scorecardresearch
 
Advertisement

नेपाल में दिखी लखनऊ के शिवा शर्मा केस की आरोपी श्रद्धा दुबे, CCTV फुटेज आया सामने

नेपाल में दिखी लखनऊ के शिवा शर्मा केस की आरोपी श्रद्धा दुबे, CCTV फुटेज आया सामने

लखनऊ के चर्चित व्यापारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे की पहली तस्वीर सामने आई है. भारत-नेपाल सीमा पर स्थित एसएसबी चेकिंग और टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज में श्रद्धा दुबे को उसकी बहन रश्मि और दोस्त आदिल के साथ देखा गया है. तस्वीरों से साफ जाहिर होता है कि आरोपी श्रद्धा नेपाल के महीम नगर पहुंच चुकी है. हालांकि, फरार होने से पहले श्रद्धा दुबे ने एक वीडियो जारी कर दावा किया था कि वह भागी नहीं है और जल्द ही पुलिस के सामने अपना बयान दर्ज कराएगी. लेकिन इस सीसीटीवी फुटेज ने उसके दावों की पोल खोल दी है.

Advertisement
Advertisement