिसाइलें लगी हैं. Photo: AFP 

Advertisement
Iran missile city
  • 4/12

काएम-5 मिसाइलें ईरान द्वारा विकसित हवा से सतह पर मान करने वाली मिसाइलें हैं. जो अमेरिका के हेलफायर मिसाइल की तरह ही खतरनाक हैं. Photo: AFP 

Iran missile city
  • 5/12

 हमारे ड्रोन्स किसी भी तरह के हमले को काउंटर करने या दुश्मन के होश उड़ाने के लिए काफी हैं. हम अपने ड्रोन्स को लगातार अपग्रेड कर रहे हैं. Photo: AFP 

Iran missile city
  • 6/12

एक कतार में ढेर सारे ड्रोन्स खड़े हैं. जिनमें मिसाइलें तैनात हैं. ये सुरंगें कई मीटर लंबी हैं. जमीन से कई मीटर नीचे भी हैं. यह काम इसलिए किया गया था क्योंकि अमेरिका ने ईरान के तेल को ग्रीक तट पर रोक दिया था. Photo: AFP

Iran missile city
  • 7/12

ये पहाड़ों के अंदर सैकड़ों मीटर गहरे बनाए जाते हैं, जहां सैकड़ों बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलें स्टोर की जाती हैं. रखरखाव होता है और जरूरत पड़ने पर लॉन्च भी किया जा सकता है. Photo: AFP 

Iran missile city
  • 8/12

इनकी गहराई 100-500 मीटर तक होती है. ईरान कहता है कि अमेरिका या इजराइल के सबसे शक्तिशाली बंकर बस्टर बम भी इन तक नहीं पहुंच सकते.  मिसाइलें वहीं से ही दागी जा सकती हैं. सुरंगों के दरवाजे खुलते हैं. मिसाइलें बाहर निकलकर लॉन्च होती हैं. Photo: AFP 
 

Iran missile city
  • 9/12

ईरान को इजरायल और अमेरिका से हवाई हमलों का खतरा रहता है. सतह पर रखी मिसाइलें आसानी से नष्ट हो सकती हैं, लेकिन भूमिगत ठिकाने सुरक्षित रहते हैं.  किसी हमले की स्थिति में मिनटों में सैकड़ों मिसाइलें दागी जा सकती हैं. Photo: AFP 

Advertisement
Iran missile city
  • 10/12

ईरान ने प्रतिबंधों के बावजूद खुद ये ठिकाने बनाए हैं. इजरायल और अमेरिका इन्हें बड़ा खतरा मानते हैं. इजरायल ने कहा है कि वह इन ठिकानों को निशाना बना सकता है. Photo: AFP

Iran missile city
  • 11/12

संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका ईरान के मिसाइल कार्यक्रम पर प्रतिबंध लगाते हैं, लेकिन ईरान इन्हें अपनी रक्षा का अधिकार बताता है. ईरान की अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी उसकी सैन्य रणनीति का सबसे गुप्त और शक्तिशाली हिस्सा हैं.  Photo: AFP

Iran missile city
  • 12/12

प्रतिबंधों और धमकियों के बावजूद ईरान अपनी रक्षा क्षमता को लगातार बढ़ा रहा है. क्षेत्रीय तनाव में ये ठिकाने हमेशा चर्चा में रहते हैं, क्योंकि ये युद्ध की स्थिति में गेम चेंजर साबित हो सकते हैं. Photo: AFP

Advertisement
Advertisement