scorecardresearch
 
सलमान को मिली सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत

सुप्रीम कोर्ट ने हिट एंड रन मामले में सुनवाई करते हुए शुक्रवार को एक बार फिर बॉलीवुड सुपर स्टार सलमान खान को राहत दे दी. देश की सबसे बड़ी अदालत ने सलमान की ज़मानत रद्द करने की याचिका को खारिज कर दिया.

Advertisement
X
सलमान की जमानत रद्द करने की याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी

सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को हिट एंड रन मामले पर सुनवाई हुई. सर्वोच्च अदालत ने रविन्द्र पाटिल की मां सुशीला हिम्मतराव पाटिल की उस याचिका को सुनने के बाद खारिज कर दिया, जिसमें को रद्द किए जाने की मांग की गई थी.

सुप्रीम कोर्ट ने पूरा मामला सुनने के बाद कहा कि इस संबंध में हाई कोर्ट का फैसला बिल्कुल सही है. इसलिए इस मामले में हस्तक्षेप की कोई ज़रूरत नहीं है. अदालत के इस रुख से अभिनेता सलमान खान को बड़ी राहत मिल गई.

गौरतलब है कि 28 सितंबर 2002 को मुंबई के उपनगरीय इलाके बांद्रा में बॉलीवुड अभिनेता ने फुटपाथ के किनारे एक दुकान में टक्कर मार दी थी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और चार अन्य लोग घायल हो गए थे. यह हादसा हिट एंड रन मामले के नाम से जाना जाता है.

Advertisement
Advertisement